महाराष्ट्र के 65 अधिकारियों के हुए तबादले, नागपुर में मेघना वासकर-मंगेश खवले की हुई एंट्री

Maharashtra Urban Development Department: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के 65 अधिकारियों के तबादले किए है। इससे नागपुर मनपा को दो नए उपायुक्त मंगेश खवले और मेघना वासकर के रूप में मिले।
Maharashtra Urban Development Department: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के 65 अधिकारियों के तबादले किए है। इससे नागपुर मनपा को दो नए उपायुक्त मंगेश खवले और मेघना वासकर के रूप में मिले।
मनपा को मिले 2 उपायुक्त (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Officer Transfer Maharashtra: मनपा में अधिकारियों की कमी के चलते वर्तमान अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था। यहां तक कि कुछ कनिष्ठ अधिकारियों को भी वरिष्ठ पद का कार्यभार देने से कई तरह के आरोप लगाए जा रहे थे। इसी बीच, अब राज्य सरकार के नगर विकास विभाग ने बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। मंगलवार को जारी किए गए आदेश के अनुसार कुल 65 अधिकारियों के तबादलों को हरी झंडी दी गई है।

इन तबादलों में नागपुर महानगरपालिका को भी 2 उपायुक्त मिले हैं। जारी किए गए आदेश के अनुसार चंद्रपुर महानगरपालिका में बतौर उपायुक्त कार्य कर रहे मंगेश खवले को नागपुर महानगरपालिका में पदोन्नत कर उपायुक्त के रूप में भेजा गया है। इसी तरह से अमरावती महानगरपालिका में उपायुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहीं मेघना वासकर को भी उपायुक्त बनाकर नागपुर महानगरपालिका में भेजा गया है।

अस्थायी पदोन्नतियां होने का खुलासा

बताया जाता है कि नगर विकास विभाग ने शहरी सेवाओं में कार्यरत अधिकारियों के लिए एक व्यापक पदोन्नति और पदस्थापना आदेश जारी किया है। यह आदेश उन अधिकारियों पर लागू होता है जिन्हें महाराष्ट्र शहरी सेवाओं में ग्रुप-सी और ग्रुप-बी (राजपत्रित) संवर्गों से ग्रुप-ए (चयन श्रेणी)/ सहायक आयुक्त या उपायुक्त के संवर्गों में पदोन्नत किया जा रहा है।

आदेश के अनुसार ये पदोन्नतियां पूरी तरह से मात्र अस्थायी स्वरूप में दी गई हैं। अधिकारियों को उनके वर्तमान पदनामों और राजस्व विभाग के आधार पर नई पदस्थापना दी गई है जिसमें कई महानगरपालिकाओं और नगर परिषदों के अधिकारी शामिल हैं।

बल्लाल होंगे काटोल नगर परिषद के नये सीओ

विजय सरनाईक, मुख्याधिकारी, तलेगांव-दाभाडे नगर परिषद, जिला पुणे को नागपुर विभागीय आयुक्तालय में बतौर उपायुक्त भेजा गया है। इसी तरह से पुणे महानगरपालिका में उपायुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे सुनील बल्लाल को काटोल नगर परिषद का मुख्याधिकारी बनाकर भेजा गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com