-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Sudan Darfur Crisis Un Warning Hindi News
Sudan Crisis: उत्तरी दारफुर में हालात नाजुक, संयुक्त राष्ट्र ने गंभीर चिंता जताई
- Written By: मनोज आर्या
Sudan War: संयुक्त राष्ट्र ने सभी पक्षों से अपील की है कि वे लड़ाई बंद करें, आम नागरिकों को नुकसान न पहुंचाएं और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का पालन करें।

सूडान हिंसा की तस्वीर, (सोर्स-IANS)
Sudan Conflicts: सूडान के उत्तरी दारफुर क्षेत्र में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। राज्य की राजधानी अल-फशेर पर “रैपिड सपोर्ट फोर्सेस” नामक सशस्त्र समूह के कब्जे के बाद हिंसा और बढ़ गई है। संयुक्त राष्ट्र की मानवीय सहायता एजेंसी (ओसीएचए) ने बताया कि अल-फशेर, टीना और वाना पहाड़ी इलाकों में रविवार को कई हवाई और ड्रोन हमलों की खबरें मिलीं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इन हमलों में आम नागरिकों की मौतें हुई हैं, लेकिन खराब हालात और संपर्क न हो पाने के कारण इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
अस्पताल पर हमले का WHO ने निंदा की
सोमवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने उत्तरी दारफूर के केर्नोई बाल चिकित्सा एवं प्रसूति अस्पताल पर हुए हमले की निंदा की। इस हमले में चार लोगों की मौत और तीन के घायल होने की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं पर हमले तुरंत बंद होने चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Bangladesh Ram Temple: ‘राम मंदिर से दिक्कत क्या है?’ बांग्लादेश संसद में कट्टरपंथियों पर बरसे सांसद
Nepal Tea Dispute: सीमा पर फंसी 13 लाख किलो चाय, सख्त टेस्टिंग से नेपाली फैक्ट्रियों पर लगा ताला
Moscow Murder Case: मॉस्को में 3 बेडरूम फ्लैट के लिए कसाई बना भाई, बहन के टुकड़े कर टॉयलेट में बहाए
सिर्फ दो लोगों के नौकरी बदलने से ग्लोबल मार्केट में हड़कंप! हिल गए कई देशों के Share Market, जानें कौन हैं ये
जरूरतमंद तक राहत पहुंचाने की कोशिश
ओसीएचए ने कहा कि हालांकि स्थिति बहुत जोखिम भरी है, फिर भी संयुक्त राष्ट्र और उससे जुड़े संगठन वहां जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। वे कुपोषित बच्चों और कमजोर लोगों के लिए पौष्टिक आहार और विटामिन देने के कार्यक्रम बढ़ा रहे हैं। साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए मोबाइल क्लीनिकों के माध्यम से सुरक्षित प्रसव और इमरजेंसी इलाज की व्यवस्था करने की कोशिश जारी है।
ओसीएचए ने बताया कि सूडान के कोर्डोफान क्षेत्र में भी सुरक्षा स्थिति खराब हो चुकी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सोमवार को उत्तर कोर्डोफान की राजधानी अल-ओबेद में एक अंतिम संस्कार सभा पर हमला हुआ, जिसमें कम से कम 40 लोगों की मौत और कई घायल हुए।
सभी पक्षों से लड़ाई बंद करने की अपील
संयुक्त राष्ट्र ने सभी पक्षों से अपील की है कि वे लड़ाई बंद करें, आम नागरिकों को नुकसान न पहुंचाएं और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का पालन करें। कुछ दिन पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी अल-फशेर में बढ़ती हिंसा पर गंभीर चिंता जताई थी। उन्होंने रैपिड सपोर्ट फोर्सेस द्वारा किए जा रहे हमलों और नागरिकों पर अत्याचार की कड़ी निंदा की और दोषियों को सज़ा देने की बात कही।
ये भी पढ़ें: Donald Trump के विरोध के बावजूद भारतीय मूल के जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के मेयर, ऐतिहासिक जीत दर्ज
परिषद के सदस्यों ने मांग की थी कि संघर्ष में शामिल सभी पक्ष नागरिकों की रक्षा करें और अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत अपने दायित्वों का पालन करें और सुरक्षित एवं निर्बाध मानवीय पहुंच को सुगम बनाएं।
Sudan darfur crisis un warning hindi news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बुजुर्ग फरियादी के सामने टेबल पर पैर रखकर बैठी महिला कांस्टेबल, फोटो वायरल होते ही हुई सस्पेंड
Jun 26, 2026 | 03:34 PMMP में नल-जल योजना के पानी का दुरुपयोग अब पड़ेगा महंगा; 500 रुपये तक का जुर्माना और कनेक्शन काटने का प्रावधान
Jun 26, 2026 | 03:31 PMनागपुर में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू, 7 अक्टूबर को आएगी अंतिम सूची; जिलाधिकारी ने दी जानकारी
Jun 26, 2026 | 03:25 PMAloo Recipe: मेहमानों से बटोरनी है तारीफ? 10 मिनट में झटपट बनाएं नेपाली आलू का अचार
Jun 26, 2026 | 03:22 PMगोंदिया में सिंचाई परियोजना पर घमासान, पाइपलाइन सीमित करने और नहर कार्य पर किसानों ने जताया विरोध
Jun 26, 2026 | 03:20 PMAshadha Maas: 30 जून से शुरू होगा आषाढ़ मास, भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है भारी नुकसान
Jun 26, 2026 | 03:17 PMएकनाथ शिंदे के ऑफर को मारी लात! कांग्रेस छोड़ शिवसेना में जाने का विजय वडेट्टीवार का नहीं है प्लान
Jun 26, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM














