-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 4 November 2025 Live Updates Today Latest And Breaking News Hindi
आज की ताजा खबर 4 नवंबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी खबरें
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले आज चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही गुरूवार यानी 6 नवंबर को वोटिंग की जाएगी।

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज के बाद से पहले चरण का प्रचार थम जाएगा। आज पीएम मोदी एनडीए की महिला कार्यकर्ताओं से बातचीत कर सकते हैं। आखिरी दिन सभी दल अपनी पूरी ताकत झोंक सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 17 जून LIVE: शिवसेना (UBT) में फूट पर विपक्षी नेताओं की गोलबंदी, अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना
आज की ताजा खबर 16 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 30 से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत, इथियोपिया में दिल दहला देने वाला हादसा
आज की ताजा खबर 15 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
04 Nov 2025 09:30 PM (IST)
04 Nov 2025 09:30 PM (IST)बिलासपुर में ट्रेन हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान जारी
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के जयरामनगर रेलवे स्टेशन के पास एक यात्री ट्रेन और दूसरी ट्रेन के बीच टक्कर होने के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है।
#WATCH छत्तीसगढ़: बिलासपुर के जयरामनगर रेलवे स्टेशन के पास एक यात्री ट्रेन और दूसरी ट्रेन के बीच टक्कर होने के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। pic.twitter.com/oNy0D8ky2g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025
04 Nov 2025 09:04 PM (IST)
04 Nov 2025 09:04 PM (IST)भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दिल्ली में भव्य स्वागत
विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम दिल्ली के एक होटल पहुँची। खिलाड़ियों का होटल में भव्य स्वागत किया गया। टीम इंडिया ने 2 नवंबर को अपनी पहली आईसीसी महिला विश्व कप ट्रॉफी जीती।
#WATCH दिल्ली: विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम दिल्ली के एक होटल पहुँची। खिलाड़ियों का होटल में भव्य स्वागत किया गया।
टीम इंडिया ने 2 नवंबर को अपनी पहली आईसीसी महिला विश्व कप ट्रॉफी जीती। pic.twitter.com/HXXN71H2hy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025
04 Nov 2025 08:11 PM (IST)
04 Nov 2025 08:11 PM (IST)बिलासपुर ट्रेन हादसे में मरने वालों संख्या बढ़ी
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा, अभी तक 7 बॉडी निकाली जा चुकी है। 2 लोग फंसे हैं। 1 की बॉडी अभी निकाल लेंगे। 16-17 लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री ने भी घटना की जानकारी ली है। वीडियो कॉल के माध्यम से उन्होंने घटनास्थल भी देखा है।
#WATCH छत्तीसगढ़: बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा, "अभी तक 7 बॉडी निकाली जा चुकी है। 2 लोग फंसे हैं। 1 की बॉडी अभी निकाल लेंगे... 16-17 लोग घायल हैं... मुख्यमंत्री ने भी घटना की जानकारी ली है। वीडियो कॉल के माध्यम से उन्होंने घटनास्थल भी देखा है।" https://t.co/0vvlyFi89G pic.twitter.com/MX8YR5mHyg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025
04 Nov 2025 07:35 PM (IST)
04 Nov 2025 07:35 PM (IST)भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्वागत के लिए दिल्ली में तैयारी
दिल्ली के एक निजी होटल के बाहर का वीडियो, जहां आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। टीम इंडिया ने 2 नवंबर को अपनी पहली आईसीसी महिला विश्व कप ट्रॉफी जीती।
#WATCH दिल्ली के एक निजी होटल के बाहर का वीडियो, जहां आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं।
टीम इंडिया ने 2 नवंबर को अपनी पहली आईसीसी महिला विश्व कप ट्रॉफी जीती। pic.twitter.com/RpsnUVlZR5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025
04 Nov 2025 06:42 PM (IST)
04 Nov 2025 06:42 PM (IST)देव दीपावली पर जगमगाया वाराणसी
देव दीपावली से पहले वाराणसी में तैयारियां जोरों पर हैं। गंगा घाटों पर LED लाइट की सजावट की जा रही है। 5 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी।
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> वाराणसी, उत्तर प्रदेश: देव दीपावली से पहले वाराणसी में तैयारियां जोरों पर हैं। गंगा घाटों पर LED लाइट की सजावट की जा रही है।<br><br>5 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी। <a href="https://t.co/RulfnTiSXm">pic.twitter.com/RulfnTiSXm</a></p>— ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1985688604228927574?ref_src=twsrc%5Etfw">November 4, 2025</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
04 Nov 2025 05:59 PM (IST)
04 Nov 2025 05:59 PM (IST)बिहार में प्रचंड बहुमत से बनेगी NDA की सरकार: ब्रजेश पाठक
यूपी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा, बिहार में प्रचंड बहुमत की NDA की सरकार आने वाली है। आज मैं तीन जनपदों में वैशाली, समस्तीपुर और सीवान गया और तीनों जनपदों में NDA की लहर चल रही है और प्रचंड बहुमत की NDA की सरकार बन रही है। ये स्पष्ट दिख रहा है।
#WATCH पटना (बिहार): यूपी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा, "बिहार में प्रचंड बहुमत की NDA की सरकार आने वाली है। आज मैं तीन जनपदों में वैशाली, समस्तीपुर और सीवान गया और तीनों जनपदों में NDA की लहर चल रही है और प्रचंड बहुमत की NDA की सरकार बन रही है।… pic.twitter.com/QZOn1LwnVk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025
04 Nov 2025 05:58 PM (IST)
04 Nov 2025 05:58 PM (IST)SIR को लेकर केंद्र सरकार पर बरसी ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, आप पिछले 24 सालों से किस वोटर लिस्ट से जीतते आए हैं? बीजेपी सरकार, अगर ये लिस्ट झूठी है, तो आपकी सरकार भी झूठी है, आपका पद भी झूठ है। हर साल उन्हें कुछ न कुछ करना ही पड़ता है। एक बार वो आए और नोटबंदी की। मैं पहली थी जिसने इसका विरोध किया। आज हमें बताइए, क्या आप काला धन वापस लाए? किसका काला धन वापस आया?
#WATCH कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "आप पिछले 24 सालों से किस वोटर लिस्ट से जीतते आए हैं? बीजेपी सरकार, अगर ये लिस्ट झूठी है, तो आपकी सरकार भी झूठी है, आपका पद भी झूठ है... हर साल उन्हें कुछ न कुछ करना ही पड़ता है। एक बार वो आए और नोटबंदी की... मैं पहली थी… pic.twitter.com/WcbCODA81v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025
04 Nov 2025 05:05 PM (IST)
04 Nov 2025 05:05 PM (IST)छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले, लालखदान के पास हावड़ा रूट पर पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 6 मौतें, कई घायल, अफरा-तफरी मची।
04 Nov 2025 04:41 PM (IST)
04 Nov 2025 04:41 PM (IST)जनता के फैसले से तेजस्वी में घबराहट: शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, जनता फैसला कर चुकी है। इसका प्रमाण है कि आज जब चुनाव प्रचार के पहले चरण का अंतिम दिन है तब तेजस्वी घबरा कर कह रहे हैं कि हम इतने पैसे महिलाओं के खाते में डालेंगे। इससे साफ है कि वे बुरी तरह परेशान और घबराए हुए हैं। वे भी मान चुके हैं कि भारी बहुमत से NDA की वापसी हो रही है। जब लालू राज था तब भय था आज भरोसा है। तब क्राइम राज था आज बिहार प्राइम स्टेट है।
#BiharElection2025 | पटना: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "जनता फैसला कर चुकी है। इसका प्रमाण है कि आज जब चुनाव प्रचार के पहले चरण का अंतिम दिन है तब तेजस्वी घबरा कर कह रहे हैं कि हम इतने पैसे महिलाओं के खाते में डालेंगे। इससे साफ है कि वे बुरी तरह परेशान और घबराए हुए… pic.twitter.com/7d9ICfdW4n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025
04 Nov 2025 03:52 PM (IST)
04 Nov 2025 03:52 PM (IST)बिहार में होगी NDA की ऐतिहासिक जीत: रवि किशन
भाजपा सांसद रवि किशन ने पटना मेंकहा, NDA ऐतिहासिक जीत हासिल करेगा, बिहार ने ऐसी जीत पहले कभी नहीं देखी। आप ऐसा माहौल और उत्सव देख रहे हैं।
#WATCH | पटना, बिहार: भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "NDA ऐतिहासिक जीत हासिल करेगा, बिहार ने ऐसी जीत पहले कभी नहीं देखी। आप ऐसा माहौल और उत्सव देख रहे हैं।" pic.twitter.com/34VdHZhfoW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025
04 Nov 2025 03:49 PM (IST)
04 Nov 2025 03:49 PM (IST)SIR के खिलाफ सड़क पर उतरी TMC
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में TMC नेता अभिषेक बनर्जी के साथ मिलकर SIR के खिलाफ विरोध मार्च निकाला।
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुऱ्यमंत्री ममता बनर्जी ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी के साथ मिलकर SIR के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। pic.twitter.com/P1GIKKatHr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025
04 Nov 2025 02:37 PM (IST)
04 Nov 2025 02:37 PM (IST)राहुल गांधी जहां भी आते हैं, हार निश्चित है: हिमंत बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सिवान में कहा, यह भाजपा, JDU, LJP (रामविलास) के लिए सुनामी की लहर है। राहुल गांधी जहां भी आते हैं, हार निश्चित है, राहुल गांधी दुर्भाग्य का प्रतीक हैं। असम में चुनाव हैं, इसलिए मैं असम के कांग्रेस के लोगों से कह रहा हूं कि वे राहुल को ज्यादा बुलाएं, जहां भी वे आते हैं, कांग्रेस का जो थोड़ा बहुत समर्थन है, वह भी नष्ट हो जाता है।
#WATCH | सीवान, बिहार: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "यह भाजपा, JDU, LJP (रामविलास) के लिए सुनामी की लहर है... राहुल गांधी जहां भी आते हैं, हार निश्चित है, राहुल गांधी दुर्भाग्य का प्रतीक हैं। असम में चुनाव हैं, इसलिए मैं असम के कांग्रेस के लोगों से कह रहा हूं कि… pic.twitter.com/DE0VhQqqkP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025
04 Nov 2025 02:32 PM (IST)
04 Nov 2025 02:32 PM (IST)मोदी और शाह के हाथ में नीतीश कुमार का पूरा कंट्रोल: राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार के औरंगाबाद में कहा, नीतीश कुमार की सरकार ही नहीं है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथ में नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल है। भाजपा ने नीतीश कुमार को पूरा कंट्रोल कर रखा है, दबा के पकड़ रखा है। नीतीश कुमार की सरकार अब बिहार में कभी नहीं बन सकती। ये लोग वोट चोरी की कोशिश करेंगे आपको सतर्क रहना है, मतदान केंद्रों पर ध्यान से रहना है। ये फिर से वोट चोरी करने की कोशिश करेंगे और हमारे कार्यकर्ता और बिहार की जनता इन्हें रोकेगी।
#WATCH कुटुंबा, औरंगाबाद (बिहार): लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "नीतीश कुमार की सरकार ही नहीं है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथ में नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल है। भाजपा ने नीतीश कुमार को पूरा कंट्रोल कर रखा है, दबा के… pic.twitter.com/7JV4SdtSfI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025
04 Nov 2025 02:05 PM (IST)
04 Nov 2025 02:05 PM (IST)अयोध्या में 25 नवंबर को आएंगे पीएम मोदी और आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत: गोपाल राय
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान राम का मंदिर निर्धारित समय सीमा में बनकर तैयार हो गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के 1 साल 9 महीने के बाद अयोध्या में एक बार फिर बड़ा आयोजन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत 25 नवंबर को धर्मध्वजा फहराने अयोध्या आएंगे। यह जानकारी मंदिर के दर्शन प्रशासक गोपाल राय ने दी है।
04 Nov 2025 01:38 PM (IST)
04 Nov 2025 01:38 PM (IST)न लालू प्रसाद का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा, न सोनिया गांधी का बेटा प्रधानमंत्री : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालू प्रसाद और सोनिया गांधी का नाम लेते हुए 'परिवारवाद' पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो नेता अपने बेटा-बेटी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, वे युवा, गरीबों, किसानों और जीविका दीदी की चिंता नहीं कर सकते हैं।
04 Nov 2025 01:00 PM (IST)
04 Nov 2025 01:00 PM (IST)'वे बहुत बड़े ज्ञानी बाबा हैं...,' दिनेश लाल यादव ने बिहार विकास को लेकर खेसारी लाल यादव पर कसा तंज
अभिनेता और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "वे बहुत बड़े ज्ञानी बाबा हैं और उनका ज्ञान उन्हीं को मुबारक। हमारा बिहार रफ्तार पकड़ चुका है और बिहार के लोग ये बात जानते हैं कि एनडीए सरकार में बिहार का कितना विकास हुआ है। हमें बिहार को तरक्की की राह पर बढ़ाना है और दोबारा यहां जंगलराज नहीं चाहिए।"
04 Nov 2025 12:16 PM (IST)
04 Nov 2025 12:16 PM (IST)पुडुचेरी में SIR 2.0 का आगाज, घर-घर जाकर बांटे जा रहे गणना पत्र
पुडुचेरी में SIR का काम शुरू हो गया है। घर-घर जाकर बीएलओ लोगों को गणना पत्र बांट रहे हैं।
04 Nov 2025 11:31 AM (IST)
04 Nov 2025 11:31 AM (IST)भारतीय सेना का मणिपुर में बड़ा ऑपरेशन सफल, चुराचांदपुर के जंगलों में ढेर हुए 4 आतंकी
भारतीय सेना ने मणिपुर में बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। हाल की जानकारियों के मुताबित चार आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। चुराचांदपुर के जंगलों में यो ऑपरेशन हुआ बताया जा रहा है।
04 Nov 2025 11:20 AM (IST)
04 Nov 2025 11:20 AM (IST)13 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में भगोड़े ऋषभ बसोया के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी
पिछले साल दिल्ली में पकड़े गए 13 हजार करोड़ रुपए के ड्रग्स मामले में भगोड़े ऋषभ बसोया के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ है। ऋषभ बसोया इंटरनेशनल ड्रग तस्कर वीरेंद्र बसोया का बेटा है, जो दिल्ली के पिलनजी गांव का रहने वाला है। साल 2024 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 13,000 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी थी। पुलिस ने दावा किया कि ये ड्रग्स विदेश में बैठे वीरेंद्र बसोया ने भेजी है। मामले में दिल्ली पुलिस ने पंजाब के अजनाला से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।
04 Nov 2025 10:58 AM (IST)
04 Nov 2025 10:58 AM (IST)14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन बिहार की महिलाओं के खातों में 30,000 रुपये जमा किए जाएंगे: प्रमोद तिवारी
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "ये हमारा फैसला है, गठबंधन का फैसला है। हमने तारीख और राशि की घोषणा कर दी है। चुनाव परिणाम 14 तारीख को घोषित होंगे और 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन बिहार की महिलाओं के खातों में 30,000 रुपये जमा किए जाएंगे। मैं मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को तारीख और राशि की घोषणा के लिए बधाई देता हूं।
04 Nov 2025 10:53 AM (IST)
04 Nov 2025 10:53 AM (IST)कर्नाटक के विजयपुरा में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए
कर्नाटक के विजयपुरा में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी कि भूकंप विजयपुरा में सतह से 5 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई है।
04 Nov 2025 10:07 AM (IST)
04 Nov 2025 10:07 AM (IST)ललन सिंह के बयान पर चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान
कल मोकामा में ललन सिंह ने बयान दिया था और कहा था कि आप सब लोग कमान संभाल लीजिए। एक दो नेता हैं उनको घर से निकलने मत दीजिए घर में ही पैक कर दीजिए। अगर बहुत हाथ पैर जोड़े तो अपने साथ ले जाकर सिर्फ वोट करवा दीजिए।
04 Nov 2025 09:49 AM (IST)
04 Nov 2025 09:49 AM (IST)6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान का समय घटाया गया
सुरक्षा संवेदनशीलता और स्थानीय प्रशासन के आग्रह को ध्यान में रखते हुए, चुनाव आयोग ने पहले चरण की 6 विधानसभा सीटों के लिए मतदान का समय एक घंटे घटा दिया है। अब इन सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक ही मतदान होगा। जिन 6 विधानसभा सीटों पर मतदान का समय कम किया गया है, उनके कुल 2135 मतदान केंद्र प्रभावित होंगे। इनमें सिमरी बख्तियारपुर (410 बूथ), महिषी (361 बूथ), तारापुर (412 बूथ), मुंगेर (404 बूथ), जमालपुर (492 बूथ) और सूर्यगढ़ा (56 बूथ) शामिल हैं।
04 Nov 2025 09:05 AM (IST)
04 Nov 2025 09:05 AM (IST)दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज से 3 दिन का बिहार चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बिहार विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए के कैंपेन को बढ़ावा देने के लिए पटना पहुंची हैं। अगले तीन दिनों में उनकी 12 और जनसभाएं आयोजित होंगी। एक भाजपा नेता ने इसकी पुष्टि की।
04 Nov 2025 08:10 AM (IST)
04 Nov 2025 08:10 AM (IST)देव दीपावली से पहले सजने लगे वाराणसी के गंगा घाट, तैयारियां जोरों पर
कल 5 नवंबर को शहर में होने वाली देव दीपावली से पहले वाराणसी के गंगा घाटों पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
#WATCH उत्तर प्रदेश: कल 5 नवंबर को शहर में होने वाली देव दीपावली से पहले वाराणसी के गंगा घाटों पर तैयारियाँ ज़ोरों पर चल रही हैं।
वाराणसी में 1 से 4 नवंबर तक गंगा महोत्सव मनाया जा रहा है, 5 नवंबर को गंगा तट पर भव्य देव दीपावली मनाई जाएगी। pic.twitter.com/BCMo2Irx3d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025
04 Nov 2025 07:40 AM (IST)
04 Nov 2025 07:40 AM (IST)राहुल गांधी आज पूर्णिया और बहादुरगंज में, करेंगे रैलियां
बिहार चुनाव के पहले चरण का अंतिम दौर चला रहा है। इसी बीच में राहुल गांधी आज बिहार के पूर्णिया और बहादुरगंज में रैली करेंगे। आज पीएम मोदी में बिहार में होंगे।
04 Nov 2025 07:15 AM (IST)
04 Nov 2025 07:15 AM (IST)बाराबंकी में सड़क हादसा, 6 की मौत
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सड़क हादसा हुआ। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है।
#WATCH | बाराबंकी, उत्तर प्रदेश: बाराबंकी SP अर्पित विजयवर्गीय ने बताया, "रात करीब 10 बजे देवा थाना क्षेत्र के तहत देवा-फतेहपुर मार्ग पर एक आर्टिका कार और ट्रक की टक्कर हो गई। आर्टिका में सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 पुरुष और 1 महिला… https://t.co/ISHrjCTgwn pic.twitter.com/NkIz3Oheoz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025
04 Nov 2025 06:44 AM (IST)
04 Nov 2025 06:44 AM (IST)इंदौर के पास खाई में गिरी बस, 3 लोगों की मौत, 9 घायल
मध्य प्रदेश के इंदौर में सिमरौल के पास एक बस दुर्घटना हुई है। चढ़ाई वाली सड़क पर जाते समय बस खाई में गिर गई। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि इस दुखद हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं और 3 लोगों की मौत हो गई है।
Aaj ki taaja khabar 4 november 2025 live updates today latest and breaking news hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में मानसून की सुस्ती! ठाणे प्रशासन की किसानों को सलाह, 100mm बारिश से पहले न करें खरीफ बुआई
Jun 17, 2026 | 06:38 PMसागर में लव जिहादी पहचान छिपाकर बना हिंदू, लड़की को करता था परेशान; फोन से मिले आपत्तिजनक वीडियो- जांच तेज
Jun 17, 2026 | 06:31 PMनागपुर में विरोध प्रदर्शन के बाद कॉकरोचों ने खुद साफ किया कचरा, सफाई देख मुरीद हुए लोग; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 06:31 PM‘पिक्चर अभी बाकी है’, ऑपरेशन टाइगर- शिवसेना UBT 6 सांसदों के बाद 16 विधायकों पर शिंदे गुट की नजर
Jun 17, 2026 | 06:21 PMआगरा में निशुल्क कैंप के नाम पर बच्चों को बांट दी एक्सपायरी दवा; भड़के ग्रामीणों का भारी हंगामा, 2 हिरासत में
Jun 17, 2026 | 06:21 PMAyodhya Ram Mandir: ‘भक्तों का भरोसा टूटना दुख की बात’, राम मंदिर चोरी मामले में बोले नृपेंद्र मिश्रा
Jun 17, 2026 | 06:17 PM‘सपना देखना बंंद करें, हमारी पार्टी एकजुट’, सपा में टूट के दावे पर अखिलेश का पलटवार; ओपी राजभर को दिया जवाब
Jun 17, 2026 | 06:14 PMवीडियो गैलरी

रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM
कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM














