Share Market: शेयर मार्केट आज खुला है या बंद, हॉलिडे लिस्ट में क्या है 5 नवंबर का अपडेट?

Share Market: गुरु नानक जयंती को लेकर देश के कई शहरों में बैंकों, स्कूलों, कॉलेजों और सरकार दफ्तरों में छुट्टियों की घोषणा की गई हैं। ऐसे में शेयर बाजार को लेकर बहुत से लोगों के मन में कंफ्यूजन है।
Share Market Today Update
शेयर मार्केट, (फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Share Market Update Today: बुधवार, 5 नवंबर को पूरे देश में गुरु नानक जी की जयंती मनाई जा रही है। सिख समुदाय के लोग इसे प्रकाश पर्व के तौर पर मनाते हैं। गुरु नानक जयंती को लेकर देश के कई शहरों में बैंकों, स्कूलों, कॉलेजों और सरकार दफ्तरों में छुट्टियों की घोषणा की गई हैं। ऐसे में शेयर बाजार को लेकर बहुत से लोगों के मन में कंफ्यूजन है कि, आज शेयर बाजार खुले है नहीं। आईए जानते हैं कि आज शेयर मार्केट की छुट्टी है नहीं।

भारतीय शेयर मार्केट बुधवार को बंद रहेगा। देश के दोनों प्रमुख एक्सचेंजों बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) दोनों में ही आज हॉलिडे है। यानि, आज शेयर, डेरिवेटिव और करेंसी मार्केट में कारोबार नहीं होगा।

आगे अब किस दिन बंद रहेगा शेयर बाजार?

नवंबर महीने की बात करें तो, इस महीने साप्ताहिक छुट्टी को छोड़कर अब एक भी छुट्टी नहीं है। 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती को लेकर भारतीय शेयर बाजार बंद है। वहीं, गुरुवार 6 नवंबर से शेयर बाजार में सामान्य रुप से ट्रेडिंग होगी। शेयर मार्केट के हॉलिडे लिस्ट की बात करें तो, आगामी 25 दिसंबर को शेयर बाजार में किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी। क्रिसमस को लेकर छुट्टी की घोषणा की गई है। शेयर बाजार में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहती है। इस दिन किसी भी तरह का कारोबार नहीं होता है।

मंगलवार को कैसा रहा था मार्केट का हाल?

भारतीय शेयर मार्केट में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली थी। दोनों ही प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 519.34 अंक या 0.62 प्रतिशत गिरकर 83,459.15 अंकों पर बंद हुआ था। वहीं, एनएसई निफ्टी 165.70 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,597.65 अंकों पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी।

कमोडिटी बाजार में सोने-चांदी की सुस्त शुरुआत

कमोडिटी बाजार में सोना सुस्त है जबकि चांदी कमजोर। क्रूड ऑयल $65 प्रति बैरल के आसपास स्थिर है। MCX चांदी 17 अक्टूबर की रिकॉर्ड ऊंचाई ₹1,70,415 से करीब ₹23,000 नीचे है। MCX गोल्ड भी उसी अवधि की रिकॉर्ड ऊंचाई ₹1,32,294 से लगभग ₹11,000 नीचे कारोबार कर रहा है। एल्यूमिनियम $2,900 के ऊपर बंद हुआ, मई 2022 के बाद का ऊपरी स्तर। जिंक भी दिसंबर 2024 के बाद पहली बार $3,100 के ऊपर बंद हुआ। नैचरल गैस वायदा $4.2 के ऊपर यानी सात महीने की ऊंचाई पर है।

बाजार जानकारों का मानना है कि, इस गिरावट के पीछे विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली और एशियाई एवं यूरोपीय बाजारों में कमजोरी के चलते घरेलू मार्केट लाल हो गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com