अनंत सिंह को हुई जेल...तो नीतीश के इस सेनापति ने संभाली Mokama की कमान, 100 फीसदी है रिकाॅर्ड

Bihar Election 2025: बिहार की मोकामा विधानसभा सीट राजनीतिक हलचलों की वजह से सुर्खियों में है। दुलारचंद यादव की हत्या और अनंत सिंह की जेल जाने के बाद ललन सिंह ने खुद मोकामा की कमान संभाल ली।

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट इस बार राजनीतिक हलचलों की वजह से सुर्खियों में है। दुलारचंद यादव की हत्या और अनंत सिंह की जेल जाने के बाद इस सीट का राजनीतिक परिदृश्य पूरी तरह बदल गया है। अब जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने खुद मोकामा की कमान संभाल ली है। जनसभा में उन्होंने कहा कि अब मोकामा में हर व्यक्ति अनंत सिंह की तरह लड़ेगा। ललन सिंह केवल भूमिहार समुदाय के वोटों को साधने पर ही नहीं, बल्कि पिछड़े वर्ग के समर्थन पर भी ध्यान दे रहे हैं। वहीं, आरजेडी ने इस सीट से सूरजभान सिंह की पत्नी वीना देवी को उम्मीदवार घोषित कर मुकाबले को और रोमांचक बना दिया है। अनंत सिंह की गैरमौजूदगी में मोकामा का यह चुनाव अब जेडीयू की प्रतिष्ठा और साख का प्रमुख परीक्षा मैदान बन गया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com