
ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Live: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव आयोग के ऑफिस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की है। इसके बाद उन्होंने बयान जारी कर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। टीएमसी के मीडिया बयान के अनुसार, एक 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के मुख्यालय में गया। इस प्रतिनिधिमंडल में ममता बनर्जी, टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, पार्टी सांसद कल्यान बनर्जी और SIR प्रक्रिया से प्रभावित 12 परिवारों के सदस्य शामिल थे। देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट खबरों का अपड़ेट सबसे पहले पाने के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…
02 Feb 2026 09:45 PM (IST)
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने रेवेन्यू कर्मचारियों और सर्कल अधिकारियों की हड़ताल को लेकर भूमि राजस्व विभाग में बैठक की अध्यक्षता की।
02 Feb 2026 08:28 PM (IST)
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा कि राहुल गांधी की आवाज को हमेशा ये सरकार दबाना चाहती है। राहुल जी तथ्य की बात करते हैं जो सही बात है उस पर बात करते हैं। जब भी राहुल गांधी ने सही बात देश को या आम जनता को बताना का प्रयास किया तो ये सरकार पूरा तरीके से उनके विरोध में खड़ी होती है और उनको बोलने नहीं देती है।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा,"राहुल गांधी की आवाज को हमेशा ये सरकार दबाना चाहती है। राहुल जी तथ्य की बात करते हैं जो सही बात है उस पर बात करते हैं। जब भी राहुल गांधी ने सही बात देश को या आम जनता… pic.twitter.com/nT21oLp3hc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026
02 Feb 2026 07:46 PM (IST)
बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल के आवास पर भाजपा विधानमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार, मंत्री दिलीप जायसवाल और अन्य भाजपा मंत्री और विधायक भी मौजूद हैं।
#WATCH पटना, बिहार: बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल के आवास पर भाजपा विधानमंडल की बैठक हुई।
इस बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार, मंत्री दिलीप जायसवाल और अन्य भाजपा मंत्री और विधायक भी मौजूद… pic.twitter.com/xVPydm4DLn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026
02 Feb 2026 07:21 PM (IST)
दिल्ली में चुनाव आयोग के ऑफिस के बाहर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वे कहते हैं कि उन्होंने जो कुछ भी किया है, वह सही है। उन्होंने किसी भी बाहरी कैमरामैन को अंदर नहीं आने दिया। वे भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं... करीब 2 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं।
02 Feb 2026 06:18 PM (IST)
केंद्रीय बजट 2026 पर महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि यह बजट 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस बजट से महाराष्ट्र को लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की मदद मिलेगी।
#WATCH नासिक, महाराष्ट्र: केंद्रीय बजट 2026 पर महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने कहा, "यह बजट 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस बजट से महाराष्ट्र को लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की मदद मिलेगी... इस बजट में टूरिज्म के बारे में काफी कुछ कहा गया है… pic.twitter.com/YU5qVcCPAA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026
02 Feb 2026 05:30 PM (IST)
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगा भवन पहुंचीं। उन्होंने कहा कि जो लोग जिंदा हैं SIR में उन्हें मृत घोषित कर दिया...आम जनता के परेशान किया जा रहा है। मैं सब को लेकर नहीं आ सकती लेकिन बहुत सारे लोगों को यहां लेकर आई हूं जिन्हें SIR में मृत घोषित कर दिया गया है। ये लोग कल प्रेस के साथ मिलेंगे।
#WATCH दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगा भवन पहुंचीं।
उन्होंने कहा, "जो लोग जिंदा हैं SIR में उन्हें मृत घोषित कर दिया...आम जनता के परेशान किया जा रहा है। मैं सब को लेकर नहीं आ सकती लेकिन बहुत सारे लोगों को यहां लेकर आई हूं जिन्हें SIR में मृत घोषित कर दिया… pic.twitter.com/V9OnlqjjTD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026
02 Feb 2026 04:13 PM (IST)
सोमवार के दिन संसद में जोरदार हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भाषण पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदारा हंगामा हुआ। इसको देखते हुए लोकसभा की कार्यवाही कल मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
02 Feb 2026 04:04 PM (IST)
हंगामे के बीच फिर से लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसद में अपनी बात रख रहे हैं।
02 Feb 2026 03:43 PM (IST)
लोकसभा में जोरदार हंगामे के बीच दूसरी बार संसद की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है। अब शाम 4 बजे से शुरू होगा।
02 Feb 2026 03:14 PM (IST)
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के बयान के बाद संसद में हंगामा जारी है। स्थगन के बाद जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई दोनों पक्ष के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया।
02 Feb 2026 02:35 PM (IST)
लोकसभा में जोरदार हंगामे के कारण गतिरोध उत्पन्न हो गया है। तेजस्वी सूर्या पर विपक्ष की देशभक्ति पर सवाल उठाने के आरोप और हंगामे पर अमित शाह ने कहा कि उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए थे, विपक्ष की देशभक्ति पर नहीं। हंगामे के कारण स्पीकर ने सदन की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित कर दी।
02 Feb 2026 02:33 PM (IST)
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री हमारी पार्टी, पार्टी नेताओं और हमारे राष्ट्रवाद पर सवाल उठाते हैं। यह लेख पीएम के चरित्र के बारे में लिखता है... यह न तो चीन के बारे में है, न ही पीएम के बारे में..." लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आपत्ति जताई और अगले स्पीकर अखिलेश यादव को बुलाया।
02 Feb 2026 01:38 PM (IST)
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या की ओर से भारतीय संस्कृति को लेकर कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह इनका जवाब देंगे।
राहुल गांधी ने डोकलाम मुद्दे का जिक्र करते हुए आर्मी चीफ नरवाल को कोट करते हुए अपनी बात रखनी शुरू की। इसी दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खड़े हो गए, जिसके बाद सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के बीच स्पीकर ने राहुल गांधी से उनके बयान को ऑथेंटिकेट करने के लिए कहा। इस पर राजनाथ सिंह ने सवाल उठाया कि जिस किताब का राहुल गांधी हवाला दे रहे हैं, वह प्रकाशित हुई है या नहीं। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह किताब अब तक प्रकाशित नहीं हुई है।
02 Feb 2026 01:09 PM (IST)
ममता बनर्जी ने कहा कि जब केंद्रीय गृह मंत्री पश्चिम बंगाल आते हैं तो राज्य सरकार उनका रेड कार्पेट से स्वागत करती है, लेकिन जब बंगाल के लोग या जनप्रतिनिधि दिल्ली आते हैं तो उनके साथ 'ब्लैक कार्पेट” जैसा व्यवहार किया जाता है। उन्होंने इसे अपमानजनक और पक्षपातपूर्ण बताया।
02 Feb 2026 12:06 PM (IST)
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में अपने नए समूह नेता के रूप में गणेश खानकर को चुना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस फैसले की औपचारिक घोषणा जल्द ही की जा सकती है, और पार्टी के नेता इस निर्णय की घोषणा की तैयारियों में जुटे हैं।
02 Feb 2026 11:37 AM (IST)
केंद्रीय बजट पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, अगर राहुल गांधी से पूछ लिया जाए कि नॉमिनल GDP क्या होता है तो वे हाथ खड़ा कर देंगे। यह बजट देश के भविष्य की आधारशिला रखने का बजट है। अगर हम सही अर्थों से बात करें तो पहले 5 साल हमने मूल भूत जरूरतों के लिए काम किया। दूसरे में हमने रोजगार उद्योग लगाने का काम किया. ये बजट हमारे उत्पादन श्रृंखला को तैयार करने का बजट है।
02 Feb 2026 11:14 AM (IST)
यूपी के 68,236 राज्यकर्मियों का जनवरी 2026 का वेतन रोक दिया गया है। वेतन रोकने की वजह ये है कि इन कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। यूपी में 8,66,261 राज्य कर्मचारी हैं।
02 Feb 2026 10:05 AM (IST)
सोना-चांदी की कीमतों में जारी गिरावट (Gold-Silver Price Crash) थमने का नाम नहीं ले रही है। बजट वाले दिन भारी टूट के बाद सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में वायदा कारोबार शुरू होते ही दोनों कीमती धातुएं और सस्ती हो गईं। एक तरफ 1 किलो चांदी की कीमत एक झटके में करीब 16,000 रुपये गिर गई, वहीं दूसरी ओर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का वायदा भाव एमसीएक्स पर 4,000 रुपये से ज्यादा टूट गया।
02 Feb 2026 09:42 AM (IST)
BLA ने दावा किया कि अब तक पाक सेना, पुलिस और फ्रंटियर कोर के 200 से अधिक कर्मी मारे गए हैं और कम से कम 17 को पकड़ा गया है। हालांकि, ये आंकड़े स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं हो सके हैं और न ही पाकिस्तानी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
02 Feb 2026 09:18 AM (IST)
यूपी के गाजियाबाद से सोमवार की सुबह बड़ी खबर सामने आई जहां खोडा में होटल पर हुए डबल मर्डर के आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में जख्मी दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 2 तमंचे, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है। ढाबे पर खाना परोसने में देर को लेकर हुए झगड़े के बाद दो युवकों की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का आरोप ढाबा मालिक और उसके साथियों पर लगा है।
02 Feb 2026 08:16 AM (IST)
उपमुख्यमंत्री बनने के बाद सुनेत्रा पवार का पहला दौरे की डिटेल सामने आ गई है। सुनेत्रा पवार आज यशवंतराव चव्हाण की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने कराड जाएंगी। इसके बाद अजीत पवार के साथ जान गंवाने वाले पुलिस कॉन्स्टेबल दिलीप जाधव के परिवार से मिलेंगी। उपमुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक दौरा होगा।
02 Feb 2026 07:29 AM (IST)
बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर फायरिंग के मामले में रविवार को पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को मुंबई लाया गया, जहां एक अदालत ने उन्हें पांच फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
02 Feb 2026 06:46 AM (IST)
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सोमवार को लोकसभा में 12 बजे चर्चा शुरू होगी। ये चर्चा तीन दिन तक चलेगी. बीजेपी की तरफ से चर्चा की शुरुआत सर्वानंद सोनोवाल करेंगे।
02 Feb 2026 06:42 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 रही है। भूकंप का केंद्र हंजीवेरा से 5 किलोमीटर दूर था।






