Budget 2026: बजट में मुंबई को बड़ी रफ्तार, ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट्स के लिए 9,103 करोड़ आवंटित

Union Budget 2026-27: केंद्र और राज्य सरकार ने बजट में मुंबई को देश के सबसे बड़े ट्रांसपोर्ट हब के रूप में मजबूत करने के लिए 9,103 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
mumbai-metro-line9-dahisar-kashigaon-incomplete-work-delay
मुंबई मेट्रो (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र के लिए इस बार बजट की पटरी साफ तौर पर स्पीड, सेफ्टी और सस्टेनेबिलिटी पर बिछी दिखती है। मुंबई को देश के सबसे बड़े ट्रांसपोर्ट हब के रूप में मजबूत करने के लिए केंद्र और राज्य योजनाओं के तहत 9,103।11 करोड़ की बड़ी राशि आवंटित की गई है।

यह फंड केवल नई परियोजनाओं का ऐलान नहीं, बल्कि मुंबई-पुणे और मुंबई-अहमदाबाद जैसे अहम कॉरिडोर पर भविष्य की आवाजाही का ब्लूप्रिंट है। जिस हिसाब से एमएमआर रीजन में यात्री और जनसंख्या में बढ़त देखी जा रही है। उसके अनुसार समय रहते अच्छे और किफायती ट्रांसपोर्ट सिस्टम की आवश्यकता है।

मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर

सबसे बड़ा हिस्सा मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को मिला है। इस प्रोजेक्ट के लिए 6,103 करोड़ का आवंटन किया गया है, जो पश्चिम भारत में बुलेट ट्रेन नेटवर्क की रीढ़ बनेगा। इसके साथ ही पुणे-मुंबई हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की योजना को भी रफ्तार दी जा रही है। करीब 170 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर सफर का समय घटकर 48 मिनट रहने का अनुमान है, यह कॉरिडोर न सिर्फ दो औद्योगिक शहरों को जोड़ेगा, बल्कि महाराष्ट्र के आर्थिक नवशे को नया आकार देगा।

मुंबई मेट्रो परियोजना

शहरी परिवहन की बात करें तो मुंबई की मेट्रो और लोकल नेटवर्क पर भी खास फोकस है। मुंबई मेट्रो परियोजनाओं के लिए 1,702 करोड़ दिए गए हैं, जिससे नई लाइनों के काम और रोलिंग स्टॉक को गति मिलेगी। वहीं, उपनगरीय रेल सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले एमयूटीपी 3 के लिए 462 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसका सीधा असर लोकल ट्रेनों की क्षमता बढ़ाने और भीड़ कम करने पर पड़ेगा।

MMR में ग्रीन मोबिलिटी के लिए 155.32 करोड़

भविष्य की मोबिलिटी को ध्यान में रखते हुए एमएमआर में ग्रीन मोबिलिटी के लिए 155.32 करोड़ आवंटित किए गए हैं। इसमें इलेट्रिक बसें, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और कम-कार्बन ट्रांसपोर्ट विकल्पों को बढ़ावा देने की योजना शामिल है। इसके अलावा समृद्धि एक्सप्रेसवे पर आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के लिए 680.79 करोड़ रखे गए हैं, जिससे हाईवे सेफ्टी और ट्रैफिक मॉनिटरिंग को तकनीकी मजबूती मिलेगी।

पुणे-मुंबई बुलेट ट्रेन

  • रेल मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, लगभग 170 किलोमीटर लंबे पूणे-मुंबई हाई स्पीड कॉरिडोर पर ट्रेनों की प्रस्तावित अधिकतम गति 300 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। यह दूरी महज 48 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।
  • इस रूट पर मुंबई, नवी मुंबई, लोनावला और पुणे जैसे प्रमुख ठहराव संभावित हैं। इससे रोजाना अप-डाउन करने वाले आईटी प्रोफेशनल्स, उद्योग जगत और बिजनेस यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
  • साथ ही मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और हवाई सेवाओं पर दबाव भी कम होने की संभावना है। साथ ही मुबई-पुणे एक्सप्रेसवे और हवाई सेवाओं पर दबाव भी कम होने की संभावना है।
  • कुल मिलाकर, यह आवंटन दशर्शाता है कि महाराष्ट्र का ट्रांसपोर्ट विजन केवल मुंबई तक सीमित नहीं, बल्कि मुंबई-पुणे-अहमदाबाद ट्रैक को हाई-स्पीड ग्रोथ कॉरिडोर में बदलने की तैयारी है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com