
ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News: यूपी के महोबा जिले में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यक्रम के दौरान उस समय भारी बवाल हो गया, जब बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत और उनके समर्थक जल आपूर्ति की समस्या को लेकर उग्र हो गए। चरखारी विधायक कई गांवों में पानी न पहुंचने और पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने से लंबे समय से नाराज थे। आज जब मंत्री स्वतंत्र देव सिंह महोबा पहुंचे, तो विधायक और उनके समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान मंत्री और विधायक के समर्थकों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई, जिससे मौके पर जमकर नारेबाजी हुई।
30 Jan 2026 09:29 PM (IST)
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पार्टी के 12 नेताओं को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस सूची में पार्टी के सांसद अरुण भारती, राजेश वर्मा और धीरेंद्र कुमार सिन्हा "मुन्ना" शामिल हैं।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पार्टी के 12 नेताओं को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस सूची में पार्टी के सांसद अरुण भारती, राजेश वर्मा और धीरेंद्र कुमार सिन्हा "मुन्ना" शामिल हैं। pic.twitter.com/p0dhwMFi0j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2026
30 Jan 2026 08:40 PM (IST)
उपमुख्यमंत्री के पद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह फैसला NCP लेगी। NCP जो भी फैसला लेगी, हम उसके साथ रहेंगे... हम अजीत पवार और NCP के परिवार के साथ खड़े हैं..."
#WATCH | नागपुर | उपमुख्यमंत्री के पद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "यह फैसला NCP लेगी। NCP जो भी फैसला लेगी, हम उसके साथ रहेंगे... हम अजीत पवार और NCP के परिवार के साथ खड़े हैं..." pic.twitter.com/vDb83BrcFn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2026
30 Jan 2026 08:04 PM (IST)
भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर कहा कि हामिद अंसारी देश के पूर्व उपराष्ट्रपति हैं और पढ़े-लिखे वर्ग से आते हैं परंतु धीरे-धीरे वे इस्लामी कट्टरवाद की ओर बढ़ रहे हैं।
#WATCH | दिल्ली: भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर कहा, "हामिद अंसारी देश के पूर्व उपराष्ट्रपति हैं और पढ़े-लिखे वर्ग से आते हैं परंतु धीरे-धीरे वे इस्लामी कट्टरवाद की ओर बढ़ रहे हैं... इसलिए वे बार-बार इस प्रकार के इको सिस्टम को बनाने में मदद… pic.twitter.com/aphVlLLF4W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2026
30 Jan 2026 07:29 PM (IST)
NCP-SCP नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दोनों NCP गुटों के एक होने की कयासों पर उन्होंने कहा, "दोनों पार्टियों को एक साथ आना चाहिए। यह अजीत पवार की इच्छा थी।
#WATCH | मुंबई: NCP-SCP नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बारामती प्लेन क्रैश की घटना पर कहा, "अजीत पवार पूरे महाराष्ट्र के कद्दावर नेता था... अजीत दादा का दुखद निधन हुआ। उनके साथ मौजूद पायलट, को-पायलट, अंगरक्षकों का भी दुखद निधन हुआ। मैं यहां पर एक क्रू-मेंबर… pic.twitter.com/XacJpqnphD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2026
30 Jan 2026 06:19 PM (IST)
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के एक बयान ने राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है। अंसारी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इतिहास की किताबों में जिन विदेशी आक्रांताओं और लुटेरों को दिखाया गया है, वे असल में ‘भारतीय लुटेरे’ थे। इस संदर्भ में उन्होंने महमूद गजनवी का भी उदाहरण दिया था, जिसे लेकर खासा विवाद पैदा हुआ है।
30 Jan 2026 05:16 PM (IST)
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मनरेगा पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि कांग्रेस को तकलीफ नाम से है इसमें क्योंकि विकास शब्द आ रहा है और उन्होंने कभी विकास नहीं किया। वो चाहते हैं कि लोग भूखे रहें, बेरोजगार रहे उससे उनकी राजनीति चलती है। कांग्रेस के सामने जब भी विकास शब्द आएगा तो उन्हें पसंद नहीं आएगा।
#WATCH सिरसा (हरियाणा): कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मनरेगा पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कहा, "कांग्रेस को तकलीफ नाम से है इसमें क्योंकि विकास शब्द आ रहा है और उन्होंने कभी विकास नहीं किया। वो चाहते हैं कि लोग भूखे रहें, बेरोजगार रहे उससे उनकी राजनीति चलती है। कांग्रेस के सामने… pic.twitter.com/SyVLZwNR22
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2026
30 Jan 2026 04:05 PM (IST)
महोबा में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ। गांवों में पानी की किल्लत और बदहाल सड़कों से नाराज बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत और उनके समर्थक मंत्री से भिड़ गए।
30 Jan 2026 03:13 PM (IST)
राजधानी दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज कोमोरोस के विदेश मंत्री एमबीए मोहम्मद से मुलाकात की।
#WATCH दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज कोमोरोस के विदेश मंत्री एमबीए मोहम्मद से मुलाकात की। pic.twitter.com/S3S4p2zMb7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2026
30 Jan 2026 01:55 PM (IST)
कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 180 यात्री सवार थे। सुरक्षा एजेंसियों ने सभी यात्रियों, उनके सामान और विमान की गहन जांच शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है।
30 Jan 2026 01:52 PM (IST)
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती में विमान हादसे में निधन हो गया। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार को NCP (AP) विधायक दल की बैठक बुलाई है।
30 Jan 2026 01:07 PM (IST)
अरब लीग के सेक्रेटरी जनरल, अहमद अबुल घेइत ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने कहा, हमने अपने सहयोग और अलग-अलग क्षेत्रों में इसे और मजबूत करने के बारे में विस्तार से बातचीत की। साथ ही, क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
A warm meeting with Secretary General, League of Arab States Ahmed Aboul Gheit this morning.
Had a wide ranging conversation about our cooperation and strengthening it across various domains.
Also exchanged views on the recent developments in the region. @arableague_gs pic.twitter.com/EyQgnl1y1q
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) January 30, 2026
30 Jan 2026 12:21 PM (IST)
फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम बारामती विमान दुर्घटना स्थल पर जांच कर रही है। महाराष्ट्र पुलिस की एक विशेष टीम भी मौके पर मौजूद है।
#WATCH फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम बारामती विमान दुर्घटना स्थल पर जांच कर रही है।
महाराष्ट्र पुलिस की एक विशेष टीम भी मौके पर मौजूद है। pic.twitter.com/OvjoGbMTXO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2026
30 Jan 2026 11:37 AM (IST)
63 वर्षीय सुदाम बोडके, जो अजित पवार के कट्टर समर्थक रहे हैं, का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अजित पवार के निधन की खबर सुनकर वे गहरे सदमे में चले गए थे, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सुदाम बोडके नासिक जिले के डिंडोरी तालुका के ढकांबे गांव के निवासी थे।
30 Jan 2026 11:17 AM (IST)
यूजीसी के विवादित कानून के खिलाफ, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक दिया है, महासभा ने सरकार से इसकी वापसी की मांग की है। वृंदावन स्थित राम मंदिर के प्रांगण में आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे से विशाल सर्वजातीय सभा आयोजित होगी।
30 Jan 2026 10:52 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी, और इस अवसर पर कई अन्य नेता भी उनके साथ मौजूद रहे।
30 Jan 2026 10:03 AM (IST)
सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज गिरावट देखने को मिली है। MCX पर चांदी का भाव 3,75,900रु पए प्रति किलो पहुंच गया है, जबकि सोने की कीमत 1,59, 250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
30 Jan 2026 09:16 AM (IST)
विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट होने के बाद वापस हो गया है, यह शुक्रवार को अचानक डिएक्टिव हो गया था। हालांकि यह सब क्यों हुआ, इसके पीछे की वजह क्या थी, अब तक साफ नहीं है।
30 Jan 2026 09:02 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरा शत-शत नमन। पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी आधारस्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरा शत-शत नमन। पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी आधारस्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) January 30, 2026
30 Jan 2026 08:42 AM (IST)
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार से दो दिवसीय गोवा दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के दौरान वे पार्टी के बूथ-स्तरीय ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कई संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। यह पश्चिम बंगाल के दौरे के बाद नवीन का दूसरा राज्य दौरा है।
30 Jan 2026 08:21 AM (IST)
भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, चुनाव आयोग के पास किसी भी अधिकारी को किसी भी ड्यूटी पर तैनात करने का अधिकार है। लेकिन राज्य सरकार नहीं चाहती कि SIR प्रक्रिया पूरी हो और वोटर लिस्ट से लाखों फर्जी नाम हटाए जाएं, जिनके आधार पर वे जीत सकते हैं। BLO से लेकर DM तक, राज्य सरकार के सभी अधिकारी TMC की साजिश में शामिल हैं।
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल | भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "चुनाव आयोग के पास किसी भी अधिकारी को किसी भी ड्यूटी पर तैनात करने का अधिकार है। लेकिन राज्य सरकार नहीं चाहती कि SIR प्रक्रिया पूरी हो और वोटर लिस्ट से लाखों फर्जी नाम हटाए जाएं, जिनके आधार पर वे जीत सकते हैं। BLO से… pic.twitter.com/snwJ1KiApU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2026
30 Jan 2026 07:46 AM (IST)
जेएनयू कैंपस के साबरमती हॉस्टल के बाहर जेएनयू के छात्रों ने यूजीसी के नियमों का विरोध करने वालों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्राह्मणवाद का पुतला दहन किया गया। करीब 50 छात्रों का समूह इस विरोध प्रदर्शन में शामिल रहा।
30 Jan 2026 06:31 AM (IST)
पूर्व भारतीय कप्तान और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात अचानक गायब हो गया।






