- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 29th January 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 29 जनवरी LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar Live: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का अंतिम संस्कार किया गया। गृह मंत्री अमित शाह और BJP अध्यक्ष नितिन नबीन मौजूद रहे।
- Written By: अर्पित शुक्ला , अमन उपाध्याय

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Live: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का अंतिम संस्कार किया गया। बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में उनका अंतिम संस्कार हुआ। गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन भी बारामती में मौजूद रहे। यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच मामले की सुनवाई करेगी। वकील विनीत जिंदल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि ये नियम सामान्य वर्ग के लिए भेदभावपूर्ण है. याचिका में इस पर रोक लगाने की मांग की गई है। देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरों के लिए लाइव ब्लॉग रिफ्रेश करते रहें…
सम्बंधित ख़बरें
भारत की सबसे बड़ी रक्षा डील को DAC ने दी मंजूरी, खरीदे जाएंगे 114 नए राफेल जेट और 6 P-8I एयरक्राफ्ट
आज की ताजा खबर 12 फरवरी LIVE: बांग्लादेश चुनाव का पहला नतीजा आया, रहमान की पार्टी का खुला खाता
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्कूल में गोलीबारी, हमलावर समेत 10 लोगों की मौत, कई घायल
आज की ताजा खबर 11 फरवरी: एक क्लिक में पढे़ं दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें
29 Jan 2026 09:58 PM (IST)
29 Jan 2026 09:58 PM (IST)जंगल की आग से लड़ने उतरी वायुसेना
अरुणाचल प्रदेश की लोहित घाटी में करीब 9,500 फीट की ऊंचाई पर लगी भीषण जंगल की आग से निपटने के लिए भारतीय वायु सेना के Mi-17V5 हेलीकॉप्टरों ने कठिन हिमालयी परिस्थितियों में उड़ान भरते हुए 12,000 लीटर पानी गिराया।
Battling forest fires at nearly 9,500 feet in Arunachal Pradesh’s Lohit Valley. IAF Mi-17V5 helicopters dropped 12,000 litres of water in the rarefied Himalayan air, showcasing exceptional courage, precision and a commitment towards protecting lives and fragile ecosystems: IAF… pic.twitter.com/fjelO7hg3Z
— IANS (@ians_india) January 29, 2026
29 Jan 2026 08:58 PM (IST)
29 Jan 2026 08:58 PM (IST)महाराष्ट्र: अजीत पवार के निधन के बाद जिला परिषद-पंचायत चुनाव में बदलाव
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर घोषित तीन दिन के राजकीय शोक को ध्यान में रखते हुए 12 जिला परिषदों और उनसे जुड़ी 125 पंचायत समितियों के आम चुनावों के शेष चरणों के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। नए कार्यक्रम के अनुसार अब मतदान 7 फरवरी 2026 को कराया जाएगा, जबकि मतगणना 9 फरवरी 2026 को होगी।
29 Jan 2026 07:53 PM (IST)
29 Jan 2026 07:53 PM (IST)मेरठ में बसाए जाएंगे पूर्वी पाकिस्तान से आए शरणार्थी: CM योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित होकर मेरठ के नगला गुसाई गांव में अवैध रूप से रह रहे 99 हिंदू बंगाली परिवारों के स्थायी पुनर्वास को मंजूरी दे दी है। इन परिवारों को कानपुर देहात की रसूलबाद तहसील में 30 साल के नवीकरणीय पट्टे पर 0.5 एकड़ जमीन दी जाएगी, जिससे विस्थापित समुदाय को दीर्घकालिक सुरक्षा और सम्मानजनक आवास सुनिश्चित होगा।
29 Jan 2026 07:29 PM (IST)
29 Jan 2026 07:29 PM (IST)छत्तीसगढ़: नारायणपुर के सीमावर्ती इलाकों से 9 IED हुआ बरामद
DRG और BSF की संयुक्त कार्रवाई में छोटेबेठिया-नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र से 9 आईईडी बरामद किए गए, जिन्हें बाद में सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया गया।
29 Jan 2026 06:31 PM (IST)
29 Jan 2026 06:31 PM (IST)विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह
विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह 2026 चल रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में उपस्थित हैं।
Delhi: Beating Retreat Ceremony 2026 is underway at Vijay Chowk. President Droupadi Murmu, Vice President C. P. Radhakrishnan, and Prime Minister Narendra Modi are also present pic.twitter.com/IQClsrTupW
— IANS (@ians_india) January 29, 2026
29 Jan 2026 06:28 PM (IST)
29 Jan 2026 06:28 PM (IST)उत्तराखंड राज्य को मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार
हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर 29-31 जनवरी 2026 को आयोजित प्रतिष्ठित विमानन कार्यक्रम 'विंग्स इंडिया 2026' में उत्तराखंड राज्य को 'विमानन और पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य' का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
29 Jan 2026 05:50 PM (IST)
29 Jan 2026 05:50 PM (IST)भदरसा गैंगरेप: सपा नेता मोईद खान बरी
भदरसा गैंगरेप मामले में समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान को अदालत ने बरी कर दिया गया है। वहीं, नौकर राजू खान को 20 साल की सजा सुनाई गई है और उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह फैसला पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया है।
29 Jan 2026 04:41 PM (IST)
29 Jan 2026 04:41 PM (IST)बिहार SIR मामले पर SC ने फैसला रखा सुरक्षित
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR मामले से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह निर्णय लिया।
29 Jan 2026 03:34 PM (IST)
29 Jan 2026 03:34 PM (IST)आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित
देश में आवारा कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर, सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। इससे पहले, अदालत ने इस मामले में कई निर्देश जारी किए थे जिनमें अधिकारियों को स्कूलों, सार्वजनिक अस्पतालों और राजमार्गों जैसे कुछ सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों को हटाने का निर्देश दिया गया था।
हालांकि, कई याचिकाकर्ताओं ने अदालत के निर्देशों को चुनौती देते हुए और आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से निपटने और उनके काटने से होने वाली चोटों और घटनाओं को रोकने के लिए अधिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के सुझाव देने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की। अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनीं और आज अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।
29 Jan 2026 03:24 PM (IST)
29 Jan 2026 03:24 PM (IST)भारत आकर बेहद खुशी हो रही- फ़िलिस्तीनी विदेश मंत्री
फ़िलिस्तीनी विदेश मंत्री वर्सेन अघाबेकियन शाहिन ने कहा कि भारत आकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, एक वैश्विक लोकतंत्र और सम्मानित देश है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके राष्ट्रपति ने वर्ष 2017 में भारत का दौरा किया था, जिसके दौरान कई अहम रणनीतिक बैठकों का आयोजन हुआ था।
Delhi: Varsen Aghabekian Shahin, Palestinian Minister of Foreign Affairs, says, "I’m very glad to be in India today — the fourth-largest economy, a global democracy, and a country we hold in high regard. The last visit of my President to India was in 2017, where several strategic… pic.twitter.com/TR1RME1JCN
— IANS (@ians_india) January 29, 2026
29 Jan 2026 02:45 PM (IST)
29 Jan 2026 02:45 PM (IST)उत्तर प्रदेश सरकार ने कैशलेस मेडिकल योजना को दी मंजूरी
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल ने गुरुवार को बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना को स्वीकृति दे दी है। इस योजना के तहत राज्य भर में करीब 15 लाख लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
29 Jan 2026 02:28 PM (IST)
29 Jan 2026 02:28 PM (IST)ममता बनर्जी के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य ने दिया जवाब
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु पर दिए गए बयान पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ममता के बारे में मैं बस इतना ही कहूंगा कि हालांकि उनका राजनीतिक करियर लंबा रहा है, लेकिन उन्होंने बहुत ही गलत बयान दिया है।
Lucknow, Uttar Pradesh: On West Bengal CM Mamata Banerjee’s statement regarding the death of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar in a plane crash, Deputy CM Keshav Prasad Maurya says, "Regarding Mamata, I would just say that although she has a long political career, she made a very… pic.twitter.com/w4W4QLUviw
— IANS (@ians_india) January 29, 2026
29 Jan 2026 01:45 PM (IST)
29 Jan 2026 01:45 PM (IST)लोकसभा में 4 और राज्यसभा में 5 फरवरी को PM मोदी देंगे जवाब
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोक सभा में 4 फरवरी को और राज्यसभा में 5 फरवरी को जवाब देंगे। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में 18 घंटे और राज्यसभा में 16 घंटे चर्चा होगी।
29 Jan 2026 01:09 PM (IST)
29 Jan 2026 01:09 PM (IST)सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर सुनवाई करते हुए बड़ा आदेश दिया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस ज्योमाल्या बागची की बेंच में मामले की सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने कहा कि यूजीसी के नए नियम अस्पष्ट हैं और इसके दुरुपयोग का खतरा है। इसके बाद कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर स्टे लगा दिया है।
29 Jan 2026 12:33 PM (IST)
29 Jan 2026 12:33 PM (IST)लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण
बजट-2026 सत्र का आज दूसरा दिन है। लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश कर दिया है। वित्त वर्ष 2026-27 में देश की GDP ग्रोथ 6.8 से 7.2 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान जताया गया है।
29 Jan 2026 11:51 AM (IST)
29 Jan 2026 11:51 AM (IST)चंडीगढ़ चुनाव में बीजेपी की जीत
चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा ने मेयर चुनाव जीत लिया है। गुरुवार सुबह 11 बजे मेयर पद के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें भाजपा ने जीत दर्ज की। अब सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए मतदान होना है। जानकारी के मुताबिक, सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर चुने गए हैं। उन्हें कुल 18 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी को 11 वोट और कांग्रेस को 7 वोट प्राप्त हुए।
29 Jan 2026 11:43 AM (IST)
29 Jan 2026 11:43 AM (IST)अमित शाह ने अजित पवार को श्रद्धांजलि दी
गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
#WATCH बारामती: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को अंतिम श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/cygJJWiJ2V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2026
29 Jan 2026 11:36 AM (IST)
29 Jan 2026 11:36 AM (IST)दिल्ली हाईकोर्ट से समीर वानखेड़े को झटका, मानहानि याचिका खारिज
दिल्ली हाई कोर्ट ने आईपीएस अधिकारी समीर वानखेड़े द्वारा नेटफ्लिक्स सीरीज़ में कथित रूप से उनकी छवि खराब किए जाने को लेकर दायर मानहानि याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई करने का उसके पास अधिकार क्षेत्र नहीं है, इसलिए वह इस याचिका पर विचार नहीं कर सकती है।
29 Jan 2026 10:57 AM (IST)
29 Jan 2026 10:57 AM (IST)अमित शाह और नितिन नबीन बारामती पहुंचे
गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बारामती पहुंचे।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah and BJP National President Nitin Nabin arrive in Baramati to attend the last rites of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar pic.twitter.com/XaQ1ZvldBp
— ANI (@ANI) January 29, 2026
29 Jan 2026 10:42 AM (IST)
29 Jan 2026 10:42 AM (IST)बजट सत्र से पहले PM मोदी का संबोधन Live
Speaking at the start of the Budget Session of Parliament. May both Houses witness meaningful discussions on empowering citizens and accelerating India’s development journey. https://t.co/tGqFvc4gup
— Narendra Modi (@narendramodi) January 29, 2026
29 Jan 2026 10:27 AM (IST)
29 Jan 2026 10:27 AM (IST)अजित पवार प्लेन क्रैश: विमान का ब्लैक बॉक्स मिला
अजित पवार के क्रैश विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। बॉक्स के मिलने के बाद ये पता चल पाएगा कि क्या विमान में कोई खराबी थी। अंतिम समय में पायलट ने कोई आपात संदेश भेजा था। लैंडिंग के वक्त आखिर हुआ क्या था? एजेंसियां अब ब्लैक बॉक्स की जांच करेंगे।
29 Jan 2026 09:50 AM (IST)
29 Jan 2026 09:50 AM (IST)अजित पवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, थोड़ी देर में अंतिम संस्कार होगा।
#WATCH | Katewadi, Baramati | Full state honours accorded to Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, who lost his life in a charter plane crash in Baramati yesterday pic.twitter.com/nGhaywz5fX
— ANI (@ANI) January 29, 2026
29 Jan 2026 09:41 AM (IST)
29 Jan 2026 09:41 AM (IST)शरद पवार पहुंचे विद्या प्रतिष्ठान मैदान
NCP (SCP) प्रमुख शरद पवार उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान पहुंच गए हैं।
29 Jan 2026 08:51 AM (IST)
29 Jan 2026 08:51 AM (IST)चंडीगढ़ मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आज
चंडीगढ़ मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव आज होगा। नगर निगम के 35 पार्षद और चंडीगढ़ सांसद वोटिंग करेंगे। इस बार सीक्रेट बैलेट पेपर से नहीं बल्कि अपनी सीट पर हाथ खड़ा करके ओपन वोटिंग होगी। आम आदमी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी तीनों ही पार्टियों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
29 Jan 2026 07:58 AM (IST)
29 Jan 2026 07:58 AM (IST)मेडिकल कॉलेज से बाहर लाया जा रहा जीत पवार का पार्थिव शरीर
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के पार्थिव शरीर को बारामती स्थित पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर सरकारी मेडिकल कॉलेज से बाहर लाया जा रहा है। कल चार्टर विमान की दुर्घटनाग्रस्त लैंडिंग में उनका निधन हो गया।
#WATCH | Mortal remains of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar being brought out of Punyashlok Ahilyadevi Holkar Government Medical College in Baramati.
He died in the crash landing of a charter plane yesterday. pic.twitter.com/dR3qxZQlvN
— ANI (@ANI) January 29, 2026
29 Jan 2026 07:50 AM (IST)
29 Jan 2026 07:50 AM (IST)वेनेजुएला के पास कोलंबिया का प्लेन क्रैश, सांसद समेत 15 लोगों की मौत
28 जनवरी को कोलंबिया का एक ट्विन-प्रोपेलर विमान वेनेजुएला की सीमा के पास पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कोलंबिया के एक सांसद भी शामिल थे। यह विमान कोलंबिया की सरकारी एयरलाइन सैटेना द्वारा संचालित किया जा रहा था और इसने सीमावर्ती शहर कुकुटा से उड़ान भरी थी।
29 Jan 2026 07:14 AM (IST)
29 Jan 2026 07:14 AM (IST)यूजीसी के नए नियमों के विरोध में कई राज्यों में प्रदर्शन
यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को भी कई राज्यों में इन नियमों को लेकर प्रदर्शन देखने को मिले। उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस्तीफे दिए, वहीं दिल्ली में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन की खास बात यह रही कि डीयू में एससी और ओबीसी वर्ग के छात्र भी सवर्ण छात्रों के साथ शामिल हुए। छात्रों का कहना था कि ये नियम विश्वविद्यालयों की आपसी समरसता के लिए नुकसानदेह हैं।
29 Jan 2026 06:32 AM (IST)
29 Jan 2026 06:32 AM (IST)यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ याचिका पर SC में सुनवाई
यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच मामले की सुनवाई करेगी।
29 Jan 2026 06:32 AM (IST)
29 Jan 2026 06:32 AM (IST)अजीत पवार का अंतिम संस्कार आज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का अंतिम संस्कार आज सुबह करीब 11 बजे किया जाएगा। बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में उनका अंतिम संस्कार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।
Aaj ki taaja khabar 29th january 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती मनपा में संपत्ति कर वसूली घटने से विकास कार्यों पर संकट, 1 लाख से अधिक के बकायेदारों पर कार्रवाई
Feb 12, 2026 | 09:34 PMमहुआ मोइत्रा का नोएडा पुलिस पर गंभीर आरोप, आरोपी को भगाने में की मदद; अमित मालवीय का नाम आया सामने- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:33 PMचीन में अचानक धंसी सड़क, खुला ‘पाताल’ का रास्ता; रोंगटे खड़े कर देगा सिंकहोल का ये VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:31 PMफ्रंच पेज न्यूज बनेगी इटली की जीत, नेपाल पर ऐतिहासिक जीत के बाद आया जॉन डेविसन का बयान
Feb 12, 2026 | 09:28 PMभारत ने रूस को दिया तगड़ा झटका… इस बड़े प्रोजेक्ट से हटा पीछे, वजह भी बेहद चौंकाने वाली
Feb 12, 2026 | 09:27 PMनासिक में मनसे की गुंडागर्दी! कोचिंग सेंटर में घुसकर स्टाफ को जड़ा थप्पड़, हिंदी बोलने पर हुआ बवाल- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:26 PMमृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, धनुष संग वेलेंटाइन डे पर शादी की अफवाहों पर दिया मजेदार जवाब
Feb 12, 2026 | 09:22 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में रक्षक बने भक्षक: कारोबारी से ₹6 लाख की लूट और जबरन 4000 USDT कराए ट्रांसफर; 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Feb 12, 2026 | 01:45 PM
Video: सचिन तेंदुलकर के घर गूंजेगी शहनाई, जानें कौन हैं अर्जुन की दुल्हनिया सानिया चंडोक?
Feb 12, 2026 | 01:34 PM
Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO
Feb 11, 2026 | 10:08 PM
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:35 PM
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Feb 11, 2026 | 09:25 PM
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:19 PM














