
Top Hindi News Today Live
आज की ताजा खबर 16 दिसंबर LIVE: मंगलवार रात लगभग दो बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही छह बसें और दो कारें घने कोहरे के कारण आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी वाहनों में आग लग गई। आग की लपटों से यात्रियों में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
16 Dec 2025 12:03 PM (IST)
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने नई दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार करने पर कहा, सत्यमेव जयते! सत्य की जीत हुई है। यह वह अखबार है जिसके लिए पंडित नेहरू ने कहा था कि मैं आनंदभवन बेच दूंगा लेकिन इसे बंद नहीं होने दूंगा, यह स्वतंत्रता सेनानियों की आवाज थी। मोदी सरकार ED को लगाकर उस सोनिया गांधी जिसने प्रधानमंत्री पद ठुकराया उनपर झूठे आरोप लगाए थे। आज नरेंद्र मोदी के झूठ की हार हुई है।
#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने नई दिल्ली राउज़ एवेन्यू कोर्ट द्वारा नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार करने पर कहा, "सत्यमेव जयते! सत्य की जीत हुई है। यह वह अखबार है जिसके लिए पंडित नेहरू ने कहा था कि मैं आनंदभवन बेच… pic.twitter.com/B8wOGtBEcu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 16, 2025
16 Dec 2025 11:54 AM (IST)
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने राजधानी दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की।
16 Dec 2025 10:58 AM (IST)
नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार को बड़ी कानूनी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। यह फैसला सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए महत्वपूर्ण राहत के रूप में देखा जा रहा है।
16 Dec 2025 10:42 AM (IST)
बिहार के मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से बिहार निवास में लोगों ने मुलाकात की और उनका अभिवादन किया।
#WATCH | दिल्ली: बिहार के मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से बिहार निवास में लोगों ने मुलाकात की और उनका अभिवादन किया। pic.twitter.com/sxA7ZvK9QY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 16, 2025
16 Dec 2025 10:39 AM (IST)
समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन अधिनियम 2025 पर कहा, इस बिल के पेश होने से पहले, देश भर में MGNREGA के तहत काम करने वाले कई मज़दूरों को काफी समय से उनकी मज़दूरी नहीं मिली है। सबसे पहले, इस बिल में एक ऐसा प्रावधान होना चाहिए जो यह सुनिश्चित करे कि इस योजना के तहत अब तक काम करने वाले सभी मजदूरों को एक तय समय-सीमा के अंदर भुगतान किया जाए। जब से MGNREGA लागू हुआ है, महंगाई काफी बढ़ गई है। इसलिए, मजदूरों की मजदूरी में भी उसी हिसाब से बढ़ोतरी होनी चाहिए। 125 दिन का काम काफी नहीं है। कम से कम 200 दिन के काम की गारंटी होनी चाहिए। हम मांग करेंगे कि इस बिल को आगे विचार के लिए समिति के पास भेजा जाए।
#WATCH | दिल्ली: समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन अधिनियम 2025 पर कहा, "इस बिल के पेश होने से पहले, देश भर में MGNREGA के तहत काम करने वाले कई मज़दूरों को काफी समय से उनकी मज़दूरी नहीं मिली है... सबसे पहले, इस बिल में एक ऐसा… pic.twitter.com/T7Oi0MZuiM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 16, 2025
16 Dec 2025 09:53 AM (IST)
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे की वजह से खंडावली टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है।
#WATCH | आगरा, उत्तर प्रदेश: यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे की वजह से खंडावली टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। pic.twitter.com/F6FvKHtnDk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 16, 2025
16 Dec 2025 09:45 AM (IST)
RJD नेता मनोज झा ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान पर कहा, उमर अब्दुल्ला बार-बार अफसाने में आ रहे हैं और प्रतिक्रिया भी देनी पड़ रही है। हमने पहले भी कहा था कि जब हम वोट चोरी, चुनाव आयोग की बात करते हैं तो उसका दायरा बहुत बड़ा है। लेवल प्लेइंग फील्ड है या नहीं? क्या निष्पक्ष चुनाव सिर्फ कहने के लिए है, या उनके पीछे सत्य और निष्ठा का भाव है? ये सभी बातें एक पूरे प्रतिमान को जन्म देती हैं और हर राजनीतिक पार्टी को इस बारे में चिंतित होना चाहिए, जिसमें BJP भी शामिल है।
#WATCH | दिल्ली: RJD नेता मनोज झा ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान पर कहा, "उमर अब्दुल्ला बार-बार अफसाने में आ रहे हैं और प्रतिक्रिया भी देनी पड़ रही है। हमने पहले भी कहा था कि जब हम वोट चोरी, चुनाव आयोग की बात करते हैं तो उसका दायरा बहुत बड़ा है। लेवल प्लेइंग… pic.twitter.com/lHN0lofe0s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 16, 2025
16 Dec 2025 08:45 AM (IST)
राजस्थान सरकार में मंत्री मदन दिलावर ने चित्तौड़गढ़ के सैनिक स्कूल में हुए विजय दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देव आनंद और स्कूल के कई रिटायर्ड सैन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
Chittorgarh, Rajasthan: Minister Madan Dilawar attended a Vijay Diwas event held at Sainik School, Chittorgarh, and paid tribute to the martyrs. Colonel Dev Anand, National President of the Ex-Servicemen Welfare Committee, and several retired military officers from the school… pic.twitter.com/Xh5w1irmAV
— IANS (@ians_india) December 16, 2025
16 Dec 2025 08:42 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा ज़िले में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने सभी एजेंसियों और अधिकारियों को राहत कार्यों में तेज़ी लाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा ज़िले में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने सभी एजेंसियों और अधिकारियों को राहत कार्यों में तेज़ी लाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को… https://t.co/yhvwcUihrZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 16, 2025
16 Dec 2025 07:40 AM (IST)
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक महिला का हिजाब हटाने के वायरल वीडियो पर BJP नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, मैंने वीडियो नहीं देखा है। मैं नेपाल में था और सीधे एयरपोर्ट से आया हूं। चूंकि मैंने इसे नहीं देखा है, इसलिए मैं इस पर कमेंट नहीं कर सकता।
Meerut, Uttar Pradesh: On the viral video of Bihar Chief Minister Nitish Kumar allegedly removing a woman’s hijab, BJP leader Syed Shahnawaz Hussain says, “I have not seen the video. I was in Nepal and came directly from the airport. Since I haven’t seen it, I cannot comment on… pic.twitter.com/EzeAsAZV3U
— IANS (@ians_india) December 16, 2025
16 Dec 2025 06:44 AM (IST)
दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर कई बसों में आग लग गई। जानमाल के नुकसान की आशंका है अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
#WATCH मथुरा, यूपी | दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर कई बसों में आग लग गई। जानमाल के नुकसान की आशंका है अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/MfOsYY6Q5o
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 16, 2025






