- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur University Without Vice Chancellor Projects Stalled Side Effects
नागपुर विवि की निष्क्रियता: शताब्दी महोत्सव, इनक्यूबेशन सेंटर का बजट अटका
Nagpur News: करीब दो वर्षों से नियमित कुलपति न होने का असर नागपुर विश्वविद्यालय के कामकाज पर दिखने लगा है। कई विकास योजनाएं अटकी हैं। इनक्यूबेशन सेंटर, काउंसलिंग से जुड़े प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सके।
- Written By: आकाश मसने

नागपुर विश्वविद्यालय इनक्यूबेशन सेंटर (फोटो नवभारत)
Nagpur University Senate Meeting: बिना मुखिया के करीब 2 वर्ष तक नागपुर विश्वविद्यालय का कार्यभार चलने के ‘साइड इफेक्ट’ अब सामने आ रहे हैं। दर्जनों समितियों की गिनती की बैठकें हुईं। विकास कार्यों पर एक तरह का ब्रेक लग गया। प्रशासन केवल आयोजन और समारोह में ही व्यस्त रहा। शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत संलग्नित महाविद्यालयों में इनक्यूबेशन सेंटर और क्लस्टर के लिए 1 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाना था। बजट में निधि का प्रावधान भी किया गया लेकिन अब तक इस संबंध में नियमावली ही नहीं बनी।
नियमावली नहीं बनने से महाविद्यालयों से आवेदन आमंत्रित नहीं किये. 6 महीने बाद भी कोई प्रगति नहीं हो सकी। विश्वविद्यालय द्वारा शताब्दी महोत्सव के निमित्त महाविद्यालयों में इनक्यूबेशन सेंटर बनाने और सेंटर के माध्यम से आसपास के स्कूलों के साथ क्लस्टर के लिए 1 करोड़ रुपये वितरित करने की योजना बनाई गई। इसके लिए बजट में निधि का प्रावधान भी किया गया, साथ ही महाविद्यालयों में एक डिजिटल डिस्प्ले पैनल देने का निर्णय लिया गया था।
पिछली सीनेट में मामला उठाये जाने के बाद प्रशासन ने इसे मान्य किया। निधि वितरण के लिए नियमावली बनाई जानी थी लेकिन 6 महीने बाद भी मामला अटका हुआ है। अब जब नियमावली ही नहीं बनी तो फिर महाविद्यालयों से आवेदन आमंत्रित करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
सम्बंधित ख़बरें
अमित साटम ने उठाया मुद्दा, स्कूल खरीद में पारदर्शिता के लिए GeM पोर्टल लागू करने की मांग
रूस-खाड़ी तक पहुंचेगा जलगांव का केला? नई योजना से उम्मीद, किसानों को मिलेगी राहत
राकां (अजित पवार) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 26 फरवरी को, सुनेत्रा पवार बन सकती हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष
स्मार्ट मीटर से सस्ता हुआ बिजली बिल, नासिक में 31.93 लाख की छूट; स्मार्ट मीटर ने बदली तस्वीर
प्रशिक्षण, काउंसलिंग से छात्र दूर
इसी तरह विद्यार्थी प्रशिक्षण, काउंसलिंग और रोजगार मेला के लिए 25 लाख का प्रावधान किया गया है लेकिन पिछले महीनों में रोजगार मेला तो हुए लेकिन प्रशिक्षण और काउंसलिंग का अभाव रहा है। छात्र खुद ही तैयारी कर रोजगार मेला में नौकरी हासिल कर रहे हैं। इस हालत में यह सवाल उठता है कि बजट में निधि का प्रावधान केवल आयोजनों के लिए ही हो रहा है।
यह भी पढ़ें:- 2,980 करोड़ की योजनाएं : Nagpur सिटी को मिलेगा नया रूप, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने जताया विश्वास
नियमित उपकुलपति नहीं होने से अधिकारियों ने शैक्षणिक विकास और छात्रों से जुड़ीं योजनाओं पर विशेष ध्यान ही नहीं दिया, विश्वविद्यालय ने अपने सभी विभागों के कामकाज को डिजिटलाइज करने की भी योजना बनाई है। इसके लिए भी लाखों का प्रावधान किया गया है लेकिन अब तक सभी विभाग डिजिटलाइज नहीं हो सके हैं।
एक दूसरे का मुंह ताकने की नौबत
पिछले दिनों हुई सीनेट बैठक में अधिकारी सदस्यों के कई सवालों का जवाब नहीं ही दे सके।एक दूसरे का 4 मुंह ताकने जैसी नौबत बनी रही। इससे साफ हो गया कि सीनेट में पूछे जाने वाले सवालों को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं है। जब अधिकारी सवालों पर गंभीर नहीं हैं तो इसका मतलब है कि विश्वविद्यालयध कार्यों को लेकर भी गंभीरता नहीं है।यही वजह है कि अनेक योजनाएं अटकी हुई हैं. इसका सीधा असर विश्वविद्यालय पर हुआ है।
-नवभारत लाइव के लिए नागपुर से दिनेश टेकाड़े की रिपोर्ट
Nagpur university without vice chancellor projects stalled side effects
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमित साटम ने उठाया मुद्दा, स्कूल खरीद में पारदर्शिता के लिए GeM पोर्टल लागू करने की मांग
Feb 17, 2026 | 09:36 AMEpstein Files विवाद पर डोनाल्ड ट्रंप की सफाई: कहा- मेरा उनसे कोई लेना-देना नहीं, मैं बेगुनाह हूं
Feb 17, 2026 | 09:34 AMरूस-खाड़ी तक पहुंचेगा जलगांव का केला? नई योजना से उम्मीद, किसानों को मिलेगी राहत
Feb 17, 2026 | 09:33 AMरोहतक में अस्पताल के बाहर युवक पर बरसाईं दो दर्जन गोलियां, बाबा गैंग और हिमांशु भाऊ में खूनी जंग
Feb 17, 2026 | 09:32 AMराकां (अजित पवार) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 26 फरवरी को, सुनेत्रा पवार बन सकती हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष
Feb 17, 2026 | 09:27 AMप्रोटीन से भरपूर ये खिचड़ी सेहत के लिए है रामबाण! दोपहर के लंच में करें शामिल, जानें रेसिपी
Feb 17, 2026 | 09:23 AMजिनेवा में अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता का दूसरा दौर शुरू, प्रतिबंधों और सुरक्षा पर टिकी दुनिया की नजर
Feb 17, 2026 | 09:06 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM











