- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Bulldozer Action Against Encroachments In Gadchiroli After Election Results
चुनाव नतीजों के बाद गड़चिरोली में होगा बुलडोजर एक्शन, नगर परिषद शुरू करेगा अतिक्रमण हटाओ मुहिम
Gadchiroli News: गड़चिरोली में बढ़ते सड़क हादसों के बीच अतिक्रमण मुख्य वजह, चुनाव बाद नगर परिषद अतिक्रमण हटाने और सड़क सुरक्षा सुधार के लिए कार्रवाई करेगी।
- Written By: आकाश मसने

गड़चिरोली नगर परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया)
Gadchiroli Encroachment Removal News: पिछले कुछ दिनों से गड़चिरोली शहर में हादसे काफी बढ़ गये है। शहर के मुख्य चौक समेत विभिन्न मार्गों पर आए दिन छोटे-मोटे हादसे हो रहे है। हाल ही में चंद्रपुर मार्ग पर ट्रक की टक्कर में महिला शिक्षिका की मृत्यु हुई थी। वहीं रविवार को मुख्य इंदिरा गांधी चौक में एक ही दिन दो हादसे हुए। जिसके कारण शहर में यातायात की समस्या गंभीर हो गयी है। इसका प्रमुख कारण अतिक्रमण होने की बात कही जा रही है।
अतिक्रमण के चलते सड़कों पर वाहन खड़े रहने से अन्य वाहन चालकों का वाहनों से नियंत्रण छूटकर हादसे हो रहे है। जिससे अब नगर परिषद प्रशासन ने शहर के मुख्य चौक समेत प्रमुख मार्गों पर व्यवसायियों द्वारा किया गया अतिक्रमण हटाने की रणनीति तैयार की गई है। यह कार्रवाई नप चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद शुरू की जाएगी।
21 दिसंबर को घोषित होंगे नतीजे
गड़चिरोली नगर परिषद के चुनाव प्रक्रिया 2 दिसंबर को संपन्न हुई। लेकिन नप क्षेत्र के 3 प्रभागों में चुनाव 20 दिसंबर को होने वाले है। और 21 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे। इसके बाद नगर परिषद पुलिस बंदोबस्त में अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाएगा, ऐसी जानकारी मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
Mira Bhayandar में प्री-मानसून तैयारी तेज, मैंग्रोव क्षेत्रों में नाला सफाई पर बनी रणनीति
Thane Belapur Industrial Zone MIDC में ट्रक टर्मिनल की तैयारी, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
Nerul Flamingo Lake पर प्रदूषण का खतरा, जांच में जहरीले पानी का खुलासा
Panvel Pod Taxi Project को मिली रफ्तार, ट्रैफिक और प्रदूषण से राहत की उम्मीद
तेज रफ्तार वाहनों से सड़कों पर मंडरा रही मौत
पिछले कुछ वर्षों से शहर की सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही बड़े पैमाने पर बढ़ गयी है। वहीं भारी वाहनों की रफ्तार अधिक रहने के कारण इन तेज रफ्तार वाहनों के चलते सड़कों पर मौत मंडराने की बात कही जा रही है। इससे पहले भी अनेक बार भारी वाहनों की टक्कर में अनेक लोगों ने अपनी जान गंवाई है। बावजूद इसके संबंधित विभाग ने इस पर प्रतिबंधात्मक उपाययोजना नहीं की है। जिसके कारण वर्तमान में गड़चिरोली हादसों का शहर बन गया है। इस गंभीर विषय पर प्रशासन को जोर डालने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें:- ‘मैं इसी मशीन से जीती हूं’, EVM पर सुप्रिया सुले ने छोड़ा राहुल गांधी का साथ, विपक्षी खेमे मची हलचल
आचारसंहिता खत्म होते ही होगी कार्रवाई
गड़चिरोली नगर परिषद के मुख्याधिकारी सुर्यकांत पिदुरकर ने कहा कि शहर के मुख्य चौक समेत प्रमुख मार्गों पर जिन व्यवसायियों ने अतिक्रमण किया है, उन्हें इससे पहले ही अतिक्रमण हटाने संदर्भ में नोटिस भिजवायी गयी है। बावजूद इसके व्यवसायियों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया है। जिससे अब नगर परिषद चुनाव की आचारसंहिता खत्म होते ही अतिक्रमण हटाओ मुहिम शुरू की जाएगी।
Bulldozer action against encroachments in gadchiroli after election results
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mira Bhayandar में प्री-मानसून तैयारी तेज, मैंग्रोव क्षेत्रों में नाला सफाई पर बनी रणनीति
Apr 23, 2026 | 01:56 PMMadhubala Biopic: बड़े पर्दे नहीं, OTT पर आएगी मधुबाला की बायोपिक, सारा अर्जुन ने शुरू की खास तैयारी
Apr 23, 2026 | 01:55 PMरक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PMवर्धा में कर्मचारियों की बेमुदत हड़ताल से सरकारी कामकाज ठप, दूसरे दिन भी दफ्तरों में सन्नाटा
Apr 23, 2026 | 01:53 PMअजंता में श्वानों का आतंक, 6 महीने में 226 को बनाया निशाना, खौफ के साये में जीने को मजबूर ग्रामीण
Apr 23, 2026 | 01:48 PMबंगाल में वोटिंग के शुभेंदु सरकार पर हमला, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा का पीटा, देखें बवाल का VIDEO
Apr 23, 2026 | 01:47 PMHormuz Strait में ईरान का खौफनाक वीडियो: मास्क पहने IRGC जवानों ने फायरिंग कर मालवाहक जहाज को घेरा
Apr 23, 2026 | 01:46 PMवीडियो गैलरी

‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM
अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर टिप्पणी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने चप्पलों से पीटी मेयर की नेमप्लेट, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़? ‘राजा शिवाजी’ ट्रेलर में ‘वाघ नख’ वाले इस सीन को देख मचा बवाल
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
PM मोदी को आतंकवादी कहने पर भड़की BJP, कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, खरगे-राहुल पर जमकर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 02:01 PM
राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
Apr 22, 2026 | 01:46 PM













