संसद में खुद की सरकार चलाते हैं निशिकांत, रूडी का दुबे पर विस्फोटक आरोप; शाह-नड्डा के समर्थन...

BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी के दूसरे MP निशिकांत दुबे पर हमला बोला है। उन्होंने दुबे को अहंकारी बताते हुए कहा कि वे संसद के अंदर अपनी एक अलग खुद की ही सरकार चलाते है।
rajiv-pratap-rudy-vs-nishikant-dubey-bjp-mp-constitution-club-election-controversy (1)
भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद राजीव प्रताप रूडी व भाजपा नेता व सांसद निशिकांत दुबे (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Rajiv Pratap Rudy Remark on Nishikant Dubey: भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी के एक अन्य सांसद निशिकांत दुबे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने निशिकांत दुबे पर अहंकारी होने और संसद में अपनी 'खुद की सरकार' चलाने का आरोप लगाया है। यह बयान कांस्टीट्यूशन क्लब के हालिया चुनाव के बाद आया है, जिसमें रूडी ने जीत हासिल की थी। इस बयान ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गरम कर दिया है और दोनों नेताओं के बीच जारी आंतरिक मतभेद को उजागर कर दिया है। रूडी ने यह भी दावा किया है कि इस चुनाव के दौरान उनके खिलाफ गलत सूचना फैलाई गई थी।

राजीव प्रताप रूडी ने न्यूजलॉन्ड्री, को दिए इंटरव्यू में अपनी नाराजगी व्यक्त की। जब उनसे कांस्टीट्यूशन क्लब के चुनाव में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के समर्थन को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है और एक व्यक्ति ने जानबूझकर यह गलत खबर फैलाई है। रूडी के अनुसार, यह व्यक्ति वही है जो खुद को संसद में एक सरकार की तरह चलाता है और अहंकारी है।

कांस्टीट्यूशन क्लब चुनाव में मिली जीत

रूडी से पूछा गया कि आप निशिकांत दुबे के बारे में बात कर रहें है तो उन्होंने कहा जी आप सही समझ रहे है। यही सोचते हैं कि वे संसद को नियंत्रित करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दुबे संसद में खुद का शो चलाते हैं और इसी वजह से उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह का नाम इस विवाद में घसीटा। राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि निशिकांत दुबे ने यह तय कर लिया था कि वे दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब का चुनाव नहीं जीत पाएंगे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें शानदार जीत मिली।

आखिर निशिकांत दुबे क्यों थे नाराज?

इस मामले में पत्रकार ने जब रूडी से पूछा कि निशिकांत दुबे को उनसे क्या दिक्कत है, तो रूडी ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी समस्या यह है कि वह 'शो' चलाना चाहते हैं। रूडी के अनुसार, सरकार से अलग वह खुद में एक सरकार हैं और रूडी उनकी इस 'सरकार' का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि चुनाव के दौरान अमित शाह और जेपी नड्डा सहित शीर्ष नेतृत्व का समर्थन उनके साथ था, लेकिन निशिकांत दुबे ने गलत तरीके से विवाद पैदा करने की कोशिश की। पिछले महीने हुए इस चुनाव में राजीव प्रताप रूडी ने 391 वोट पाकर संजीव बालियान को हराया था, जिन्हें 291 वोट मिले थे। इस चुनाव ने पहली बार सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

Navbharat Live
navbharatlive.com