-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Prashant Kishor Lost His Temper Compared Jdu National General Secretary To A Dog
प्रशांत किशोर ने खोया आपा; पत्रकार के सवाल पर JDU राष्ट्रीय महासचिव की कुत्ते से कर दी तुलना- VIDEO
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Bihar की राजनीति में जुबानी जंग से माहौल गरम हो गया है। हाल ही में जन सुराज पार्टी के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने JDU के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा पर विवादास्पद टिप्पणी कर दी।

प्रशांत किशोर, फोटो- सोशल मीडिया
Prashant Kishor lost his Temper: बिहार के नेताओं के बीच जबानी जंग तेज हो गई है। एक के बाद एक लगातार रैलियां कर थके हारे नेताजी की कहीं जबान फिसल जा रही है तो कहीं वो आपा खो दे रहे हैं। इसी फेहरिस्त में जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर भी शामिल हो गए हैं।
हाल ही में किशनगंज में आयोजित बदलाव सभा के दौरान प्रशांत किशोर ने एक सवाल के जवाब में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा की तुलना सड़क पर चलने वाले कुत्ते से कर डाली।
क्या पूरा है मामला?
दरअसल, मनीष वर्मा ने प्रशांत किशोर पर शराब माफियाओं से सांठगांठ का आरोप लगाया था। जब एक पत्रकार ने इस मुद्दे पर सवाल पूछा तो प्रशांत किशोर का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा, “सड़क पर चलने वाले कुत्ते भौंकते हैं, क्या आप हर कुत्ते के भौंकने पर रुकते हैं? उसी तरह मैं भी उसका जवाब नहीं देता।” पीके के इस बयान ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। कई राजनीतिक विश्लेषकों और नेताओं ने इसे मर्यादा की सीमा लांघने वाला बयान करार दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
नीतीश कुमार को जबरदस्ती हटाया गया! बांकीपुर में भाजपा की हार पर बोले अनंत सिंह, सम्राट चौधरी के लिए क्या कहा?
Explainer: अपने ही गढ़ में हारी BJP…सम्राट के साथ तेजस्वी के लिए चुनौती कैसे बने PK? समझें पूरा गणित
नवभारत विशेष: भाजपा के गढ़ में प्रशांत किशोर की जीत, बूथ मैनेजमेंट बना सबसे बड़ा हथियार
बीजेपी सांसद पर भी बरसे पीके
यही नहीं, प्रशांत किशोर ने भाजपा सांसद संजय जायसवाल पर भी तीखी टिप्पणी की। जब उनसे जायसवाल द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा, “संजय जायसवाल जैसे 100 लोग भी आ जाएं तो मैं डरने वाला नहीं हूं। जब गीदड़ की मौत आती है, तो वह शहर की ओर भागता है, ऐसे ही लोग मुझे नोटिस भेज रहे हैं।”
जेडीयू की सीटों को लेकर फिर दोहराया दावा
प्रशांत किशोर ने अपने पुराने दावे को दोहराते हुए कहा कि यदि जेडीयू को 25 सीटें मिलती हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे वहां भाजपा को 100 सीटें नहीं मिलीं, वैसे ही बिहार में जेडीयू को भी 25 सीटें नहीं आएंगी।
मुस्लिम समुदाय को साधने की कोशिश
प्रशांत किशोर ने किशनगंज की सभा में मुस्लिम समुदाय को विशेष रूप से संबोधित किया। उन्होंने खुद टोपी पहनकर भाषण दिया और उनके कार्यकर्ताओं ने भी वहां मौजूद लोगों को टोपी बांटी। मंच से उन्होंने पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम धर्म का हवाला देकर लोगों को अपने पक्ष में करने की कोशिश की।
ले लोटा #लिब्रांडुओं तुम्हारे #परेशान_किशोर तो सचमुच के #लिब्रांडुओं के प्रणेता निकले
*प्रशांत किशोर ने जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा को रोड पे चलते हुए कुत्ते से की तुलना*। pic.twitter.com/kNKTYcKzCL — BJP Patna Gramin (@bjppatnagrmin) September 7, 2025
सभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन व्यवस्था बिगड़ गई। नाश्ते और 500 रुपये देने की बात कहकर लोगों को बुलाने का आरोप भी सामने आया। कई लोगों ने शिकायत की कि उन्हें सिर्फ नाश्ता मिला जबकि उनसे कहा गया था कि खाने के साथ पैसे भी दिए जाएंगे। कुछ लोग पूर्णिया और अररिया से लंबी दूरी तय कर सभा में पहुंचे थे और फिर धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
विपक्ष की प्रतिक्रिया का इंतजार
प्रशांत किशोर के इस बयान पर अब तक JDU या मनीष वर्मा की ओर से औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह तय है कि इस बयान को लेकर राजनीतिक बवाल मच सकता है। प्रशांत किशोर के शब्दों की तीव्रता और शब्द चयन पर सवाल खड़े हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में 4,056 अज्ञात कब्रों से उठा सस्पेंस! सच्चाई जानकर चौंक उठेंगे आप
प्रशांत किशोर के इस तीखे बयान ने बिहार की राजनीति को एक बार फिर गरमा दिया है। जहां एक ओर वे खुद को विकल्प के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी भाषा और रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं। आने वाले समय में देखना दिलचस्प होगा कि यह बयान उनके राजनीतिक सफर को किस दिशा में ले जाता है।
Prashant kishor lost his temper compared jdu national general secretary to a dog
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया में उपचुनाव के बाद संगठनात्मक सर्जरी तेज, आज हो सकती है भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा
Aug 05, 2026 | 11:14 AMआवारा कुत्तों और छुट्टा मवेशियों के आतंक पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, योगी सरकार से 14 दिन में अल्टीमेटम की मांग
Aug 05, 2026 | 11:12 AMनासिक में उखड़े स्पीड ब्रेकरों पर जागा मनपा प्रशासन, मरम्मत और रंबल स्ट्रिप्स का काम शुरू
Aug 05, 2026 | 11:11 AMपेपर लीक पर बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: परीक्षा धांधली मामलों के लिए 25 फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन
Aug 05, 2026 | 11:09 AMसुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
Aug 05, 2026 | 11:02 AMगलतियां बताए तो राम-विरोधी, करप्शन बताए तो देश-विरोधी! संसद के बाहर कांग्रेस का बड़ा मार्च, जवाबदेही की मांग
Aug 05, 2026 | 11:01 AMAwarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
Aug 05, 2026 | 10:56 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













