-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- 65 Engine Failure In Five Years Dgca Rti Data India Plane Crash
5 साल में 65 बार फेल हुए एयरक्राफ्ट के इंजन, RTI से हुए हैरान करने वाले खुलासे
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
भारत में पिछले पांच सालों में 65 बार उड़ान के दौरान एयरक्राफ्ट के इंजन फेल हुए। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA की ओर से सूचना का अधिकार के तहत जारी किए गए आंकड़ों में ये खुलासा हुआ है।

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: सोशल मीडिया
DGCA RTI Report: आरटीआई में हुए खुलासे में कई बातें निकलकर सामने आई हैं। 65 बार इंजन फेल होने की घटनाओं के साथ-साथ पिछले 17 महीनों में 11 मेडे कॉल (Mayday Call) भी दर्ज की गईं जो विमानन संकट की बेहद गंभीर स्थिति को दिखाती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि दुनिया में उड़ान के दौरान इंजन फेल होना पूरी तरह से असामान्य नहीं है लेकिन भारत में इन घटनाओं का बारबार दोहराया जाना चिंता का विषय है। इन घटनाओं के पीछे कई तकनीकी कारणों को जिम्मेदार माना गया है।
डीजीसीए के आरटीआई जवाब में ये बात पुख्ता होती है कि इंजन फेल टैक ऑफ के समय और उड़ान भरने के दौरान हुए हैं। डीजीसीए ने बताया कि साल 2020 से 2025 तक पूरे भारत में उड़ान के दौरान इंजन बंद हो जाने की कुल 65 घटनाएं हुई हैं। इस रिपोर्ट में 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त बोइंग ड्रीमलाइनर और 19 जून को इंडिगो की गुवाहाटी-चेन्नई फ्लाइट को शामिल नहीं किया गया है।
इंजन फेल होने के क्या कारण हो सकते हैं
DGCA के अनुसार भारत में उड़ान के दौरान इंजन फेल होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स के अध्यक्ष की मानें तो इंजन बंद होने के बड़े कारणों में ईंधन फिल्टर का शटडाउन होना, ईंधन में पानी मिल जाना, इंजन स्टैक, सेंसर्स या इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में गड़बड़ी और ईंधन आपूर्ति में रुकावट हो सकते हैं। ये तकनीकी समस्याएं उड़ान के दौरान इंजन को बंद करने के लिए मजबूर कर देती हैं जिससे विमान खतरे में पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 10 जुलाई LIVE: आज से न्यूजीलैंड दौरे पर PM नरेंद्र मोदी; दिल्ली समेत 18 राज्यों में IMD अलर्ट
आज की ताजा खबर 09 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
कम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
आज की ताजा खबर 08 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की पूरी खबरें
17 महीनों में 11 मेडे कॉल
RTI के अनुसार पिछले 17 महीनों में 11 मेडे कॉल (Mayday Call) भी दर्ज किए गए। मेडे कॉल एक आपातकालीन अलर्ट है जो पायलट की ओर से तब जारी किया जाता है जब स्थिति अत्यधिक गंभीर हो जैसे इंजन पूरी तरह से फेल हो जाए विमान में आग लग जाए या ईंधन समाप्त होने की स्थिति उत्पन्न हो। यह कोई सामान्य चेतावनी नहीं होती बल्कि यह संकेत देता है कि विमान और यात्रियों की जान को तत्काल खतरा है।
यह भी पढ़ें: शुभांशु शुक्ला ने 20 दिन अंतरिक्ष में किन चीजों पर की रिसर्च, जानें पूरा सफर
आपको बता दें कि हाल ही में 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया था। क्रैश की शुरुआती रिपोर्ट सामने आई थी। इस रिपोर्ट में इंजन के बंद होने की तरफ ही इशारा किया गया था।
65 engine failure in five years dgca rti data india plane crash
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जापान ले गया नोबेल, वर्ना आयुर्वेद से भारत को पहले ही मिल जाता, नवभारत कॉन्क्लेव में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 10, 2026 | 09:08 AMप्रोसेस्ड फूड और स्ट्रेस बिगाड़ रहे आपकी सेहत, नवभारत के मंच से अनुप्रिया पटेल ने दिया स्वस्थ रहने का मंत्र
Jul 10, 2026 | 09:07 AM250 करोड़ की देनदारियों में घिरी संभाजीनगर मनपा, आयुक्त बोले- टैक्स वसूली बढ़ाना जरूरी
Jul 10, 2026 | 09:06 AMCustom Duty Cut: सरकार का बड़ा फैसला, कस्टम ड्यूटी छूट से अब सस्ते होंगे मोबाइल और स्मार्ट टीवी
Jul 10, 2026 | 09:01 AMभरत तिवारी की मां की बिगड़ी तबियत, अनशन के पहले दिन ही हालत हुई खराब, SDPO ने 6 गवाहों को भेजा समन
Jul 10, 2026 | 08:57 AMगोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AMJagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य
Jul 10, 2026 | 08:57 AMवीडियो गैलरी

‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM














