- Hindi News »
- India »
- What Is Mayday Call And In Which Situation Its Used
आखिर क्या होता है Mayday Call? जानें कब होता है इस यूनिक वर्ड का इस्तेमाल
अगर आपने एयरफोर्स से जुड़ी कोई फिल्म या सीरियल देखा होगा, तो उसमें आपने हादसे के दौरान हमेशा मेडे शब्द का जिक्र सुना होगा। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस शब्द का मतलब क्या होता है और इसका इस्तेमाल कब किया किया जाता है?
- Written By: अपूर्वा नायक

मेडे कॉल (सौ. सोशल मीडिया )
गुरूवार को गुजरात के अहमदाबाद में एक बहुत भयंकर प्लेन क्रैश की घटना हुई है। जानकारी के अनुसार, ये प्लेन अहमदाबाद से लंदन की ओर जा रहा था और टेकऑफ के तुरंत बाद ये हादसे का शिकार हो गया है।
इस हादसे से ठीक पहले एटीसी को मेडे कॉल किया गया था। DGCA ने अपने आधिकारिक बयान में ये कहा है कि इसके बाद एयर इंडिया के प्लेन ने एटीसी के कॉल का कोई रिप्लाई नहीं दिया। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में डीजीसीए के हवाले से ये खबर आ रही है कि पायलट ने एटीसी को मेडे कॉल दिया था, लेकिन उसके कुछ देर बाद एटीसी के द्वारा जवाबी कॉल किए जाने पर इसका कोई रिप्लाई नहीं मिला था। बताया जा रहा है कि रनवे से टेकऑफ करने के तुरंत बाद ही ये प्लेन एयरपोर्ट की सीमा के बाहर गिर गया। घटनास्थल से भारी काला धुआं निकलता हुआ नजर आ रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर मेडे कॉल होता क्या है?
Mayday Call क्या होता है?
एविएशन इंडस्ट्री की भाषा में मेडे कॉल एक इमरजेंसी सिग्नल होता है। जिसका उपयोग जान बचाने के लिए किया जाता है। इस शब्द का इस्तेमाल विशेष तौर पर प्लेन और समुद्री जहाजों में होता है। आग लगने या पुलिस कार्रवाई के दौरान भी इसका उपयोग किया जाता है। इमरजेंसी के समय मेडे, मेडे,मेड शब्द को 3 बार दोहराया जाता है। ये कॉल बाकी सभी कॉल्स से काफी अलग होता है। अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, इस शब्द का उपयोग एक तय फॉर्मेट के अंतर्गत ही किया जाता है। इस फॉर्मेट के अंतर्गत, मेडे कॉल, संबंधित स्टेशन, इमरजेंसी किस प्रकार की है, मौसम कैसा है, जिस फ्लाइट को कॉल किया गया है उसका साइन, पायलट की क्या डिमांड है, हालात, हाईट कितनी है, फ्यूल कितना है और पैसेंजर्स की संख्या से संबंधित जानकारी शामिल होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Sunset Clause Dating Trend: भारतीयों का नया डेटिंग ट्रेंड, रिश्ते की शुरूआत से पहले तय होगी उसकी एक्सपायरी डेट
Shahnaz Husain Beauty Tips: शहनाज हुसैन के इन 5 ब्यूटी टिप्स को करें ट्राई, चुटकियों में आएगा चेहरे पर ग्लो
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
पिंपरी-चिंचवड़ की जल संकट योजना फंसी राजनीति और विरोध में, 388 करोड़ की परियोजना पहुंची 1075 करोड़ पर
Ahmedabad Plane Crash: उड़ान भरते ही आग का गोला बन गया विमान, 6 VIDEOS में देखें कितना भीषण था हादसा
कब और कैसे हुई मेडे कॉल की उत्पति?
लंदन में फ्रेडरिक स्टेनली मॉकफोर्ड नाम के एक सीनियर रेडिओ ऑफिसर को साल 1921 में एक ऐसा शब्द खोजने के लिए कहा गया था, जिसका उपयोग खतरे और इमरजेंसी की सिट्यूएशन को बता सके। ये एक ऐसा शब्द होना था जिसे पायलटों और ग्राउंड स्टाफ के द्वारा आसानी से समझा जा सके। इसीलिए उन्होंने इसके लिए मेडे शब्द को चुना। ये शब्द फ्रेंच भाषा के ‘m’aider’ से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है मेरी मदद करो। इससे पहले SOS और मोर्स कोड का उपयोग इसी काम के लिए किया जाता था।
What is mayday call and in which situation its used
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














