सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल

SP Meeting Clash Agra: आगरा में सपा सांसद की बैठक के दौरान नेताओं में जमकर लात-घूंसे चले। बीच सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Samajwadi Party Viral Video: आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान सपा की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बलिया से सपा सांसद सनातन पांडे भी बैठक में शामिल हुए थे। बैठक के दौरान ही मथुरा से सपा के जिला अध्यक्ष और पूर्व युवजन सभा के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर में किसी बात को लेकर नोक-झोंक हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट और धक्का-मुक्की तक आ गया। दोनों के बीच झड़प कार्यालय से शुरू होकर सड़क तक आ गया।

पूर्व जिला अध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि उन्हें इस बैठक को लेकर कोई सूचना नहीं दी गई थी। इसका विरोध करने पर जिला अध्यक्ष ने 15-20 लोगों से उन पर जानलेवा हमला भी करवाया। इस दौरान वहां सांसद सनातन पांडे भी मौजूद थे। सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com