-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 08 July 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 08 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की पूरी खबरें
- Written By: प्रिया जैस , करुणा नंद शाहवाल
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होंगे। केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन आज जुलाई को वायनाड के कल्लाडी स्थित भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में एक पांच मंजिला निर्माणाधीन बिल्डींग अचानक ढह गई, इस हादसे में कई मजदूरों और अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ ,दमकल विभाग और पुलिस की अन्य टीमें मौके पर राहत व बचाव कार्य में जुटी हुईं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडोनेशिया के योग्याकार्ता में स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रांबानन मंदिर परिसर का दौरा करेंगे। यह स्थल भारत और इंडोनेशिया के साझा सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है। इसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या पुलिस आरोपी लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडे से 24 घंटे पुलिस कस्टडी में पूछताछ करेगी। केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन आज जुलाई को वायनाड के कल्लाडी स्थित भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री मीनाक्षी ब्रिज के पास आपदा प्रभावित स्थल पर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 19 जुलाई LIVE: आज अमित शाह बंगाल में उच्च-स्तरीय बैठक की करेंगे अध्यक्षता
आज की ताजा खबर 18 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर सभी बड़ी खबरें
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
आज की ताजा खबर 17 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
08 Jul 2026 10:53 PM (IST)
08 Jul 2026 10:53 PM (IST)बादल फटने का हवाला देकर स्कूल बंद करने का आदेश सीएम ने दिया: हर्षवर्धन
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा क्या कल नासिक में बादल फटा था नहीं। क्या यह घटना नासिक क्षेत्र में हुई थी नहीं। फिर बादल फटने का हवाला देकर शैक्षणिक संस्थान और स्कूल बंद करने का आदेश किसने दिया मुख्यमंत्री ने दिया। प्रशासन ने हमारे विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया। अब झूठ कौन बोल रहा है, यह सबके सामने है। मैंने कल नासिक में राम मंदिर जाकर भगवान राम से प्रार्थना की थी।
मुंबई, महाराष्ट्र: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, "क्या कल नासिक में बादल फटा था? नहीं। क्या यह घटना नासिक क्षेत्र में हुई थी? नहीं। फिर बादल फटने का हवाला देकर शैक्षणिक संस्थान और स्कूल बंद करने का आदेश किसने दिया? मुख्यमंत्री ने दिया। प्रशासन ने हमारे विरोध… pic.twitter.com/42KpwVp3g3
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 8, 2026
08 Jul 2026 10:06 PM (IST)
08 Jul 2026 10:06 PM (IST)भाजपा का घंमड तोड़ना चाहतें हैं तो हमें वोट दीजिए: प्रशांत किशोर
जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव पर कहा अगर लोग सम्राट चौधरी का शासन बदलना चाहते हैं और भाजपा का घमंड तोड़ना चाहते हैं, तो उन्हें इस बार बदलाव के लिए वोट देना चाहिए। यह सम्राट सरकार और प्रशांत किशोर के बीच सीधी टक्कर है। यह चुनाव पार्टी, जाति और धर्म से ऊपर है। बांकीपुर के वोटरों को यह तय करना होगा कि वे सम्राट चौधरी जैसा मुख्यमंत्री चाहते हैं या प्रशांत किशोर जैसा बेहतर व्यक्ति जो उनका प्रतिनिधित्व करे।
#WATCH | पटना: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव पर कहा, "...अगर लोग सम्राट चौधरी का शासन बदलना चाहते हैं और भाजपा का घमंड तोड़ना चाहते हैं, तो उन्हें इस बार बदलाव के लिए वोट देना चाहिए। यह सम्राट सरकार और प्रशांत किशोर के बीच सीधी टक्कर है। यह चुनाव पार्टी,… pic.twitter.com/qoypHh8GyL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2026
08 Jul 2026 09:36 PM (IST)
08 Jul 2026 09:36 PM (IST)दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफ़गानिस्तान के कृषि मंत्री के साथ की बैठक
#WATCH | दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफ़गानिस्तान के कृषि मंत्री के साथ बैठक की। pic.twitter.com/TrtBd9wsS1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2026
08 Jul 2026 08:55 PM (IST)
08 Jul 2026 08:55 PM (IST)रोहिणी के सेक्टर-16 मेंं कमजोर प़ीलर के वजह से निर्माणाधीन मकान ढहा: प्रवेश वाही
दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने रोहिणी के सेक्टर 16 में एक निर्माणाधीन इमारत ढहने की घटना पर कहा, मकान मालिक इस घर का निर्माण करवा रहे थे। कमज़ोर पिलर की वजह से इमारत गिर गई। नीचे से गुज़र रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। तो वहीं एक-दो लोगों को ज़िंदा बचाया गया है। बचाव अभियान चल रहा है। मकान मालिक और एक अन्य व्यक्ति(मौके पर) बातचीत कर रहे थे, वे दोनों ही मलबे में फंसे हुए हैं। इस इमारत को मंज़ूरी मिली हुई थी और इसका नक्शा भी पास हो चुका था। हम मामले की जांच करेंगे और दस्तावेज़ों की समीक्षा करेंगे।
#WATCH | दिल्ली: दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने रोहिणी के सेक्टर 16 में एक निर्माणाधीन इमारत ढहने की घटना पर कहा, "मकान मालिक इस घर का निर्माण करवा रहे थे। कमज़ोर पिलर की वजह से इमारत गिर गई; नीचे से गुज़र रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। एक-दो लोगों को ज़िंदा बचाया गया है। बचाव… pic.twitter.com/IPj9gWuXPz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2026
08 Jul 2026 08:26 PM (IST)
08 Jul 2026 08:26 PM (IST)बांग्लादेश में लैंडस्लाइड का कहर, 8 बच्चों की मौत
बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के उखिया उपजिला में एक रोहिंग्या कैंप में लैंडस्लाइड के बाद 8 बच्चों की मौत हो गई है। बाकी 5 बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रिफ्यूजी रिलीफ एंड रिपैट्रिएशन कमिश्नर (RRRC) मिजानुर रहमान ने इसकी पुष्टि की है।
08 Jul 2026 06:15 PM (IST)
08 Jul 2026 06:15 PM (IST)हमारे देश व राज्य में कानून की स्थिति बेहद खराब है: आदित्य ठाकरे
महाराष्ट्र के डोंबिवली में शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा 6 तारीख को जो यहां घटना घटी है, वह बहुत ही खराब है। चाहें कोई भी व्यक्ति किसी भी राजनीतिक दल का हो, किसी पर भी हाथ उठाना गलत है। ये सब होने के बावजूद डॉक्टरों ने उनकी मदद की है। बात स्पष्ट है कि आज हमारे देश व राज्य में कानून की स्थिति खराब है। मैंने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से भी यही मांग की है कि रमेश म्हात्रे को बर्खास्त किया जाए, उन्हें गिरफ्तार किया जाए और उनकी परेड निकाली जाए।
#WATCH | डोंबिवली, महाराष्ट्र: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "6 तारीख को जो यहां घटना घटी है, बहुत ही खराब है। चाहें कोई भी व्यक्ति किसी भी राजनीतिक दल का हो, किसी पर भी हाथ उठाना गलत है... ये सब होने के बावजूद डॉक्टरों ने उनकी मदद की है... बात स्पष्ट है कि आज हमारे देश… https://t.co/jcvVws9TC6 pic.twitter.com/lZLhpMxDgz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2026
08 Jul 2026 05:53 PM (IST)
08 Jul 2026 05:53 PM (IST)श्री राम जन्मभूमी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में आए लोग, श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर के व्यवस्थाओं की सराहना की
अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भगवान श्रीराम के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए दर्शन व्यवस्था को सुचारु और संतोषजनक बताया।
अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भगवान श्रीराम के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए दर्शन व्यवस्था को सुचारु और संतोषजनक बताया। pic.twitter.com/iJw2RVLm1F
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 8, 2026
08 Jul 2026 05:12 PM (IST)
08 Jul 2026 05:12 PM (IST)नई टोल टैक्स नीति लागू करके बिहार को एक नई दिशा देने के लिए सीएम सम्राट चौधरी को धन्यवाद: इंजीनियर शैलेंद्र
बिहार सड़क निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने बिहार की नई टोल टैक्स नीति पर कहा हम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद देते हैं, उन्होंने बिहार को एक नई दिशा दी है। लालू यादव के कार्यकाल में सड़कों की हालत इतनी खराब थी कि एक घंटे का सफर पांच घंटे में तय होता था।
पटना, बिहार: पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने बिहार की नई टोल टैक्स नीति पर कहा, "मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद देते हैं, उन्होंने बिहार को नई दिशा दी है। लालू यादव के कार्यकाल में सड़कों की हालत इतनी खराब थी कि एक घंटे का सफर पांच घंटे में तय होता था। समय अधिक लगता… pic.twitter.com/N2zvfUJzkz
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 8, 2026
08 Jul 2026 03:16 PM (IST)
08 Jul 2026 03:16 PM (IST)दिल्ली की EV पॉलिसी की समीक्षा के लिए एक हाई-लेवल मीटिंग। EV इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने पर दिया गया जोर
दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की EV पॉलिसी की समीक्षा के लिए एक हाई-लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की। इस मीटिंग में राजधानी में EV इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने और EV पोर्टल को ज़्यादा यूज़र-फ्रेंडली बनाने पर ज़ोर दिया गया।
दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की EV पॉलिसी की समीक्षा के लिए एक हाई-लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की। इस मीटिंग में राजधानी में EV इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने और EV पोर्टल को ज़्यादा यूज़र-फ्रेंडली बनाने पर ज़ोर दिया गया।
(स्रोत: CMO) pic.twitter.com/yUVna8rqoh
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 8, 2026
08 Jul 2026 02:00 PM (IST)
08 Jul 2026 02:00 PM (IST)महाराष्ट्र: सातारा में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के सातारा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की बिजली का झटका लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में उनकी जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान पिसुरड्या किसान शिंदे, गंगू सतीश शिंदे, सचिन सतीश शिंदे और आरती सतीश शिंदे के तौर पर हुई है। ये सभी सखरवाड़ी, खामगांव के रहने वाले थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 6 बजे सतीश शिंदे को लाइट बल्ब लगाते या निकालते समय बिजली का झटका लगा। उन्हें बचाने की कोशिश में उनकी पत्नी और दो बच्चों को भी बिजली का झटका लगा, जिससे चारों की मौत हो गई।
08 Jul 2026 01:24 PM (IST)
08 Jul 2026 01:24 PM (IST)राम मंदिर दान चोरी मामले में तीन आरोपियों की पुलिस रिमांड मंजूर
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी का मामला में तीन आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है। अयोध्या की एक स्थानीय अदालत ने राम मंदिर में दान की कथित चोरी के सिलसिले में गिरफ्तार आठ आरोपियों में से तीन को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अदालत ने अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे की रिमांड मंजूर कर ली है।
VIDEO | Ayodhya Ram Temple donation theft case: Three accused being taken into police remand. Visuals from District Jail, Ayodhya.
A local court in Ayodhya granted a one-day police remand for three of the eight accused arrested in connection with the alleged theft of donations… pic.twitter.com/SfMetGEU7k
— Press Trust of India (@PTI_News) July 8, 2026
08 Jul 2026 01:03 PM (IST)
08 Jul 2026 01:03 PM (IST)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की अपनी यात्रा पूरी कर ली है। अब वे आज से अपने तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए मेलबर्न के लिए रवाना हुए हैं।
Indonesia: Prime Minister Narendra Modi departs for Melbourne, Australia, after concluding his visit to Indonesia. pic.twitter.com/aE7kZ9VB7k
— IANS (@ians_india) July 8, 2026
08 Jul 2026 11:42 AM (IST)
08 Jul 2026 11:42 AM (IST)नीट पेपर लीक मामले में आरोपियों की हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ी
NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में, राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी P.V. कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ा दी है। CBI का आरोप है कि केमिस्ट्री के रिटायर्ड प्रोफेसर कुलकर्णी पेपर लीक के मास्टरमाइंड थे, जबकि मोटेगांवकर ने परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र हासिल कर लिया था।
Delhi: On the NEET UG 2026 Paper Leak Case, the Rouse Avenue Court has extended the judicial custody of accused P.V. Kulkarni and Shivraj Motegaonkar till July 11. The CBI has alleged that Kulkarni, a retired Chemistry professor, was the mastermind of the paper leak, while… pic.twitter.com/qsD8gr6xkH
— IANS (@ians_india) July 8, 2026
08 Jul 2026 11:05 AM (IST)
08 Jul 2026 11:05 AM (IST)अमेरिका भारत से बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
अमेरिका, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ बड़े पैमाने पर फेडरल रैकेटियरिंग (संगठित अपराध) के आरोपों के मामले में भारत से उसके प्रत्यर्पण की मांग करने की योजना बना रहा है। जांचकर्ताओं का कहना है कि इस कदम का मकसद उसे जेल के अंदर से वैश्विक आपराधिक नेटवर्क चलाने से रोकना है।
08 Jul 2026 10:35 AM (IST)
08 Jul 2026 10:35 AM (IST)वाराणसी में 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' की शुरुआत
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' की शुरुआत की। इस योजना के तहत टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ और उनके आश्रितों को सरकारी और पैनल में शामिल प्राइवेट अस्पतालों में सालाना ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलेगा।
Varanasi, Uttar Pradesh: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath will launch the Mukhyamantri Shikshak Cashless Chikitsa Yojana in Varanasi.
The scheme will provide teaching and non-teaching staff, along with their dependents, annual cashless medical treatment of up to ₹5… pic.twitter.com/NLkA4JErAd
— IANS (@ians_india) July 8, 2026
08 Jul 2026 10:26 AM (IST)
08 Jul 2026 10:26 AM (IST)बंगाल: बिधाननगर कोर्ट में आज पेश हो सकते है अभिषेक बनर्जी
पश्चिम बंगाल के साल्ट लेक, में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के आज बिधाननगर कोर्ट में पेश होने की उम्मीद है। वे विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान की गई कथित टिप्पणियों के मामले में पुलिस जांच के सिलसिले में अपना वॉयस सैंपल देंगे।
Salt Lake, West Bengal: TMC MP Abhishek Banerjee is expected to appear before the Bidhannagar court today to provide his voice sample in connection with a police probe into alleged remarks made during the Assembly election campaign
(Visuals from outside Bidhannagar Court) pic.twitter.com/6DIQ9lpgaD
— IANS (@ians_india) July 8, 2026
08 Jul 2026 10:14 AM (IST)
08 Jul 2026 10:14 AM (IST)शोपियां में लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
जम्मू-कश्मीर के शोपियां के चनापोरा में मुठभेड़ वाली जगह के पास एक शव मिला है। सुरक्षा बलों ने इलाके में नया घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया है।
Shopian, Jammu and Kashmir: A body was recovered near the encounter site in Chanapora, Shopian. Security forces have launched a fresh cordon and search operation (CASO) in the area. pic.twitter.com/Yh7z4Idjk4
— IANS (@ians_india) July 8, 2026
08 Jul 2026 09:49 AM (IST)
08 Jul 2026 09:49 AM (IST)बारुईपुर रेप-मर्डर केस में आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 12 साल की नाबालिग लड़की के रेप और मर्डर के मुख्य आरोपी को मार गिराया गया है। बारुईपुर रेप और मर्डर केस के आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई।
08 Jul 2026 09:00 AM (IST)
08 Jul 2026 09:00 AM (IST)ग्रेटर नोएडा में ड्राइविंग सीख रही महिला की कार ने 5 बच्चों को कुचला
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के पंचशील ग्रीन्स-2 सोसायटी के बाहर कार चलाना सीख रही एक महिला ने 5 बच्चों को कुचला। इस घटना में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बाकी बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।
08 Jul 2026 08:27 AM (IST)
08 Jul 2026 08:27 AM (IST)महाराष्ट्र: खेड़ तालुका में लैंडस्लाइड में तीन लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू अभियान जारी
महाराष्ट्र के खेड़ तालुका के दहिवली में लैंडस्लाइड की घटना हुई, जिसमें तीन लोग मलबे के नीचे दब गए। भारी बारिश और खराब मौसम की वजह से बचाव अभियान चलाना बहुत मुश्किल हो गया। NDRF के एक बचावकर्मी ने बताया, "एक घर गिरने और तीन लोगों के मलबे में दबने के बाद हमें लैंडस्लाइड से बचाव अभियान के लिए भेजा गया था। जब तक हम वहां पहुंचे, एक व्यक्ति को पहले ही बचाया जा चुका था। हम रात करीब 2:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। हालात का जायजा लेने के बाद, हमने लगातार हो रही भारी बारिश और बेहद मुश्किल हालात के बावजूद बचाव अभियान शुरू किया।
08 Jul 2026 07:46 AM (IST)
08 Jul 2026 07:46 AM (IST)केरल: वायनाड में हुए भूस्खलन में बचाव अभियान जारी
केरल के वायनाड में भूस्खलन में चार लोगों की मौत और नौ से ज्यागा लोगों के लापता होने के बाद खोज और बचाव अभियान चल रहा है। NDRF, पुलिस, फायर डिपार्टमेंट और दूसरी सरकारी एजेंसियों की टीमें इस खोज और बचाव अभियान में शामिल हैं।
#WATCH | Keralam's Wayanad landslide | Search and escue operation underway after four people died and over nine are missing. Teams of NDRF, Police, Fire Department and other govt agencies are involved in the search and rescue mission. pic.twitter.com/RpbY1nGSe0
— ANI (@ANI) July 8, 2026
08 Jul 2026 07:22 AM (IST)
08 Jul 2026 07:22 AM (IST)राजस्थान: डूंगरपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात
राजस्थान के डूंगरपुर शहर और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। पुराने शहर के कुछ हिस्सों, जैसे घाटी, कनेरा पोल, मोची बाजार और भोईवाड़ा में पानी का स्तर तीन फीट से ऊपर चला गया। रात भर तेज बारिश और बिजली कड़कने और गरजने की आवाजें भी होती रही।
#WATCH | Dungarpur, Rajasthan: Heavy rainfall lashed Dungarpur city and surrounding areas, causing waterlogging and flooding in several localities. Water levels rose above three feet in parts of the old city, including Ghati, Kanera Pol, Mochi Bazar, and Bhoiwada. The intense… pic.twitter.com/CXZVss151Y
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 8, 2026
08 Jul 2026 07:08 AM (IST)
08 Jul 2026 07:08 AM (IST)FIFA: स्विट्जरलैंड ने 1954 के बाद पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराकर स्विट्जरलैंड ने 1954 के बाद पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। कड़े मुकाबले में बिना किसी गोल के ड्रॉ रहने के बाद, स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को 4-3 से हराकर 1954 के बाद पहली बार FIFA वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
08 Jul 2026 07:02 AM (IST)
08 Jul 2026 07:02 AM (IST)ओडिशा से बांग्लादेशी नागरिक को किया जा रहा डिपोर्ट
ओडिशा में भारत में जेल की सजा पूरी करने के बाद, 38 साल के बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद बाबू खान को वापस भेजा जा रहा है। गैर-कानूनी तरीके से घुसने और दूसरे अपराधों के लिए गिरफ्तार किए गए खान ने अप्रैल 2026 में अपनी सजा पूरी की। कागजी कार्रवाई और बांग्लादेशी बॉर्डर अधिकारियों से पुष्टि के बाद, बालासोर पुलिस उसे वापस भेजने के लिए पश्चिम बंगाल ले जा रही है।
Balasore, Odisha: A 38-year-old Bangladeshi national, Mohammad Babu Khan, is being deported after serving a prison sentence in India. Arrested for illegal entry and other offences, he completed his sentence in April 2026. Following documentation, Balasore police are escorting him… pic.twitter.com/fiMYjGWDlu
— IANS (@ians_india) July 8, 2026
08 Jul 2026 06:59 AM (IST)
08 Jul 2026 06:59 AM (IST)होर्मुज स्ट्रेट में तीन टैंकरों पर हमले
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने मंगलवार को बताया कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले तेल टैंकरों पर तीन अलग-अलग हमले हुए हैं। इन तीनों घटनाओं में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इन हमलों में सऊदी और कतर के जहाजों को नुकसान पहुंचा है।
Aaj ki taaja khabar 08 july 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Train Ticket: चार्ट बनने के बाद भी इमरजेंसी में पाएं कंफर्म ट्रेन टिकट, जानें रेलवे के नए नियम
Jul 19, 2026 | 09:35 AMNational Awards 2026: नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर भावुक हुईं यामी गौतम, बोलीं- ‘मैंने कभी हार नहीं मानी’
Jul 19, 2026 | 09:33 AMभूकंप या कुछ और? ईरान के खुजेस्तान में कांपी धरती, सरंद में महसूस किए गए 5.0 तीव्रता के तेज झटके
Jul 19, 2026 | 09:26 AMसोनम वांगचुक के ब्लड पैरामीटर्स में बदलाव, अस्पताल से आया बड़ा अपडेट, डॉक्टरों की स्पेशल टीम रख रही 24/7 नजर
Jul 19, 2026 | 09:19 AMAnil Ambani Raid: अनिल अंबानी की कंपनियों पर सीबीआई का शिकंजा, 27000 करोड़ के घोटाले में 15 छापे
Jul 19, 2026 | 09:13 AMजो गलत है, वो गलत… किसी को बुरा लगे तो लगे, इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का बयान
Jul 19, 2026 | 08:54 AMPotassium Deficiency: शरीर में पोटैशियम की कमी क्यों होती है? जानें लक्षण, कारण, बचाव और क्या खाएं
Jul 19, 2026 | 08:50 AMवीडियो गैलरी

कजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PM
योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM














