-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Who Warning Regarding Chikungunya
चिकनगुनिया को लेकर WHO की चेतावनी, दुनिया के 5 अरब लोगों पर मंडरा सकता है खतरा
- Written By: दीपिका पाल
WHO Warning: बारिश के मौसम में मच्छरों के आतंक की वजह से कई प्रकार की बीमारियां फैलने लगती है। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले सामने आते रहते है। इसे लेकर WHO ने हाल ही में ताजा रिपोर्ट शेयर की।

चिकनगुनिया पर WHO की चेतावनी (सौ. सोशल मीडिया)
WHO Chikungunya Warning: दुनियाभर में कई बीमारियों का प्रकोप फैलता जा रहा है। बारिश के मौसम में मच्छरों के आतंक की वजह से कई प्रकार की बीमारियां फैलने लगती है। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले सामने आते रहते है। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बढ़ते चिकनगुनिया के खतरे को लेकर ताजा रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, आने वाले समय में दुनियाभर में चिकनगुनिया के 5 अरब के करीब लोग इस मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारी के चपेट में आ जाएंगे। आंकड़ों के अनुसार, चिकनगुनिया नामक वायरस 119 देशों में पहले से ही दस्तक दे चुका है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन इस संक्रमण को और तेजी से फैलाने में मदद कर रहे हैं। इस मामले में इस वजह से WHO ने देशों से सख्त कदम उठाने और बचाव रणनीति बनाने की अपील की है।
किन देशों में फैल चुका है खतरा
आपको बताते चलें, चिकनगुनिया के मामले दुनिया के कई देशों को चपेट में ले चुके है। अब तक चिकनगुनिया को उष्णकटिबंधीय और उप-उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब यह यूरोप में भी फैल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, 2004-05 में अफ्रीका से शुरू हुआ यह संक्रमण धीरे-धीरे एशिया, अमेरिका और यूरोप तक पहुंच चुका है। वहीं पर चिकनगुनिया के मामले भारत में भी दर्जनों सामने आए है।
पिछले साल ही 17,000 से अधिक केस दर्ज किए गए थे। इसे लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है क्योंकि मच्छरों का प्रजनन इसी समय सबसे ज्यादा होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Menopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी
Morning Energy After 40: सुबह उठते ही थकान और सुस्ती रहती है, नाश्ते में खाएं 7 चीजें, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी
Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
जानिए कैसे फैलता है चिकनगुनिया
यहां पर चिकनगुनिया नामक बीमारी की बात की जाए तो, यह बीमारी संक्रमित मादा मच्छरों के काटने से फैलती है। इस बीमारी को फैलाने के लिए एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस प्रजाति के मच्छर जिम्मेदार होते है। कहा जाता है कि, इस प्रजाति के चिकनगुनिया फैलाने वाले मच्छर दिन के समय ज्यादा सक्रिय रहते हैं और बरसात के मौसम में इनकी संख्या बढ़ जाती है। बताते चलें कि, चिकनगुनिया नामक बीमारी के लक्षण डेंगू की तरह होते है।
इस बीमारी में अचानक तेज बुखार, जोड़ और मांसपेशियों में दर्द, थकान और त्वचा पर लाल चकत्ते के लक्षण नजर आते है। कहते है कि, इस बीमारी का खतरा कई बार गंभीर नजर आता है। WHO ने चेतावनी दी है कि अगर समय पर इलाज न मिले तो मौत के मामले भी बढ़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- मानसून में बढ़ता है आई इन्फेक्शन का खतरा, इन टिप्स के जरिए रखें आंखों का ख्याल
जानिए कैसे रखें सेहत का ख्याल
आपको बताते चलें, चिकनगुनिया नामक बीमारी से बचने के लिए सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है। इसके लिए पहला बचाव मच्छरों की बढ़ती तादाद को कम करने से है। यहां पर मच्छरों से बचाव के लिए आप मच्छरदानी या रिपेलेंट का उपयोग कर सकते है। मच्छरों की तादाद को फैलने से बचाने के लिए आसपास सफाई रखें और खुले बर्तनों में पानी न छोड़ें। इसके अलावा आप हल्के रंग के कपड़े पहनें और जितना हो सके शरीर को ढककर रखें। चिकनगुनिया नामक बीमारी से बचने के लिए किसी प्रकार की वैक्सीन मार्केट में नहीं आई है इसके लिए स्वच्छता और सावधानी बरतना ही बड़ा हथियार है।
Who warning regarding chikungunya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर नाग नदी विकास परियोजना: नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक
Aug 10, 2026 | 07:08 AMLIVEआज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में आज विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, PM मोदी से मिलेंगी सुप्रिया सुले
Aug 10, 2026 | 06:47 AMनागपुर में फुहारों से गिरा पारा, पर भारी बारिश का इंतजार बरकरार! जानिए 13 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम
Aug 10, 2026 | 06:39 AMBirthday Horoscope: आज जन्में बच्चे होंगे निडर और महत्वाकांक्षी, करियर में मेहनत से बनाएंगे खास पहचान
Aug 10, 2026 | 06:15 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














