मानसून में बढ़ता है आई इन्फेक्शन का खतरा, इन टिप्स के जरिए रखें आंखों का ख्याल

Monsoon Eye Care: आंखें, हमारे शरीर का नाजुक अंग है। बारिश की वजह से आंखों से लेकर बाल झड़ने की समस्याएं हो जाती है। कई बार मानसून में बारिश की वजह से आंखों को भी नुकसान पहुंचता है।
बारिश में आंखों का ऐसे रखें ख्याल
बारिश में आंखों का ऐसे रखें ख्याल (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Monsoon Eye Care:  मानसून का मौसम चल रहा है इस दौरान में अक्सर सेहत का अच्छी तरह से ख्याल रख पाना मुश्किल होता है। जिसमें बारिश की वजह से आंखों से लेकर बाल झड़ने की समस्याएं हो जाती है। कई बार मानसून में बारिश की वजह से आंखों को भी नुकसान पहुंचता है। आंखें, हमारे शरीर का नाजुक अंग है,जिसकी देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। आंखों को नुकसान पहुंचता है तो फिर किसी तरह का काम करना भी मुमकिन नहीं हो पाता है। आज हम आपको बारिश में आंखों के इंफेक्शन से बचने के लिए कुछ खास उपायों की जानकारी देंगे जिनका पालन आपको करना चाहिए।

जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट

यहां पर आंखों के हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. आशीष पटेल ने आंखों के इंफेक्शन और आंखों की समस्याओं के लिए जानकारी दी है। इसके अनुसार, बारिश के मौसम में जितना वातावरण ठंडक भरा होता है वैसे ही इस मौसम में नमी बनी रहती है। नमी की वजह से वातावरण में गंदगी बढ़ने से बैक्टीरिया तेजी से फैलते है। यह खतरनाक बैक्टीरिया आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ा देती है। आंखों में इंफेक्शन की शिकायत हो तो इसके लक्षण भी नजर आते है। इन लक्षणों में आंखों में लालिमा, खुजली या पानी आने जैसे हल्के लक्षण दिखाते हैं, लेकिन अगर इन्हें अनदेखा किया जाए तो समस्या बढ़ सकती है। इस वजह से आंखों की कमजोर दृष्टि भी होती है।

बारिश में ऐसे रखें आंखों का ख्याल

आपको बताते चलें , बारिश के मौसम में आप आंखों का ख्याल रख सकते है जिसके लिए कुछ खास बातें इस तरह है...

1- आंखों में खराब बैक्टीरिया नहीं फैले इसके लिए आंखों की सफाई की ओर ध्यान देना जरूरी होता है। इसके लिए आप चेहरा पोछने वाला तौलिया अपना हमेशा साफ और सुखाकर रखें। गीले और गंदे बैक्टीरिया की वजह से आंखों को नुकसान पहुंचता है।

2- मानसून के मौसम में आंखों की साफ-सफाई का ध्यान रखने के लिए आपको आंखों को साफ पानी से धोते रहना चाहिए। सुबह और रात को ठंडे पानी से आंख धोना आदत बनाएं। अगर आप आंखों को गंदे हाथों से छूते है को तो गंदे बैक्टीरिया आंखों में नुकसान पहुंचाते है।

3- बारिश के मौसम में कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वाले लोगों को सावधान बरतनी चाहिए। आंखों के लिए डिसइंफेक्ट करें और पुराने आई मेकअप का इस्तेमाल न करें. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से एंटीबैक्टीरियल ड्रॉप्स का उपयोग करें।

4- वहीं पर कॉन्टैक्ट लेंस लगाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह धुलना चाहिए।

5- पुराने लेंस या बिना सॉल्यूशन वाले लेंस का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com