मकर संक्रांति 2026 पर बन रहा है ग्रह-नक्षत्र का ऐसा 'महासंयोग', बदल देंगे इन 3 राशियों की किस्मत

Zodiac Luck in Sankranti 2026: मकर संक्रांति 2026 पर बनने वाला दुर्लभ ग्रह‑नक्षत्र महासंयोग 23 साल बाद हो रहा है। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन सूर्य‑शनि की युति कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है।
मकर संक्रांति 2026 पर बन रहा है ग्रह-नक्षत्र का ऐसा 'महासंयोग', बदल देंगे इन 3 राशियों की किस्मत
मकर संक्रांति पर 'महासंयोग (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Makar Sankranti 2026 Astrology: हर साल की तरह इस साल 2026 भी मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा। यह दिन सूर्य देव और शनि देव के मिलन का प्रतीक माना जाता है, क्योंकि इसी दिन सूर्य देव शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। इस पर्व के साथ सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होने की शुरुआत भी होती है, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है।

शास्त्रों में उल्लेख है कि मकर संक्रांति के दिन गंगा, यमुना, सरस्वती अथवा किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने से मनुष्य के समस्त पापों का क्षय होता है। साथ ही ब्राह्मणों, साधुओं और दीन-दुःखी, निर्धन, जरूरतमंद लोगों को दान देने से भगवान सूर्य की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

23 साल बाद बन रहा है महासंयोग

ज्योतिषयों के अनुसार, इस वर्ष मकर संक्रांति पर 23 साल बाद एक विशेष संयोग बन रहा है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के साथ षटतिला एकादशी भी पड़ रही है। इससे पहले ऐसा संयोग वर्ष 2003 में बना था। मकर संक्रांति और एकादशी दोनों पर्वों का तिल से गहरा संबंध माना जाता है। हालांकि एकादशी होने के कारण इस दिन अन्न का सेवन नहीं किया जाएगा।

ग्रहों की शुभ स्थिति और राशियों पर असर

ज्योतिषीय दृष्टि से सूर्य और शनि की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी मानी जा रही है। ग्रहों की शुभ चाल के कारण करियर, आर्थिक स्थिति और मानसिक संतुलन से जुड़े सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

वृषभ राशि पर प्रभाव

मकर संक्रांति का पर्व वृषभ राशि के जातकों के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि कर सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं, जो भविष्य में आर्थिक लाभ दिला सकती हैं। सूर्य और शनि की कृपा से नए प्रोजेक्ट सफल होने की संभावना मानी जा रही है।

धनु और वृश्चिक राशि को लाभ

धनु राशि के जातकों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सहायता से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में पहचान बनने के योग हैं। वहीं वृश्चिक राशि के लिए यह पर्व आय में वृद्धि, व्यवसाय में उन्नति और संपत्ति से जुड़े योग लेकर आ सकता है। शिक्षा के लिए अचानक आर्थिक सहयोग मिलने की भी संभावना बताई जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com