बारिश में कितनी देर नहाना होता है सही, जानिए सेहत को क्या हो सकती है दिक्कतें

Monsoon Healthy Tips: बारिश के मौसम में भीगना हर किसी को अच्छा लगता है लेकिन यह कितना नुकसानदायक होता है इसके बारे में कम लोग ही जानते है। आज हम बात करेंगे बारिश में कितनी देर नहाना चाहिए।
बारिश में कितनी देर नहाना होता है सही
बारिश में कितनी देर नहाना होता है सही (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Monsoon Healthy Tips: मानसून के सीजन की शुरुआत हो गई है जहां पर दिल्ली से लेकर कई राज्यों में अब बारिश हो रही है। बारिश कहीं ज्यादा तो कहीं कम हो रही है। इस बरसात के मौसम में घर से निकलना आसान नहीं होता है। बारिश के मौसम में भीगना हर किसी को अच्छा लगता है लेकिन यह कितना नुकसानदायक होता है इसके बारे में कम लोग ही जानते है। आज हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए बारिश में कितनी देर नहाना चाहिए इसके बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि, बारिश में नहाने से शरीर को किस तरह के नुकसान हो सकते है।

बारिश के मौसम में क्या नहाना होता है सही

यहां पर बारिश के मौसम में नहाना चाहिए या नहीं इस सवाल का जवाब देते चले तो, बारिश में नहाना अच्छा होता है लेकिन बारिश के पानी में भीगना नुकसानदायक। बारिश लगातार होने से धूल-धुएं के कण नुकसान पहुंचाने का काम करते है। वहीं पर बारिश का पानी भी साफ नहीं रहता है। इसके लिए बारिश होने से पानी साफ हो जाए तो नहा सकते है। इसके लिए थोड़ी देर बाद आप नहा सकते है।

यहां पर इस बात का ख्याल रखें तो, बारिश में भीगने के बाद घर आते ही साफ पानी और साबुन से नहा लें, तुरंत गीले कपड़े बदले, मॉइश्चराइजर लगाएं ताकि स्किन सूखी न हो, एसी या कूलर वाले रूम में न जाएं। बताया जा रहा है कि, बारिश में नहाना सही होता है लेकिन आपको नहाने के दौरान सावधानी बरतना चाहिए।

जानते हैं बारिश में कितनी देर नहाएं

आपको बताते चलें कि, बारिश के मौसम में अगर नहाने की सोच रहे है तो आपको नहाना चाहिए। इसके लिए आप 10-15 मिनट तकर बारिश के मौसम में नहाएं इससे ज्यादा नहाना आपकी सेहत के लिए नुकसान दायक हो सकता है। ज्यादा देर तक नहाने से आपकी स्किन रूखी और बेजान सी हो जाती है। बारिश का पानी स्किन से नेचुरल ऑयल हटा देता है. इसके अलावा खुजली, जलन या दाने हो सकते हैं। अगर आप बारिश में ज्यादा देर तक नहाते है तो, यूटीआई यानी पेशाब में जलन और स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. जिन लोगों को स्किन एलर्जी, एक्जिमा, खुजली, या डैंड्रफ की समस्या है उन्हें बारिश में नहीं नहाना चाहिए. इसके अलावा जिनकी स्किन बहुत सेंसिटिव होती है उन्हें भी नहीं नहाना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com