- Hindi News »
- Health »
- What Home Remedies Should Be Used In Case Of Sore Throat
सर्दी-जुकाम और गले की खराश से हैं परेशान, तो ये घरेलू नुस्खे देंगे बड़ी राहत
- Written By: सीमा कुमारी
Home Remedies:बदलते मौसम के कारण खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इससे निजात पाने के लिए दवाईयों की जगह आप घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते है। जिसका कोई साइड इफेक्ट्स भी है।

गले में खराश होने के घरेलू उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Throat Swelling And Pain Home Remedies:बारिश का मौसम जहां चल रहा हैं। वही, इस मौसम में सेहत से जुड़ी कई समस्याएं भी होने लगती हैं। जैसे सर्दी-जुकाम, गले में खराश और वायर इंफेक्शन का प्रकोप भी बढ़ जाता हैं।
इन मौसमी बीमारियों के इलाज के लिए अधिकतर लोग दवाईयों का सहारा लेते है लेकिन अगर आप घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करे तो सर्दी-जुकाम और गले में खराश जैसी समस्याओं से जल्द राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं गले में खराश से राहत पाने के घरेलू नुस्खों के बारे में-
जुकाम और गले में खराश होने पर क्या घरेलू उपाय करने चाहिए
-
नमक के पानी से गरारा
जुकाम और गले की खराश से निजात पाने के लिए नमक पानी का गरारा सबसे आसान और असरदार तरीका है। नमक में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। एक चौथाई चम्मच नमक को एक गिलास गुनगुने पानी में घोलें। दिन में तीन से चार बार इस पानी से गरारे करें, आपको तुरंत आराम मिलेगा।
-
स्टीम है बड़ा असरदार
आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार, अगर आपके गले में बहुत ज़्यादा सूजन है और बोलने में भी दिक्कत हो रही है, तो स्टीम लेना बहुत फायदेमंद साबित होगा। स्टीम लेने से बंद नसें खुलती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। दिन में 3 से 4 बार स्टीम लेने से आपको काफी आराम मिलेगा।
-
हल्दी का दूध
जुकाम और गले की खराश से निजात पाने के लिए आप हल्दी वाला दूध का भी सेवन कर सकते है। जैसा कि,आप जानते है कि हल्दी अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है, और यह गले की खराश से निपटने में बहुत फायदेमंद है। एक गिलास पानी में एक चम्मच हल्दी डालकर पाँच मिनट तक उबालें। इस पानी से दिन में दो से तीन बार गरारे करें। यह गले की सूजन और दर्द दोनों में राहत देगा।
-
कैमोमाइल चाय
आपको बता दें, कैमोमाइल चाय औषधीय गुणों से भरपूर होती है और गले के इन्फेक्शन और खराश से छुटकारा दिला सकती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण आँखों, नाक और गले की सूजन से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें:क्यों सफेद होने लगते हैं बच्चों के बाल, जानिए कैसे डाइट से हो सकता है कंट्रोल
सम्बंधित ख़बरें
Aam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
Imli Panna For Summer : खतरनाक गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाएगा इमली पन्ना, जानिए बनाने का तरीका
Bakrid Special Dish: बकरीद के दिन डिनर में बनाएं ये खास स्पेशल डिश, मेहमान बोल उठेंगे-वाह क्या स्वाद है
Fragrance: इत्र, परफ्यूम या डियो में क्या अंतर है, आप भी जाने लें, ताकि सही तरीके से कर सकें इस्तेमाल
तुलसी की पत्तियों में नेचुरल एंटीबायोटिक पाए जाते हैं, जो गले की खराश को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। गले में खराश होने पर आप 4 से 5 तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालें और फिर छानकर पी लें।
What home remedies should be used in case of sore throat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM













