- Hindi News »
- Health »
- Side Effects Of Antibiotics In Pregnancy On Babies New Research
सावधान! प्रेग्नेंसी के दौरान ली गई एंटीबायोटिक बन सकती है बच्चे के लिए मुसीबत, रिसर्च में खुलासा
- Written By: प्रीति शर्मा
Antibiotics During Pregnancy Risk: हालिया रिसर्च में सामने आया है कि प्रेग्नेंसी के दौरान बिना जरूरत या गलत तरीके से ली गई एंटीबायोटिक्स बच्चे के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं।

गर्भवती महिला दवा खाते हुए (सौ. फ्रीपिक)
Health Tips: स्वास्थ्य जगत में एक ऐसी खबर आई है जो हर होने वाली मां या गर्भवती महिला के लिए जानना जरूरी है। अक्सर सामान्य संक्रमण और बुखार होने पर गर्भवती महिलाएं एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन कर लेती हैं। लेकिन जर्नल ऑफ इंफेक्शन में प्रकाशित एक अंतरराष्ट्रीय शोध के अनुसार यह आदत नवजात शिशु के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।
क्या है ग्रुप बी स्ट्रेप्टोकोकस
ग्रुप बी स्ट्रेप्टोकोकस एक प्रकार का बैक्टीरिया है जो आमतौर पर शरीर की आंत या जननांगों में बिना किसी नुकसान के रहता है। लेकिन शोध बताते हैं कि यदि गर्भावस्था के दौरान एंटीबायोटिक का सेवन किया जाए, तो यह बैक्टीरिया सक्रिय होकर नवजात शिशु को संक्रमित कर सकता है। इससे शिशुओं में निमोनिया, तेज बुखार और दिमागी बुखार जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
एंटीबायोटिक का उपयोग
तीसरी तिमाही में सबसे ज्यादा खतरा स्वीडन के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट और बेल्जियम के एंटवर्प विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने करीब 10 लाख से अधिक जन्मों का डेटा विश्लेषण किया। अध्ययन में पाया गया कि जो महिलाएं अपनी गर्भावस्था की तीसरी तिमाही की शुरुआत में एंटीबायोटिक लेती हैं उनके बच्चों में जन्म के 4 हफ्ते के भीतर GBS संक्रमण का खतरा सबसे अधिक होता है। यह अवधि शिशु की सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील मानी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
अब डॉक्टर नहीं, WhatsApp बताएगा इलाज? Meta ला रहा है AI हेल्थ फीचर, प्राइवेसी को लेकर बढ़ी चिंता
Litchi Health Risks: खाली पेट लीची खाने से क्यों है जान का खतरा? जानिए साइंटिफिक वजह
‘स्वस्थ समृद्ध गांव’ अभियान को बड़ी सफलता: संभाजीनगर की सभी 878 ग्राम पंचायतों ने कराया रजिस्ट्रेशन
Dinner Rules: डिनर की यह एक गलती बढ़ा सकती है वजन और बीमारियों का खतरा
यह भी पढ़ें:- सर्दियों में अचानक क्यों बढ़ रहे हैं ब्रेन स्ट्रोक के मामले? ये 3 छोटी लापरवाही बन सकती हैं जानलेवा
क्या कहते हैं आंकड़े
10 लाख से ज्यादा बच्चों पर हुआ अध्ययन इस शोध के लिए 2006 से 2016 के बीच स्वीडन में जन्मे 1,095,644 शिशुओं के रिकॉर्ड खंगाले गए। चौंकाने वाली बात यह रही कि इनमें से 24.5 प्रतिशत शिशु जन्म से पहले ही माँ के जरिए एंटीबायोटिक दवाओं के संपर्क में आ चुके थे। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह अध्ययन पहली बार प्रसव पूर्व एंटीबायोटिक के इस्तेमाल और शिशुओं में जीबीएस रोग के सीधे संबंध की पुष्टि करता है।
डॉक्टरों की सलाह विशेषज्ञों और सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि बिना डॉक्टरी परामर्श के कोई भी दवा न लें। गर्भावस्था में ली गई एक भी गलत खुराक न केवल प्रसव को प्रभावित कर सकती है बल्कि शिशु की इम्यूनिटी को भी हमेशा के लिए बर्बाद कर सकती है। अगर आप कोई दवा का सेवन करती हैं तो बिना किसी एक्सपर्ट या डॉक्टर के सलाह के ऐसा बिल्कुल न करें।
Side effects of antibiotics in pregnancy on babies new research
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP Rajya Sabha Election: तीसरी सीट पर बीजेपी की ‘गुप्त’ घेराबंदी, कांग्रेस में अंतर्कलह तेज
Jun 06, 2026 | 02:42 PMनागपुर में कार बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी, 15 दिन तक FIR नहीं, खबर छपते ही हरकत में आई पुलिस
Jun 06, 2026 | 02:40 PMशी जिनपिंग के दौरे से पहले किम जोंग उन का बड़ा आदेश, उत्तर कोरिया बनाएगा 10,000 टन का महाविनाशक युद्धपोत
Jun 06, 2026 | 02:33 PM‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर’ अभियान का बड़ा असर, दो ड्रग तस्करों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क
Jun 06, 2026 | 02:33 PMपुणे में गैस सिलेंडर लीक होने से फ्लैट में भीषण ब्लास्ट, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत; मां-बेटी सुरक्षित
Jun 06, 2026 | 02:32 PMआए नहीं… डिपोर्ट किए गए हैं अभिजीत दीपके! MEA ने बताया कॉकरोच पार्टी चीफ का सच, अब तक 1,076 लोग निर्वासित
Jun 06, 2026 | 02:32 PMममता बनर्जी के 23 सांसद हुए बागी! ऋतब्रत बनर्जी के दावे ने मचाई खलबली, TMC की बढ़ाई मुश्किलें
Jun 06, 2026 | 02:28 PMवीडियो गैलरी

बिहार में ‘सुरक्षा’ पर आर-पार! गिरिराज सिंह का दो टूक जवाब, बोले- सुरक्षा कोई तोहफा नहीं, नियमों का खेल है
Jun 06, 2026 | 01:00 PM
महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM














