-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Massage Your Head Ears And Feet Daily During The Cold Season
ठंड के मौसम में रोज करें सिर-कान और पैरों की मालिश, मिलेंगे सेहत को चौंकाने वाले लाभ
- Written By: दीपिका पाल
Head Ear Foot Massage Benefits: सर्दियों में रूखी त्वचा और ठंड से बचाव के लिए अभ्यंग बेहद फायदेमंद है। जानें आयुर्वेद के अनुसार सिर, कान और पैरों पर तेल मालिश करने के लाभ और सही तरीका।

सर्दियों में सिर-कान और पैर की मालिश (सौ. सोशल मीडिया)
Winter Skin Care Ayurveda: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत के साथ ही त्वचा पर भी खराब प्रभाव देखने के लिए मिलते है। सर्दियों के तापमान की वजह से त्वचा रूखी, बेजान होने लगती है। ठंडी हवाएं शरीर की नमी छीन लेती हैं, जिससे स्किन ड्राई हो जाती है। इसके लिए आप कई तरह के नुस्खे अपनाते है लेकिन काम नहीं आते है। आयुर्वेद में शरीर के हर अंग की मजबूती के लिए इलाज छिपा हुआ है। शरीर के अंगों की मजबूती के लिए अभ्यंग या तेल मालिश में छिपा है। आयुर्वेद बताता है कि सर्दियों में शरीर के तीन हिस्सों पर तेल जरूर लगाना चाहिए। इससे एक-दो नहीं कई लाभ मिलते हैं।
आयुर्वेद ने तेल मालिश को बताया जरूरी
आयुर्वेद या भारत सरकार का आयुष मंत्रालय के द्वारा अभ्यंग या तेल से मालिश करने को सबसे अच्छे आयुर्वेदिक उपाय के बारे में बताया गया है। इस उपाय के अनुसार , यह न सिर्फ त्वचा को नमी और कोमलता लौटाता है, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन को भी सुधारता है। यहां पर आयुष मंत्रालय के अनुसार कहा गया है कि, सर्दियों में खास तौर पर तीन जगहों– सिर, कान और पैर पर जरूर ध्यान दें। ये हिस्से सर्दियों में सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं और इन पर मालिश से विशेष लाभ मिलता है।
जानिए कौन सा तेल अभ्यंग के लिए बेहतर
शरीर की मजबूती के लिए अगर आप अभ्यंग या तेल मालिश करने की सोच रहे है तो सही और अच्छा तेल चुन सकते है। अभ्यंग के लिए तिल का तेल सबसे उत्तम होता है जो गर्म प्रकृति का होता है और सर्दी में शरीर को गर्माहट प्रदान करता है। इसके अलावा सरसों का तेल या नारियल तेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है। तेल को हल्का गुनगुना करके पूरे शरीर पर मालिश करें।
सम्बंधित ख़बरें
National Mango Day 2026: क्या रोज आम खाना सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी
Photo Gallery: वेस्ट मटेरियल से बनाएं स्टाइलिश राखी, देखें 10 यूनिक आइडियाज
Raksha Bandhan 2026: कम मेकअप में भी मिलेगा रॉयल लुक, रक्षाबंधन पर पहनें ये ट्रेंडिंग साड़ियां
Hair Fall Diet: क्या आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं? बस डाइट में शामिल लें ये 5 चीजें, फिर देखिए कमाल
इन तीन अंगों में करें तेल की मालिश
आप शरीर के इन तीन अंगों में तेल की मालिश कर सकते है जो फायदेमंद होता है।
- सिर पर तेल मालिश करने से बाल मजबूत होते हैं। सिर दर्द दूर होता है और मन शांत रहता है। तिल के तेल से स्कैल्प की मालिश करने से डैंड्रफ और रूखेपन की समस्या कम होती है।
- कान में थोड़ा तेल डालकर हल्की मालिश करने से कान की सफाई होती है, सुनने की क्षमता बेहतर रहती है और ठंड से होने वाली परेशानी जैसे कान दर्द से राहत मिलती है। साथ ही बेहतर नींद आती है और तनाव दूर करने में भी कारगर है।
- पैरों की मालिश सबसे महत्वपूर्ण है। पैरों पर तेल लगाकर अच्छी तरह रगड़ें, क्योंकि पैरों में कई एक्यूप्रेशर पॉइंट्स होते हैं। इससे पूरे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है, थकान दूर होती है और नींद अच्छी आती है। सर्दियों में पैर फटने की समस्या भी इससे दूर रहती है।
जानिए कैसे करें अभ्यंग
एक्सपर्ट के अनुसार, सर्दियों में अभ्यंग लाभदायी होता है। यह आयुर्वेदिक तरीका सरल, सुरक्षित और घर पर ही किया जा सकता है। सुबह नहाने से पहले 10-15 मिनट अभ्यंग करें, फिर गुनगुने पानी से नहाएं। इससे शरीर तेल अच्छी तरह सोख लेता है। इसके अलावा अभ्यंग का अगर आप नियमित रूप से अभ्यास करते है तो त्वचा मुलायम और चमकदार बनी रहती है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है। जोड़ों को लचीला बनाता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है।
आईएएनएस के अनुसार
Massage your head ears and feet daily during the cold season
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ऐसा लगता है जैसे आप अभी भी हमारे बीच हैं… अजित पवार की जयंती पर बहन सुप्रिया सुले का भावुक संदेश
Jul 22, 2026 | 03:17 PMअखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PMAmravati News: महावितरण के स्मार्ट मीटर से बिजली बिल में बड़ी बचत, तीन महीने में 2 करोड़ से ज्यादा की राहत
Jul 22, 2026 | 03:15 PMThe Hundred 2026 में दिखेगा भारतीय स्टार्स का जलवा, जानिए किस टीम से खेलेंगी भारतीय महिला खिलाड़ी
Jul 22, 2026 | 03:13 PMछात्र आंदोलन पर भड़के नसीरुद्दीन शाह, बोले- गुस्से से खौल रहा हूं, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
Jul 22, 2026 | 03:11 PMविद्यार्थियों का संघर्ष, हमारा संघर्ष: NEET मुद्दे व दमनकारी कार्रवाई के खिलाफ नागपुर कांग्रेस का प्रदर्शन
Jul 22, 2026 | 03:09 PMमैं अंदर से टूट गई हूं दादा… अजित पवार की जयंती पर पत्नी सुनेत्रा पवार का भावुक पोस्ट, देखें तस्वीरें
Jul 22, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM
‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PM
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM














