क्यों सफेद होने लगते हैं बच्चों के बाल, जानिए कैसे डाइट से हो सकता है कंट्रोल

Grey Hair:अगर आपके बच्चे के भी बाल सफेद हो रहे हैं तो बिना देरी किए किसी डॉक्टर से सलाह लें। अभी ध्यान देंगे तो हो सकता है भविष्य में इसे रोका जा सके या सफेद बाल होने की समस्या को कंट्रोल किया जा सके।
क्यों सफेद होने लगते हैं बच्चों के बाल, जानिए कैसे डाइट से हो सकता है कंट्रोल
बच्चों के बाल सफेद होने के कारण (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Grey Hair In Kids: बढ़ती उम्र में बालों का सफेद होना आम समस्या हैं। लेकिन ये समस्या कम उम्र के लोगों के साथ अगर छोटे बच्चों को होने लगे तो परेशानी का सबब बन जाती हैं। दरअसल ये सारी परेशानियां का मुख्य कारण तनाव, पॉल्यूशन, आनुवांशिकता, खराब खानपान और नींद की कमी आदि हैं। इसके अलावा, शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी से भी छोटे बच्चों और युवाओं के बाल सफेद होने लगते हैं।

ऐसे में अगर आपके बच्चे के भी बाल सफेद हो रहे हैं तो बिना देरी किए किसी डॉक्टर से सलाह लें। अभी ध्यान देंगे तो हो सकता है भविष्य में इसे रोका जा सके या सफेद बाल होने की समस्या को कंट्रोल किया जा सके। जानिए किस विटामिन की कमी से बाल सफेद होते हैं?

छोटे बच्चों के बाल सफेद होने के क्या है कारण

  • मिनरल में आयरन और कॉपर की कमी

एक्सपर्ट्स के अनुसार, छोटे बच्चों के बाल सफेद होने का प्रमुख कारण शरीर में आयरन की कमी हो सकते हैं। इसके अलावा कॉपर, व‍िटाम‍िन-बी और सोड‍ियम की कमी होने से भी बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। खाने में इन पोषक तत्वों को जरूर शामिल करें। इसके लिए डाइट में आयरन और कॉपर युक्त चीजों को शामिल करें।

  • फोलिक एसिड की कमी

आपको बता दें, बच्चों की डाइट में फोल‍िक एस‍िड कम होने से भी बाल सफेद होने लगते हैं। ऐसे में बाल सफेद होने की समस्‍या को दूर करने के लिए खाने में मटर, बीन्‍स, नट्स और अंडा शामिल करें। इससे फोल‍िक एस‍िड की कमी को पूरा किया जा सकता है।

  • विटामिन डी और बी12 की कमी

बच्चों के बाल सफेद होने का अन्य कारण शरीर में व‍िटाम‍िन-D और व‍िटाम‍िन B-12 की कमी भी हो सकता है। इसलिए बच्चों को खाने में विटामिन D और विटामिन B 12 से भरपूर आहार दें। ये पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत जरूरी है।

  • एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी

एक्सपर्ट्स बताते है कि, ऑक्‍सीडेट‍िव स्‍ट्रेस भी मेलान‍िन को कम करके बालों को समय पहले सफेद बना सकता है। बच्चों की डाइट में इसके लिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों को शामिल करें। खाने में एंटीऑक्‍सीडेंट्स से भरपूर चीजें शामिल करें।

सफेद बाल रोकने के लिए क्या खाना चाहिए

  • कैल्‍श‍ियम, विटामिन C भरपूर आहार

एक्सपर्ट्स के मुताबिक,सफेद बाल रोकने के लिए डाइट में ज्यादा से ज्यादा हेल्दी फूड शामिल करें। बच्चों को खाने में आंवला दें। जैसा कि,आप जानते है कि, आंवला में कैल्‍श‍ियम, विटामिन C भरपूर होता है। ये नेचुरली बालों को काला बनाए रखने में मदद करता है।

  • कैमिकल वाले शैंपू से बचाएं

इसके अलावा, खाने में आयोडीन से भरपूर चीजें शामिल करें। ज्यादा से ज्यादा गाजर और केला खिलाएं। बच्चों को कैमिकल वाले शैंपू से बचाएं। बालों में ब्लड सर्कुलेशन बनाए रखने के लिए मालिश करें।

  • स्‍कैल्‍प की मसाज करें

किसी अच्छे तेल से स्‍कैल्‍प की मसाज करें। इससे बालों में मेलान‍िन पहुंचाने वाली ग्रंथ‍ियां एक्टिव होंगी। बालों के सफेद होने की समस्या भी कम होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com