- Hindi News »
- Health »
- What Are Surprising Weight Loss Trend In Year 2025
Year Ender 2025: इस साल के चौंकाने वाले वेट लॉस ट्रेंड्स, कम मेहनत में पाएं तुरंत रिजल्ट!
Weight Loss Trends 2025: इस साल में वेट लॉस में नया ट्रेंड सामने आया जहां कम मेहनत में ज्यादा रिजल्ट की तलाश में लोग लगे रहे। वहीं वजन घटाने के कुछ तरीके काफी ट्रेंड में रहे।
- Written By: प्रीति शर्मा

वेट लॉस ट्रेंड (सौ. फ्रीपिक)
Fitness Trends 2025: फिटनेस और वेलनेस के मामले में साल 2025 काफी रोचक साबित हुआ। इस साल लोगों ने वजन कम करने के लिए पारंपरिक तरीकों को नए अंदाज में अपनाने की कोशिश की। पूरे साल सोशल मीडिया पर वेट लॉस से जुड़े कई ट्रेंड्स वायरल होते रहे। वजन कम करने के लिए न सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज पर ध्यान दिया गया बल्कि स्वस्थ लाइफस्टाइल को भी लोगों ने प्राथमिकता दी।
मील प्लान में बदलाव
साल 2025 में मिनिमम ईटिंग रूटीन ने लोगों के मील प्लान को पूरी तरह से बदल दिया। इस ट्रेंड में लोग बड़े बड़े मील की जगह छोटे और बैलेंस्ड मील्स लेते थे। जिसका मकसद कम कैलोरी इनटेक था लेकिन इसके साथ न्यूट्रिशन को भी बराबर मात्रा में लेना था। कम पौष्टिक भोजन वजन घटाने में मददगार साबित हुआ।
टेक्नॉलोजी का इस्तेमाल
इस साल वेट लॉस सिर्फ डाइट तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि इस बार लोगों ने फिटनेस के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी किया। लोगों ने एआई बेस्ड फिटनेस बैंड, बॉडी कम्पोजिशन एनलाइजर, स्मार्ट प्लेट्स का खूब इस्तेमाल किया। इससे डेली कैलोरी काउंट मैनेज करने में मदद मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
Protein Powder For Gym: प्रोटीन पाउडर शुरू करना चाहते हैं तो न करें ये गलती, बिगड़ सकती है आपकी सेहत
Botox Treatment: यंग दिखने के लिए कराना चाहती हैं Botox, तो अपॉइंटमेंट से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट्स
Bandhani Fashion: अगर आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो बांधनी है बेस्ट, हर मौसम में देगा कंफर्ट के साथ स्टाइल
Benefits of Banana: क्या होगा अगर आप रोजाना एक केला खाएंगे, दिखेंगे अद्भुत बदलाव; आज ही शुरू करें
यह भी पढ़ें:- Year Ender 2025: TasteAtlas रैंकिंग में छाई रही भारत की 4 बेहतरीन डिशेज, ग्लोबल फूड लवर्स ने सराहा
मॉर्निंग वर्कआउट
इस साल जिम में लंबे समय तक वर्कआउट करने की जगह लोगों ने मॉर्निंग मेटाबोलिक बूस्टर वर्कआउट को ज्यादा चुना। योग और कार्डियो से दिनभर शरीर को एनर्जेटिक और स्वस्थ रखने का प्रयास किया। यह फैट बर्निंग के लिए कारगर उपाय है।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर ध्यान
इस साल स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को लेकर भी काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिला है। जहां लोगों ने समझा कि सिर्फ कार्डियो पर निर्भर रहने से वजन कम नहीं होता है। इसके लिए एक्सरसाइज भी उतनी ही जरूरी है। वजन कम करने के लिए मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत करना होता है। महिलाओं में खास तौर पर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को लेकर जागरुकता बढ़ी। जहां उन्होंने नए तरीकों को अपनाया।
इस साल एक बात लोगों ने जरूर सीखी कि फिटनेस का कोई शॉर्ट कट या चैलेंज नहीं होता है। ट्रेंड वही चला जो हमारी लाइफस्टाइल में फिट हो गया। संतुलन, आराम और सही खानपान ही असली फिटनेस का मंत्र है।
What are surprising weight loss trend in year 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ST महामंडल की सभी बसें होंगी इलेक्ट्रिक! नवभारत कॉन्क्लेव में मंत्री प्रताप सरनाई ने बताया 2036 तक का प्लान
May 20, 2026 | 05:04 PMशराब की बोतलों पर फलों की तस्वीरें? पैकेजिंग के इस खेल पर भड़के चीफ जस्टिस, कोर्ट में सरकार से पूछा तीखा सवाल
May 20, 2026 | 05:04 PMR Madhavan ने फर्जी प्रमोशन पर उठाई आवाज, सोशल मीडिया पर जाहिर की नाराजगी, बोले- जनता का भरोसा तोड़ रही है…
May 20, 2026 | 05:03 PMपवना बांध क्षेत्र में माफिया का दिनदहाड़े अवैध उत्खनन, 30 फीट गहरे गड्ढे किए; मकोका लगाने की मांग
May 20, 2026 | 04:55 PMAFCAT Recruitment: वायुसेना में करियर बनाने का सुनहरा मौका, 300 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
May 20, 2026 | 04:49 PMNeem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के इन उपदेशों को अपनाने से मिलेगा सुकून, बदल जाएगा आपका जीवन
May 20, 2026 | 04:47 PMProtein Powder For Gym: प्रोटीन पाउडर शुरू करना चाहते हैं तो न करें ये गलती, बिगड़ सकती है आपकी सेहत
May 20, 2026 | 04:46 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













