- Hindi News »
- Health »
- Four Of Indias Best Dishes Featured Prominently In The Tasteatlas Rankings
Year Ender 2025: TasteAtlas रैंकिंग में छाई रही भारत की 4 बेहतरीन डिशेज, ग्लोबल फूड लवर्स ने सराहा
TasteAtlas रैंकिंग में भारत की चार डिशेज ने टॉप सूची में जगह बनाई। अमृतसरी कुल्चा से लेकर शाही पनीर तक, इन व्यंजनों को दुनिया भर के फूड लवर्स ने खूब सराहा और उच्च रेटिंग दी।
- Written By: दीपिका पाल

भारत की पॉपुलर 4 डिशेज (सौ.सोशल मीडिया)
Top Indian Foods 2025: साल के अंतिम महीने दिसंबर में हम खाने की बात कर लेते है। साल भर वैसे तो कई नई रेसिपीज बनी है लेकिन 2025 की TasteAtlas रैंकिंग में भारतीय खाने ने बाजी मारी है। यह भारत के स्वाद की खुश्बू दुनिया के हर कोने में पहुंची है। भारत के 4 व्यंजनों को दुनिया के टॉप 100 बेस्ट व्यंजनों में शामिल किया गया है। भारत के खाने की धाक अब दुनिया की पसंद बन गई है। भारत की हर डिश अपने टेस्ट की वजह से एक छोटे से सेलिब्रेशन को शानदार बना देती है।
भारत की 4 पॉपुलर डिश
1. अमृतसरी कुलचा (रैंक 17) (Amritsari Kulcha)
यात्रा गाइड टेस्टएटलस की लिस्ट में पहला नाम पंजाब के अमृतसरी कुलचा के नाम पर है। यह डिश अमृतसरी कुलचा एक मुलायम और फूली हुई रोटी है जो आलू, प्याज, पनीर और कई मसालों से भरी होती है. इसे आमतौर पर लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया से गार्निश किया जाता है। घी या बटर से लगी यह परतदार-कुरकुरी रोटी अमृतसर का एक मुख्य व्यंजन है, जिसे बड़े तंदूर में पकाकर पूरी तरह से पकाया जाता है. यह चटपटे छोले या मसालेदार ग्रेवी के साथ बहुत अच्छा लगता है। लिस्ट में इस डिश को 17वीं रैंक और रेटिंग: 4.4 मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
Summer Cooling Tips: AC-कूलर नहीं, चिलचिलाती गर्मी से बचना है, तो अपनाइए सद्गुरु के बताए देसी टिप्स
Mango Pickle: आम का अचार बनाने की सोच रहे हैं तो डालें ये एक चीज, पूरे साल बना रहेगा स्वाद
Sugar Export Ban: चीनी का एक्सपोर्ट हुआ बंद, क्या बदलेगी चाय की मिठास, ये हैं 6 हेल्दी स्वीटनर ऑप्शन
Fitkari Water: फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से क्या होता है? फायदे जानकर नहीं करेंगे यकीन
2. हैदराबादी बिरयानी (रैंक 72) (Hyderabadi Biryani)
हैदराबाद की बिरयानी का स्वाद केवल भारत ही नहीं दुनिया में छाया है। यह बिरयानी सुंगधित चावल से तैयार होती है। साउथ भारत में अपनी जड़ें जमाए हैदराबादी बिरयानी बासमती चावल और मटन या चिकन के साथ नींबू का रस और दही की एक छोटी मात्रा, केसर और प्याज के साथ तैयार होती है। इस डिश को इसे कच्ची या पक्की एक स्पेशल स्टाइल में तैयार किया जा सकता है।
3. मुर्ग मखनी/बटर चिकन (रैंक 66) (Murgh Makhani/Butter Chicken)
टेस्टएटलस की लिस्ट में यह डिश शामिल हुई है। इस डिश में भुने हुए मीट और मसालों के साथ पकाकर बनाई गई इस स्वादिष्ट ग्रेवी को बनाते थे जिसमें बदलाव कर क्रीम, फ्रेश टमाटर और बटर को मिलाकर इस डिश को जायकेदार बनाया गया है। इस खास डिश को बटर चिकन, नान के साथ खाया जाता है, जिस पर और भी ज़्यादा बटर, हरा धनिया और हरी मिर्च डाली जाती है।रेटिंग: 4.35 है।
ये भी पढ़ें- Year Ender 2025: साल भर वायरल रहे ये 5 ब्यूटी ट्रेंड्स, हर उम्र की महिलाओं ने किया पसंद
4- शाही पनीर (रैंक 85) (Shahi Paneer)
स्वाद के पैमाने पर इस खास तरह की डिश यानि शाही पनीर को शामिल किया गया है। यह एक खास तरह की स्वादिष्ट ग्रेवी डिश है जिसे पनीर करी, भारतीय पनीर, काजू, प्याज और चटपटी, मसालेदार टमाटर-क्रीम सॉस से बनाया जाता है। इस खास पनीर डिश में हरा धनिया स्प्रेड किया जाता है। यह अपनी खुशबू और स्वाद से किसी भी सेलिब्रेशन को खास बनाता है।
रेटिंग: 4.34 है।
आपको बता दें कि, इस लिस्ट में टॉप स्थान पाने वाला डिश पैराग्वे का वोरी वोरी है। यह क्रीमी सूप मक्के के आटे और पनीर के छोटे-छोटे बॉल बनाकर चिकन, सब्जियों और हर्ब के शोरबे में पकाया जाता है।
Four of indias best dishes featured prominently in the tasteatlas rankings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP में बिजली खरीद को लेकर होगी कैबिनेट की मंजूरी, सीएम की अनुमती के बाद लोगू होगी नीति; जानें क्या है नई नीति
May 14, 2026 | 07:05 PMबंगाल में रिलीज होगी संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’, Mithun Chakraborty बोले- अब ‘द बंगाल फाइल्स’ भी आएगी
May 14, 2026 | 07:03 PMभारतीय रुपये की विदेशों में बढ़ जाती है ताकत, इन 5 देशों में कम पैसों में घूमने का मिलेगा मजा
May 14, 2026 | 07:02 PMExplainer: फतह-4 तक पहुंचा पाकिस्तान, अब कितनी बढ़ गई मारक क्षमता? जानिए इसमें चीन का क्या है रोल?
May 14, 2026 | 06:53 PMAIMIM नेता इम्तियाज जलील का बड़ा बयान, मतीन का घर गिरा तो पूरा हिंदुस्तान देखेगा, हम खड़ा करेंगे आलीशान आशियाना
May 14, 2026 | 06:48 PMसड़क हादसे के बाद ऐसे मिलता है मुआवजा, जानें कौन कर सकता है क्लेम और कितना मिल सकता है पैसा
May 14, 2026 | 06:48 PMभंडारा: सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाओ और प्रॉपर्टी-पानी टैक्स में 100% छूट पाओ! शिवसेना की अनोखी मांग
May 14, 2026 | 06:40 PMवीडियो गैलरी

सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM














