-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Benefits Of Eating Amaranth Greens
प्रेग्नेंट लेडीज़ से लेकर बुजुर्गों के लिए सुपर मेडिसिन हैं इस साग के बीज, कई फ़ायदे हैं इसके
- Written By: सीमा कुमारी
Chaulai Khane Ke Fayde: चौलाई के बीज आयरन का बढ़िया स्रोत भी माना जाता हैं। नन्हें छोटे-छोटे बीजों में गर्माहट और सर्दियों में शरीर को संक्रमण से बचाने के बहुत सारे गुण होते हैं।

चौलाई का साग खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Health Benefits of Amaranth Saag: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत की ख़ास देखभाल की जरूरत होती है। आपको बता दें, सर्दियों का मौसम खाने-खिलाने का मौसम भी कहलाता है क्योंकि इस दौरान कई तरह के पौष्टिक मौसमी फल और हरी सब्जियां बाजार में खूब मिलती हैं जो सेहत के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं होता है।
जिनके सेवन से शरीर गर्म तो रहता ही है लेकिन साथ ही शरीर को पूरा पोषण मिलता है, जैसे तिल, गुड़, मूंगफली और चौलाई।
अगर बात चौलाई की करें तो, सर्दियों में चौलाई का साग खाया जाता है लेकिन, बता दें, चौलाई के बीज आयरन का बढ़िया स्रोत भी माना जाता हैं। नन्हें छोटे-छोटे बीजों में गर्माहट और सर्दियों में शरीर को संक्रमण से बचाने के बहुत सारे गुण होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Luxury Wedding Trend: क्या वॉटर बार बनने जा रहा है भारतीय शादियों का अगला बड़ा ट्रेंड?
Sonam Kapoor Fashion: 6 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर का पर्पल केप, वेडिंग फैशन के लिए बना परफेक्ट इंस्पिरेशन
दिनभर स्क्रीन देखते हैं? आंखों को बचाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये आसान उपाय
Periods Exercise Tips: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 एक्सरसाइज, बढ़ सकती हैं ऐंठन और परेशानी
औषधीय गुणों की खान चौलाई
आयुर्वेद में चौलाई को एक औषधीय गुण वाला पौधा बताया गया है। इसके बीज, पत्ते और डंठल सभी में औषधीय गुण यानी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, प्रोटीन, विटामिन A और फाइबर होते हैं।
इसका सेवन बुजुर्गों से लेकर गर्भवती महिलाएं तक कर सकती हैं। इसके सेवन से शरीर में रक्त की कमी नहीं होती है। ये शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है।
चौलाई का साग खाने के फायदे:
एनीमिया से बचाव
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर शरीर में कमजोरी महसूस होती है, या फिर गर्भवती महिला खून की कमी से जूझ रही है, तो ऐसे में चौलाई के बीज के लड्डू रक्त की कमी और कमजोरी को दूर करने में मदद करेंगे। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि चौलाई के बीज से बने लड्डूओं का सेवन सर्दियों में ही करें। इसकी तासीर गर्म होती है।
हड्डियों को मजबूत बनाए
चौलाई में कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों और दाँतों को मजबूत करने में मदद करते है। यह बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए भी बड़ा फायदेमंद साबित हो सकता है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
चौलाई का सेवन सिर्फ एनीमिया, हड्डियों के लिए फायदेमंद नहीं होता है बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी बड़ा फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को निखारते हैं। यह एंटी-एजिंग गुणों वाला माना जाता है और बालों की मजबूती में भी मदद करता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
चौलाई के फाइबरयुक्त पत्ते खाने के बाद ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ने देते हैं, जिससे यह मधुमेह (Diabetes) के मरीजों के लिए उपयोगी माना जाता है। हालांकि दवा चल रही हो तो डॉक्टर की सलाह सबसे महत्त्वपूर्ण होती है।
आंखों की रोशनी के लिए लाभकारी
चौलाई के साग में विटामिन A और कैरोटीनॉइड्स पाए जाते है। ये तत्व आंखों की रोशनी बढ़ाने, ड्राईनेस कम करने और आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें-सर्दियों में बस एक महीना खा लीजिए आप ये हेल्दी रोटी, पाचन से लेकर डायबिटीज रोगियों के लिए है लाभकारी
बुजुर्गों से लेकर गर्भवती महिलाएं तक
इसका सेवन बुजुर्गों से लेकर गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर में रक्त की कमी नहीं होती है। ये शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है।
Benefits of eating amaranth greens
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Luxury Wedding Trend: क्या वॉटर बार बनने जा रहा है भारतीय शादियों का अगला बड़ा ट्रेंड?
Jul 07, 2026 | 03:29 PMनागपुर में कांग्रेस का भाजपा को अल्टीमेटम, ओबीसी जनगणना पर भाजपा नेता 15 दिन में रुख स्पष्ट करें
Jul 07, 2026 | 03:29 PMगड़चिरोली: खरीफ 2026 राज्यस्तरीय फसल प्रतियोगिता, विजेता किसानों को मिलेगा ₹50 हजार का पुरस्कार
Jul 07, 2026 | 03:28 PMभोपाल: सोशल मीडिया पर चर्चित पुलिस अफसर संतोष कुमार पटेल ने संभाला भोपाल एसीपी कोतवाली का कार्यभार
Jul 07, 2026 | 03:27 PMपुणे में बाढ़-भूस्खलन का संकट: सुनेत्रा पवार की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश
Jul 07, 2026 | 03:22 PMभारत अब ईंधन आयात नहीं, निर्यात करेगा! नितिन गडकरी ने नवभारत कॉन्क्लेव में बताया देश का पैसा बचाने का प्लान
Jul 07, 2026 | 03:21 PMChandrashekhar Vaidya Birthday:13 साल में दूल्हा बने, 7वीं के बाद छूटी पढ़ाई, ‘रामायण’ ने बदली किस्मत
Jul 07, 2026 | 03:21 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM













