- Hindi News »
- Lifestyle »
- Valentine Day Celebration Ideas For Single People Self Love Tips
Valentine Day पर कपल्स को देखकर न हों उदास, ये तरीके अकेलापन नहीं होने देंगे महसूस!
Single Valentine Celebration Tips: वैलेंटाइन डे को अक्सर सिर्फ कपल्स का दिन माना जाता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सिंगल लोग उदास महसूस करें। अकेले रहकर भी इस दिन को खास और यादगार बनाया जा सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा

सिंंगल व्यक्ति (सौ. फ्रीपिक)
Valentine Day For Singles: वैलेंटाइन वीक शुरू होते ही हर तरफ कपल्स और रोमांस की चर्चा होने लगती है जिससे सिंगल लोग अक्सर अकेलापन महसूस करने लगते हैं। लेकिन याद रखिए सबसे गहरा रिश्ता आपका खुद के साथ है। इस साल उदास होने के बजाय सेल्फ-लव को प्राथमिकता दें और अपनी खुशी का जश्न खुद मनाएं।
वैलेंटाइन डे का मतलब केवल किसी पार्टनर के साथ बाहर जाना नहीं है। यह प्यार का उत्सव है और इसकी शुरुआत आपसे ही होनी चाहिए। अगर आप इस साल सिंगल हैं तो खुद को उपेक्षित महसूस करने के बजाय इन मजेदार और सकारात्मक तरीकों से अपना दिन खास बना सकते हैं।
खुद को डेट पर ले जाएं
क्या आपने कभी अकेले अपने पसंदीदा कैफे में कॉफी पी है या अकेले फिल्म देखी है। यह अनुभव आपको आत्मनिर्भर बनाता है। अपनी पसंद के कपड़े पहनें, एक अच्छा परफ्यूम लगाएं और खुद को एक शानदार ट्रीट दें।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे रिंग रोड के लिए 14 गांवों की जमीन अधिग्रहण प्रस्तावित, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में वाहनों का बढ़ता काफिला विवादों में, ‘साइकिल डे’ योजना भी ठंडी पड़ी
Kamla Nehru Hospital में चार दिन तक नहीं उठा कचरा, मरीजों की सेहत पर मंडराया खतरा
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
डिजिटल डिटॉक्स है जरूरी
सोशल मीडिया पर कपल्स की हैप्पी फोटो देखकर तुलना करना स्वाभाविक है, जो आपको दुखी कर सकता है। इस दिन फेसबुक और इंस्टाग्राम से थोड़ा ब्रेक लें। इसकी जगह कोई मोटिवेशनल किताब पढ़ें या अपनी पसंदीदा वेब सीरीज का लुत्फ उठाएं।
यह भी पढ़ें:- Chocolate Day Special: घर पर बनाएं ये 4 चॉकलेटी रेसिपीज, देखते ही पार्टनर हो जाएगा खुश

मी-टाइम और सेल्फ केयर
इस दिन को रिलैक्स करने के लिए इस्तेमाल करें। एक स्पा सेशन लें, हेयरकट कराएं या घर पर ही फेस मास्क लगाकर आराम करें। जब आप शारीरिक रूप से अच्छा महसूस करते हैं, तो आपका मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।
दोस्तों और परिवार के साथ जश्न
प्यार के कई रूप होते हैं। अपने उन दोस्तों के साथ गैलेंटाइन मनाएं जो आपकी तरह सिंगल हैं। परिवार के साथ डिनर प्लान करें या किसी पुराने दोस्त को कॉल करें। अपनों के साथ समय बिताना अकेलापन दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है।
नया हुनर सीखें
वैलेंटाइन वीक को कुछ नया सीखने के सप्ताह के रूप में देखें। चाहे वह कुकिंग हो, पेंटिंग हो या कोई नई भाषा जब आप अपने पैशन पर फोकस करते हैं तो आपके पास उदास होने का समय नहीं बचता।
मनोवैज्ञानिकों का भी मानना है कि जो लोग अकेले खुश रहना जानते हैं वे भविष्य में ज्यादा बेहतर पार्टनर साबित होते हैं। इसलिए इस वैलेंटाइन खुद को आई लव यू कहें और गर्व से अपनी सिंगलहुड को एंजॉय करें।
Valentine day celebration ideas for single people self love tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













