- Hindi News »
- Lifestyle »
- Postpartum Hair Loss Causes Prevention Tips For New Moms
Postpartum Hair Fall: डिलीवरी के बाद गिर रहे हैं बाल? जानें क्यों होता है ऐसा और कैसे मिलेगी राहत!
Postpartum Hair Fall: डिलीवरी के बाद बाल झड़ना एक आम समस्या है जिससे कई महिलाएं परेशान हो जाती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल बदलावों के कारण बाल घने लगते है जो बाद में झड़ने लगते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

बाल झड़ने से परेशान महिला (सौ. फ्रीपिक)
Causes Of Postpartum Hair Fall: मां बनना एक सुखद एहसास है लेकिन प्रसव के बाद शरीर में कई चुनौतीपूर्ण बदलाव आते हैं। इनमें सबसे आम है पोस्टपार्टम हेयर फॉल। अचानक तेजी से गिरते बाल नई मांओं के लिए तनाव का कारण बन जाते हैं।
डिलीवरी के बाद वजन बढ़ना और शरीर में कमजोरी महसूस होना सामान्य है लेकिन जो समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है वह है बालों का झड़ना। हर दूसरी महिला इस दौर से गुजरती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे कई शारीरिक और मानसिक कारण छिपे होते हैं।
हार्मोनल असंतुलन
गर्भावस्था के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर काफी अधिक होता है जिससे बाल घने और चमकदार दिखते हैं। लेकिन डिलीवरी के बाद एस्ट्रोजन का स्तर अचानक गिर जाता है। यह बदलाव बालों को रेस्टिंग फेज में डाल देता है जिससे वे जड़ों से कमजोर होकर गिरने लगते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जालना मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण; कहा- मरीजों को न हो कोई असुविधा
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
पोषक तत्वों की कमी
डिलीवरी के बाद मां का सारा ध्यान शिशु की देखभाल पर चला जाता है। अक्सर महिलाएं अपनी डाइट को नजरअंदाज कर देती हैं। शरीर में आयरन, कैल्शियम और अन्य विटामिन की कमी बालों की जड़ों को पोषण नहीं दे पाती जिससे बाल पतले और बेजान होकर टूटने लगते हैं।
यह भी पढ़ें:- Valentine Day पर कपल्स को देखकर न हों उदास, ये तरीके अकेलापन नहीं होने देंगे महसूस!
तनाव और अधूरी नींद
नवजात शिशु की देखभाल के कारण मां की नींद पूरी नहीं हो पाती। रात भर जागने और हार्मोनल बदलाव के कारण तनाव बढ़ता है जो बालों के झड़ने की प्रक्रिया को और तेज कर देता है।
कैसे रोकें बालों का गिरना?
- अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं तो ये उपाय आपके काम आ सकते हैं।
- अपनी डाइट में आयरन, कैल्शियम, विटामिन डी और विटामिन सी युक्त चीजें शामिल करें। दालें, अंडा, दूध, पनीर, सोया, हरी सब्जियां, चुकंदर और अनार का सेवन बालों को मजबूती देता है।
- हफ्ते में कम से कम एक बार गुनगुने तेल से हल्की मालिश करें। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है।
- तनाव कम करने की कोशिश करें। जब शिशु सो रहा हो तब आप भी अपनी नींद पूरी करें।
- शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स लें।
आमतौर पर प्रसव के 6 से 12 महीने के भीतर हार्मोन संतुलित होने पर बाल गिरने बंद हो जाते हैं। लेकिन अगर समस्या गंभीर है तो त्वचा विशेषज्ञ या डॉक्टर से परामर्श लेना सबसे बेहतर विकल्प है।
Postpartum hair loss causes prevention tips for new moms
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














