- Hindi News »
- Health »
- Tongue Color Which Indicates Health Conditions
Tongue Color : ‘जुबां केसरी’ का मतलब दवा से एलर्जी है! जीभ का रंग बयां करता है सेहत का हाल, यहां समझिए हर कलर का मतलब
- Written By: अभिषेक सिंह
Tongue color : What does it say about health? शरीर में अगर किसी तरह की बीमारी हो रही हो तो जीभ का रंग बदल जाता है। जानिए जीभ का कौन सा रंग किस बीमारी का संकेत देता है।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)
Tongue color which indicates health conditions जीभ को लेकर लोग अक्सर लापरवाह होते हैं। जबकि जब भी आप डॉक्टर के पास जाते हैं तो सबसे पहले वो आपकी जीभ को देखता है। क्योंकि जीभ की मदद से पूरे शरीर का हाल पता चलता है। स्वस्थ शरीर में जीभ का रंग हल्का गुलाबी होता है।
शरीर में अगर किसी तरह की बीमारी हो रही हो तो जीभ का रंग बदल जाता है। जानिए जीभ का कौन सा रंग किस बीमारी का संकेत देता है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि जीभ का कौन सा रंग किस बीमारी का संकेत देता है और सामान्य स्थिति में जीभ का रंग कैसा होता है।
सामान्य जीभ कैसी होती है?
क्लीवलैंड क्लिनिक की रिपोर्ट के मुताबिक सामान्य जीभ का रंग गुलाबी होता है, लेकिन हर व्यक्ति की जीभ का रंग हल्के से लेकर गहरे गुलाबी रंग का हो सकता है। जिस पर छोटे-छोटे उभार होते हैं। इन छोटे-छोटे दानों या उभारों को पैपिला कहते हैं। जिनकी मदद से स्वाद आता है और चबाने, बोलने और निगलने में मदद मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
Blood Flow During Periods: पीरियड्स में कम ब्लीडिंग के पीछे क्या है वजह? इन देशी नुस्खों से मिलेगी राहत
World No Tobacco Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व तंबाकू निषेध दिवस, हर साल लाखों लोगों की जान ले रहा है तंबाकू
तंबाकू को कहें अलविदा, महज़ 20 मिनट में शरीर शुरू कर देता है खुद को ठीक करना
Raw Papaya Benefits: सुबह-सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने के फ़ायदे जानकर रह जाएंगे हैरान! आज़मा कर भी देखिए
सफेद जीभ: अगर जीभ सफेद दिख रही है तो इसका मतलब है कि मुंह में फंगल इंफेक्शन है। इसके अलावा सफ़ेद जीभ मुंह में यीस्ट जैसे बैक्टीरिया के पनपने का संकेत देती है। जिससे सूजन आने का खतरा रहता है।
पीली जीभ : अगर जीभ पीली दिखाई दे तो इसका मतलब है कि जीभ में बैक्टीरिया पनप रहे हैं। जो खराब ओरल हाइजीन की वजह से होता है। जब आप जीभ को हर दिन ठीक से साफ नहीं करते हैं तो ये बैक्टीरिया जीभ पर जमा होने लगते हैं और जीभ पीली दिखाई देती है। लेकिन जीभ के पीले होने के पीछे ये कारण भी जिम्मेदार हैं। धूम्रपान निर्जलित सोरायसिस पीलिया तंबाकू खाने की वजह से
पीली जीभ (सोर्स – सोशल मीडिया)
लाल जीभ: अगर जीभ का रंग एकदम लाल दिखाई दे तो इसका मतलब है कि यह किसी खाने या दवा से एलर्जी की वजह से है। इसके अलावा विटामिन ए और बी की कमी की वजह से भी जीभ लाल होती है।
ग्रे जीभ : 2017 में हुए एक अध्ययन के अनुसार ग्रे या हल्के रंग की जीभ का कारण एक्जिमा है।
नीली जीभ: जब जीभ में ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो जाती है तो रंग नीला दिखाई देने लगता है। ऐसा रक्त विकार, रक्त वाहिका रोग या फेफड़ों में ऑक्सीजन की कमी की वजह से होता है।
लाइफस्टाइल से संबंधित अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
डिस्कलेमर: यदि आपमें किसी बीमारी के अन्य लक्षण दिखाई दे रहे हैं और आपकी जीभ का रंग सामान्य है तो आप चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें।
Tongue color which indicates health conditions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVERCB vs GT IPL Final LIVE: फाइनल में RCB और GT के बीच महासंग्राम आज, अहमदाबाद में थोड़ी देर में होगा टॉस
May 31, 2026 | 05:56 PM’12 लाख का लोन दिलवाया’, काल भैरव धाम के पीठाधीश्वर बाबा सुनील सराठे की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप; केस भी दर्ज
May 31, 2026 | 05:53 PMIPL 2026 Final: ‘मेरे लिए यह एक नॉर्मल गेम है…’, GT के खिलाफ फाइनल से पहले RCB कप्तान रजत पाटीदार का बयान
May 31, 2026 | 05:52 PMMP में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 जून तक करें आवेदन; फार्मासिस्ट से लेकर लीगल ऑफिसर तक के लिए मौका
May 31, 2026 | 05:48 PMऐसे छपरी राजनीतिज्ञों से दूर रहें युवा; रोहिणी खडसे का गोपीचंद पडलकर पर तीखा प्रहार, जानें उन्होंने क्या कहा?
May 31, 2026 | 05:47 PMIPL ट्रॉफी पर क्यों लिखा गया संस्कृत श्लोक? जानें क्या है इसका मतलब और ट्रॉफी का पूरा इतिहास
May 31, 2026 | 05:45 PMइजरायल ने लितानी नदी पार कर ब्यूफोर्ट किले पर फहराया झंडा, 24 साल बाद फिर मिली बड़ी कामयाबी
May 31, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM














