-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- What Is The Sanskrit Line Engraved On Ipl Trophy Started From 2011 Ipl Trophy History
IPL ट्रॉफी पर क्यों लिखा गया संस्कृत श्लोक? जानें क्या है इसका मतलब और ट्रॉफी का पूरा इतिहास
- Written By: अर्पित शुक्ला
IPL Trophy Sanskrit Shloka: IPL ट्रॉफी पर बीच में संस्कृत में एक मैसेज लिखा है, जो कि यत्र प्रतिभा अवसरा प्राप्नोतिहि है। इसका मतलब होता है, 'जहां प्रतिभा और अवसर का मिलन होता है।'

आईपीएल
IPL Trophy Yatra Pratibha Avsara Prapnotihi Meaning: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की शुरुआत 19 साल पहले 2008 में हुई थी। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य भारत में था कि भारत में युवा प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। ये टूर्नामेंट पिछले 19 साल से इस काम को अंजाम दे रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईपीएल की ट्रॉफी पर संस्कृत में एक श्लोक भी लिखा हुआ है?
अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं, तो IPL 2026 फाइनल से पहले आप जान लीजिए कि आईपीएल की ट्रॉफी पर क्या लिखा हुआ और उस श्लोक का मतलब क्या है और इसका इतिहास क्या है?
2011 से ट्रॉफी पर लिखा है श्लोक
बता दें कि आईपीएल के पहले 3 साल तक एक अलग ट्रॉफी थी, जो भारत के नक्शे की तरह थी। हालांकि, 2008, 2009 और 2010 में उस ट्रॉफी का इस्तेमाल किया गया और फिर एक नई ट्रॉफी देखने को मिली, जो आज तक उसी आकार में है। 2011 के बाद से ट्रॉफी में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
BCCI ने बॉम्बे हाई कोर्ट में रखा अपना पक्ष, OCI कार्डधारकों को नहीं मिलेगी घरेलू क्रिकेट में एंट्री
अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो मंजीत कालरा गिरफ्तार, LPL में मैच फिक्सिंग के आरोप से मचा हड़कंप
लॉर्ड्स में भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं जो रूट, आंकड़े बढ़ा रहे टीम इंडिया की टेंशन
भारत सीरीज से पहले जिम्बाब्वे की बड़ी कमजोरी आई सामने, 7 कैच छोड़ शर्मनाक फील्डिंग से हारे जीता हुआ मैच
IPL ट्रॉफी (Image- Social Media )
साल 2011 से ही आईपीएल की ट्रॉफी पर संस्कृत में लिखा हुआ है, ‘यत्र प्रतिभा अवसरा प्राप्नोतिहि’ इसका हिंदी में अर्थ है कि ‘जहां प्रतिभा और अवसर का मिलन होता है’। वाकई में ये श्लोक इस लीग के लिए इस वक्त परफेक्ट लाइन लगता है।
युवाओं को काबिलियत दिखाने का मिलता है मौका
दरअसल, दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में शामिल संस्कृत में लिखा हुआ ये श्लोक केवल ट्रॉफी पर लिखी हुई एक लाइन नहीं है, बल्कि ये आईपीएल का आधिकारिक टैगलाइन भी है। इस टूर्नामेंट के मूल विचार को दर्शाता है कि देश-विदेश के युवा प्रतिभाओं को दुनिया के सबसे बड़े मंच पर अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिले।
ग्लोबल स्टारडम वाली ट्रॉफी
IPL ट्रॉफी के निचले हिस्से पर हर साल जीतने वाली टीमों के नाम भी उकेरे जाते हैं। आईपीएल फाइनल जीतने वाली टीम को मुख्य ट्रॉफी केवल मंच पर दी जाती है और इसके बाद विजेता फ्रेंचाइजी को अपने पास रखने के लिए बिल्कुल वैसी ही एक रेप्लिका दी जाती है, उस रेप्लिका पर भी यह श्लोक लिखा होता है। वही ट्रॉफी आईपीएल चैंपियन बनने के बाद टीमों के पास रहती है, जबकि मुख्य ट्रॉफी को बीसीसीआई अपने पास रखती है, जो हर साल यूज की जाती है।
यह भी पढ़ें- शुभमन गिल बनाम RCB का वो ‘विलेन’, जिसने 6 बार किया है शिकार; महामुकाबले में होगी बड़ी भिड़ंत
आईपीएल को ग्लोबल स्टारडम देने के लिए बीसीसीआई ने ट्रॉफी को भी अलग तरीके से कप की शेप में बनवाया था। शुरुआती तीन साल जो ट्रॉफी थी, वो लोकल नजर आती थी, लेकिन नई ट्रॉफी में वो दमखम देखने को मिला था, जो ग्लोबल स्टेज की ट्रॉफी लग रही थी।
What is the sanskrit line engraved on ipl trophy started from 2011 ipl trophy history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gauri Vrat 2026: अखंड सौभाग्य के लिए खास माना जाता है यह व्रत, जानें व्रत की तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 19, 2026 | 06:42 AMGrah Gochar: सूर्य का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, बुध होंगे मार्गी, जानें सप्ताह के बड़े ज्योतिषीय बदलाव
Jul 19, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope: आज जन्में जातकों की बढ़ेगी प्रतिष्ठा, इन राशि वालों को मिलेगा भूमि संपत्ति में लाभ
Jul 19, 2026 | 06:15 AMMaharashtra Weather: राज्य में मानसून की रफ्तार तेज, मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Jul 19, 2026 | 05:55 AMDaily Horoscope: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक राशिफल
Jul 19, 2026 | 12:05 AMकजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PMHPPSC Recruitment: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए आवेदन शुरू
Jul 18, 2026 | 11:11 PMवीडियो गैलरी

योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM














