

Menstrual Bleeding In Hindi: महिलाओं में Menstruation एक नेचुरल प्रक्रिया है, जो हर महीने हार्मोनल बदलाव के कारण होती है। आमतौर पर पीरियड्स 3 से 7 दिनों तक चलते हैं और इस दौरान सामान्य ब्लीडिंग होती है। लेकिन कई महिलाओं को पीरियड्स में खुलकर ब्लीडिंग नहीं होती या बहुत कम ब्लीडिंग होने की समस्या होती है।
कपीरियड्स के दौरान फ्लो कम होने को मेडिकल भाषा में हाइपोमेनोरिया (Hypomenorrhea) कहा जाता है। यह समस्या कई कारणों से हो सकती है, जैसे हार्मोनल असंतुलन, तनाव, पोषण की कमी या जीवनशैली में बदलाव। माहवारी के दौरान एंडोमेट्रियल यानि गर्भाशय अस्तर निकल जाता है। इसी वजह से हैवी ब्लीडिंग का सामना करना पड़ता है। हालांकि कई बार यह समस्या गंभीर नहीं होती, लेकिन अगर लंबे समय तक ऐसा होता है तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
जब शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का लेवल कम-ज्यादा होने लगता है, तो उसकी वजह से पीरियड्स और रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर असर होता है। इन हार्मोन्स का इंबैलैंस पीरियड फ्लो और साइकिल पर असर डालता है। यहां तक कि कई लड़कियों को पीरियड में ब्लड बहुत ज्यादा या बहुत कम आने लगता है। ऐसा होने पर आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करने चाहिए। एक्सपर्ट की बताई ड्रिंक हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद करती है। इससे इंफ्लेमेशन कम होने लगता है और पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन को बूस्ट करती है और इससे हार्मोन्स भी मैनेज होते हैं।
इसे छान लें। इसे आप दिन में 1 बार पी सकती हैं।
पीरियड्स के ब्लड फ्लो को नॉर्मल करने में सौंफ का पानी बहुत फायदेमंद होता है। सौंफ का फाइबर और अन्य पोषक तत्व हार्मोन को संतुलित करने में मदद करते हैं। इससे पीरियड्स का फ्लो भी मैनेज रहता है।
कई बार पीरियड्स में ब्लीडिंग का फ्लो कम होने के पीछे शरीर में खून की कमी भी होती है। खून की कमी को पूरा करने में गुड़ और तिल खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। गुड़ और तिल खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है और यह पीरियड्स के ब्लड फ्लो को मैनेज करता है। इसे लड्डू की तरह भी अपने डाइट में शामिल किया जा सकता है।
दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। दालचीनी शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। पीरियड्स में फ्लो कम होने पर दालचीनी का सेवन करना फायदेमंद होता है। एक कप गर्म पानी में थोड़ा दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से पीरियड्स का फ्लो नॉर्मल करने में मदद मिलती है।
धनिया महिलाओं में Periods संबंधी समस्याओं को दूर करने में बहुत मददगार है। अगर पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग (Bleeding) नॉर्मल से ज्यादा हो, तो आधा लीटर पानी में लगभग 6 ग्राम धनिया के बीज डालकर उबालें और इसमें शक्कर मिला लें। पीरियड्स के दौरान इस काढ़े का सेवन हैवी ब्लीडिंग को रोकने के सबसे अच्छे घरेलू उपायों में से एक है।