- Hindi News »
- Lifestyle »
- Raw Papaya Benefits Eating Raw Papaya On Empty Stomach In Morning
Raw Papaya Benefits: सुबह-सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने के फ़ायदे जानकर रह जाएंगे हैरान! आज़मा कर भी देखिए
- Written By: सीमा कुमारी
Raw Papaya Benefits Daily Morning:सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। जानिए कच्चे पपीते के ऐसे ही चौंकाने वाले फायदे और इसे खाने का सही तरीका।

Raw Papaya Benefits In Morning
Raw Papaya Benefits In Morning: आज के दौर में अधिकतर लोग सुबह उठने के बाद कॉफी या चाय पीना ही पसंद करते हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह की शुरुआत अगर सही खान-पान से हो, तो पूरा दिन एनर्जेटिक बीतता है। ऐसे में अगर आप सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाते है तो ये आपके लिए वरदान से कम नहीं है? पका हुआ पपीता तो हर कोई खाता है, लेकिन कच्चे पपीते में मौजूद औषधीय गुण शरीर की कई गंभीर समस्याओं को जड़ से खत्म कर सकते हैं। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने से क्या क्या फायदे होते हैं।
सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने से क्या होता है?
-
डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार,सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। अगर आप सुबह खाली पेट कच्चे पपीते का जूस या कच्चा पपीता खाते है तो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह शरीर में इंसुलिन के स्तर को नेचुरल तरीके से सुधारने में सहायक है।
-
चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है
कच्चा पपीता का सेवन करना सिर्फ डायबिटीज के मरीजों के लिए ही फायदेमंद नहीं है। बल्कि चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी आता है। कच्चा पपीता शरीर के अंदरूनी टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, जिसे बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन कहते हैं। जब आपका पेट साफ रहेगा, तो उसका सीधा असर आपकी त्वचा पर दिखेगा। इससे कील-मुंहासे, दाग-धब्बे कम होते हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
ये भी पढे़ं- Tea vs Coffee: जानिए किसमें होता है ज्यादा कैफीन और कितनी चाय या कॉफी पीना है सुरक्षित? एक्सपर्ट्स की राय
-
पेट के लिए फायदेमंद
कच्चे पपीते में ‘पेपेन’ और ‘काइमोपेपेन’ नामक एंजाइम्स भरपूर मात्रा में होते हैं। सुबह खाली पेट इसे खाने से ये एंजाइम्स पेट की गंदगी को साफ करते हैं। अगर आप कब्ज, गैस, एसिडिटी या अपच की समस्या से परेशान हैं, तो कच्चा पपीता आपके लिए सबसे फायदेमंद हो सकता है। यह आंतों की सेहत में सुधार करता है।
-
वजन घटाने में कारगर
मोटापे से परेशान लोगों के लिए कच्चा पपीता एक सुपरफूड है। इसमें कैलोरी बहुत कम और फाइबर उच्च मात्रा में होता है। खाली पेट इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे शरीर में जमा चर्बी तेजी से बर्न होती है। इसके अलावा, यह आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आप बार बार खाने से बच जाते हैं।
-
इम्यून सिस्टम मजबूत होती है
कच्चे पपीते में विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन ई की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप सर्दी-खांसी, फ्लू और अन्य मौसमी बीमारियों से बचते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में बाल कटवाना और दाढ़ी बनवाना हुआ महंगा, 20% बढ़े दाम, जानें सैलून के नए रेट्स
Cookies Recipe: शाम की चाय के साथ ट्राई करें हेल्दी नट्स एंड सीड्स कुकीज, मिनटों में होगी तैयार
Work life And Pregnancy: प्रेग्नेंसी में वर्क-लाइफ बैलेंस बनाना है मुश्किल, ऐसे बनाएं करियर और सेहत में तालमेल
SPF For Hair: सिर्फ त्वचा नहीं, बालों को भी नुकसान पहुंचाती हैं UV किरणें, जानिए कैसे करें बचाव
Raw papaya benefits eating raw papaya on empty stomach in morning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने के बाद दिग्गजों के आने लगे हैं बयान, अब सौरव गांगुली ने भी BCCI पर किया रिएक्ट
Jun 08, 2026 | 02:37 PMमहाराष्ट्र में बाल कटवाना और दाढ़ी बनवाना हुआ महंगा, 20% बढ़े दाम, जानें सैलून के नए रेट्स
Jun 08, 2026 | 02:34 PMGwalior News: स्वर्ण रेखा नदी में बह रहे दूषित पानी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
Jun 08, 2026 | 02:30 PMजल्द ईरान छोड़ें भारतीय… भारत सरकार ने जारी किया ‘इमरजेंसी अलर्ट’, यात्रा न करने की भी सलाह
Jun 08, 2026 | 02:30 PMयवतमाल: रेलवे कर्मियों के 952 जर्जर मकानों वाली जमीन अधिग्रहण की तैयारी
Jun 08, 2026 | 02:28 PMसाकेत इमारत हादसे में सुप्रीम कोर्ट पहुंची स्टेटस रिपोर्ट, MCD पर लापरवाही का आरोप, अधिकारियों पर गिरेगी गाज!
Jun 08, 2026 | 02:24 PMCookies Recipe: शाम की चाय के साथ ट्राई करें हेल्दी नट्स एंड सीड्स कुकीज, मिनटों में होगी तैयार
Jun 08, 2026 | 02:19 PMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM












