3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar Crime Against Women: बिहार में बढ़ते महिला अपराध पर सांसद पप्पू यादव ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने होटलों में रसूखदारों के गंदे खेल और पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगया।

Pappu Yadav On Bihar Law And Order: बिहार में लगातार बढ़ते महिला अपराधों और कानून व्यवस्था को लेकर सांसद पप्पू यादव ने बिहार सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अब 3 साल की बच्चियों से लेकर महिला पुलिसकर्मियों और शिक्षिकाओं तक, कोई भी सुरक्षित नहीं है। नवादा, बिहटा और लखनऊ जैसी जगहों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है।

पप्पू यादव ने स्थानीय होटलों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सभी जिलों के होटल मालिक थानों को पैसे पहुंचाते हैं, जहां धड़ल्ले से शराब और सेक्स रैकेट का गंदा खेल चलता है। इन अनैतिक गतिविधियों में बड़े-बड़े नेताओं और रसूखदारों के बेटे शामिल हैं। उन्होंने मांग की है कि सरकार केवल बयानों तक सीमित न रहे, बल्कि सबसे पहले इन होटलों और रसूखदारों के खिलाफ कड़ा कानून बनाकर एक्शन ले, ताकि बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com