RCB vs GT IPL Final Highlights: लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी RCB, चेज मास्टर विराट कोहली ने बनाए 75 रन

RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: विराट कोहली के स्टारडम वाली RCB और शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस के बीच आज IPL 2026 की खिताबी जंग अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रही है।
virat Kohli IPL Final RCB
विराट कोहली (Image- Social Media)

RCB vs GT IPL 2026 Final Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आज फाइनल मुकाबला खेला गया। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को फाइनल मुकाबले में हराकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमा लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली ने मैच जिताऊ पारी खेली है।

मैच से जुड़े महत्वपूर्ण पलों को जानने के लिए इस ब्लॉग से गुजर जाएं.... 

RCB को लगा पांचवां झटका, टिम डेविड 24 रन बनाकर ऑउट

मैदानी अंपायर को कोई आवाज नहीं सुनाई दी, इसलिए उन्होंने बल्लेबाज को नॉट आउट दिया। हालांकि, रिप्ले में UltraEdge पर साफ दिखाई दिया कि गेंद बल्ले को छूकर गई थी। इसके बाद तीसरे अंपायर ने फैसला बदलते हुए डेविड को आउट करार दिया। डीआरएस की मदद से गुजरात टाइटंस को बड़ा विकेट मिल गया और टिम डेविड को पवेलियन लौटना पड़ा।

विराट कोहली ने जड़ी फिफ्टी

'चेज़ मास्टर' विराट ने सिर्फ 25 गेंदों में 50 रन पूरे किए, जो आईपीएल करियर का उनका सबसे तेज़ अर्धशतक है। दबाव भरे फाइनल मुकाबले में कोहली ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों पर लगातार हमला बोला और अपनी टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया।

राशिद ने क्रुणाल पांड्या को किया ऑउट

राशिद इस समय शानदार लय में नजर आ रहे हैं और उन्होंने एक बार फिर अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई। पूरे मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले इस स्टार स्पिनर ने दबाव के बीच अहम विकेट हासिल कर मुकाबले का रुख बदल दिया। वहीं, गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रुणाल पांड्या बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा सके। टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह उसे पूरा करने में नाकाम रहे और जल्दी पवेलियन लौट गए।

कप्तान पाटीदार लौटे पवेलियन

आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। कप्तान रजत पाटीदार राशिद खान की फिरकी में फंसकर आउट हो गए। राशिद ने फाइनल में अपनी दूसरी ही गेंद पर यह अहम विकेट हासिल किया।

RCB को लगा दूसरा झटका, पडिक्कल 1 रन पर ऑउट

RCB को देवदत्त पडिक्कल के रूप में दूसरा झटका लगा है। देवदत्त पडिक्कल 1 रन पर ऑउट हो गए हैं।

वेंकटेश अय्यर 32 रन बनाकर ऑउट

गुजरात के खिलाफ रन चेज में RCB को पहला झटका लगा है। वेंकटेश अय्यर 16 गेंद में 32 रन बनाकर सिराज का शिकार बने।

RCB की रन चेज शुरू

RCB की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। क्रीज पर विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर मौजूद हैं।

गुजरात ने पहली पारी में बनाए 155 रन

गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए हैं। अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2026 का खिताब जीतने और लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने के लिए 156 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा।

रासिख सलाम को मिला तीसरा विकेट

रासिख सलाम ने शानदार वापसी करते हुए बड़ा झटका दिया। यह इस सीजन का उनका 19वां विकेट और मैच का तीसरा विकेट रहा, जिससे गुजरात टाइटंस की पारी पूरी तरह दबाव में आ गई।

जेसन होल्डर को भुवनेश्वर कुमार ने भेजा पवेलियन

एक बार फिर शॉर्ट बॉल की रणनीति आरसीबी के काम आई। भुवनेश्वर कुमार ने इस सीजन का अपना 28वां विकेट हासिल किया। खतरनाक बल्लेबाज जेसन होल्डर अहम मौके पर आउट हो गए।

रासिक सलाम ने किया तेवतिया का शिकार

रासिक सलाम गेंदबाज़ी पर वापस आए और उन्होंने विकेट ले लिया। इस सीज़न में यह उनका 18वां विकेट है। क्रॉस-सीम डिलीवरी से उन्होंने तेवतिया को चकमा दिया। तेवतिया नीचे झुके और गेंद को सीधे बाउंड्री के पार मारने की कोशिश की और पाटीदार ने कैच पकड़ा।

हेजलवुड को मिली दूसरी सफलता, अर्शद खान ऑउट

RCB लगातार नियमित अंतराल पर विकेट लेती जा रही है। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ हेजलवुड का शानदार प्रदर्शन। अर्शद खान ने घूमकर गेंद को लेग साइड की ओर पुल करने की कोशिश की, लेकिन उनका बैट स्विंग थोड़ा देर से हुआ। गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगी और शॉर्ट फाइन लेग की ओर हवा में उछल गई। रासिक सलाम ने कैच पकड़ा।

जॉस बटलर लौटे पवेलियन

गुजरात के एक और बड़ा झटका लगा है। क्रुमाल पांड्या की गेंद पर बटलर जितेश शर्मा की स्टंपिंग का शिकार बने।

पहले 10 ओवर में GT की हालत खराब

पहले 10 ओवर में GT के लिए चीजें ठीक नहीं रहीं। गुजरात के खिलाफ RCB के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की है। गुजरात का स्कोर 10 ओवर के बाद 63 रन पर तीन विकेट है।

GT का तीसरा विकेट गिरा

निशांत सिंधु लॉन्ग-ऑन पर कैच आउट हो गए हैं। पडिक्कल ने डीप में एक आसान सा कैच लपक लिया। GT ने अपने तीन विकेट गंवा दिए।

RCB ने पावरप्ले जीता

पावरप्ले की समाप्ति हो चुकी है। 6 ओवर में आरसीबी के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की है। जीटी ने कुल 45 रन बनाए हैं और उसके दो बड़े विकेट आउट हो चुके हैं।

6.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 45/2

Gill wicket:
RCB ने पावरप्ले जीता

साई सुदर्शन को भुवनेश्वर कुमार ने भेजा पवेलियन, GT के दोनों ओपनर लोटे पवेलियन

भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर साई सुदर्शन ऑउट हो गए हैं। 26 रन के स्कोर पर गुजरात के दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए हैं।

गुजरात को लगा पहला झटका, गिल ऑउट

गुजरात को पहला जटका लगा है। शुभमन गिल हेजलवुड की गेंद पर कैच ऑउट हो गए हैं। कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार कैच पकड़ा है।

गुजरात ने पहले ओवर में बनाए 13 रन

गुजरात की तरफ से साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने अच्ची शुरुआत की है। गुजरात ने पहले ओवर में 13 रन बनाए हैं।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज

RCB की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार

RCB ने जीता टॉस

रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

गुजरात और बेंगलुरु के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

हेड टू हेड रिकॉर्ड में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर है। आईपीएल में अब तक गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 5 में आरसीबी ने जीत हासिल की है, जबकि चार मुकाबले गुजरात टाइटंस ने जीते हैं। अहमदाबाद में दोनों टीमों के बीच रिकॉर्ड 1-1 से बराबर है।

अहमदाबाद में कैसा है मौसम?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को आईपीएल 2026 का फाइनल खेला जाना है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए राज्य के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने फाइनल के दिन तेज़ हवाएं और आंधी-तूफ़ान की भविष्यवाणी की है।

शाम 7:30 बजे शुरू होगा खिताबी मुकाबला

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इससे पहले दोनों टीमों के कप्तान मैच में टॉस के लिए 7 बजे रेफरी के साथ मैदान पर मौजूद रहेंगे। आज के खिताबी मुकाबले में टॉस की भूमिका बेहद अहम रहेगी।

आईपीएल 2026 का फाइनल मैच आज

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच टक्कर होगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस खिताबी मुकाबले से जुड़ी पल-पल की अपडेट आपको नवभारत लाइव के इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com