-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- World No Tobacco Day 2026 Health Risks Prevention And Reason Of Smoking
World No Tobacco Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व तंबाकू निषेध दिवस, हर साल लाखों लोगों की जान ले रहा है तंबाकू
- Written By: रीता राय सागर
World Anti-Tobacco Day: हर साल 31 मई को तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। यह WHO के नेतृत्व में एक वैश्विक पहल है, जिसका उद्देश्य तंबाकू के उपयोग से होने वाले खतरों के बारे में जागरूकता फैलाना है।

तंबाकू निषेध दिवस (फोटो. सोशल मीडिया)
World Tobacco Day: सेहत के लिए तंबाकू का सेवन जानलेवा हो सकता है। इसका असर समय के साथ दिखता है। तंबाकू या धूम्रपान व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही शारीरिक सेहत पर भी बहुत बुरा असर डालता है। हालांकि ये बात जानते हुए भी दुनिया भर में बड़ी संख्या में लोग किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। लोगों में बीड़ी, सिगरेट और गुटखा आदि के सेवन से कैंसर व फेफड़े समेत कई तरह की समस्याएं बढ़ रही हैं।
धूम्रपान करने से धमनियां कमजोर होने लगती हैं और कोरोनरी हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। बीते कुछ वर्षों में हुए अध्ययनों से यह पता चलता है कि वैश्विक स्तर पर बढ़े हार्ट अटैक के लिए धूम्रपान भी एक संभावित कारक है।
क्यों नहीं छोड़ पाते हैं धूम्रपान (Nicotine Addiction Reasons)
तंबाकू में पाया जाने वाला निकोटीन दुनिया के सबसे नशीला और एडिक्टिव केमिकल्स में से एक है। जब कोई व्यक्ति सिगरेट पीता हैं, तो धुंआ फेफड़ों से होता हुआ कुछ ही सेकंड्स में दिमाग तक पहुंच जाता है। जब यह दिमाग तक पहुंचता है, तो इससे डोपामाइन रिलीज होता है, जो फील गुड हॉर्मोन को संतुष्ट करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Hemoglobin Foods: सब खाने के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन, तो इन पांच चीजों को करें डाइट में शामिल
Photo: सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में क्या होता है? जानिए 8 चौंकाने वाली बातें
नागपुर सुपर स्पेशलिटी में मरीजों की बढ़ी आफत: MRI के लिए 20 दिन, सीटी स्कैन के लिए 10 दिन की वेटिंग!
Van Tulsi : वन तुलसी है इन बीमारियों की दुश्मन, औषधीय गुणों से भरपूर इस विशेष तुलसी के फ़ायदे कर देंगे हैरान
निकोटिन छोड़ने पर शरीर में होने वाले बदलाव (Nicotine Withdrawal Syndrome)
जब कोई व्यक्ति बीड़ी व सिगरेट आदि छोड़ने का प्रयास करता है, तो बॉडी और दिमाग इसके खिलाफ रिएक्ट करते हैं। इसे मेडिकल भाषा में निकोटीन विड्रॉल कहते हैं। स्मोकिंग बंद करने के कुछ ही घंटों के अंदर व्यक्ति को घबराहट, चिड़चिड़ापन, फोकस में कमी, उदासी और बेचैनी होने लगती है। जब इसे बर्दाश्त करना मुश्किल होने लगता है, तो इंसान दोबारा से सिगरेट पीने लगता है।
इसके अलावा बाजार में निकोटिन के उत्पाद बनाने वाली कंपनियां भी रोजाना नए-नए प्रोडक्ट, जैसे- फ्लेवर्ड सिगरेट, ई-सिगरेट, स्लिम सिगरेट, मेंथॉल, बबल गम और कॉटन कैंडी और निकोटीन पाउच बाजार में उतार कर युवाओं को लुभाती रहती है।
तंबाकू से होने वाली बीमारियां (Health Effects Of Smoking)
एक्सपर्ट्स के अनुसार, तंबाकू के सेवन से कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। फेफड़ों में कैंसर, लिवर कैंसर, मुंह का कैंसर, कोलन कैंसर और गर्भाशय का कैंसर होने का जोखिम रहता है। इसके अलावा हृदय रोग और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं।
स्मोकलेस तंबाकू से होने वाले नुकसान (Dangers Of Smokeless Tobacco)
कई लोग यह धारणा रखते हैं कि धुआं रहित तंबाकू से नुकसान नहीं होता है, क्योंकि इसे साँस के साथ अंदर नहीं लिया जाता। लेकिन हमारे शरीर में मौजूद सेल्स, लार व थूक के माध्यम से यह शरीर में प्रवेश करता है। धुआं रहित तंबाकू सुरक्षित नहीं है। यह जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता है।
कई लोग सिगरेट छोड़ने के लिए धुआं रहित तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन धुआं रहित तंबाकू से धूम्रपान छोड़ना संभव नहीं है, उल्टा आप इसके आदी भी हो सकते हैं। धुआं रहित तंबाकू के सेवन से शरीर में पहुंचने वाले केमिकल मुंह, नाक और ब्लड सेल्स में सूजन पैदा कर सकते हैं। सूजन रक्त वाहिकाओं को कसने और फैलाने में मदद करने वाली कोशिकाओं की परत एंडोथेलियम को प्रभावित करती है। एंडोथेलियम में सूजन से रक्त वाहिकाओं में फैट जमा होते हैं। इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है।
ये भी पढ़ें- Protein In Dal: इन 7 दालों में है प्रोटीन का खजाना, आज ही करें डाइट में शामिल
तंबाकू छोड़ने के उपाय (Quit Smoking Strategies)
- धूम्रपान छोड़ने का विचार अच्छा होता है, लेकिन इसे छोड़ना उतना ही कठिन होता है। इसे छोड़ने के लिए अच्छे से प्लानिंग की जाए, तो नामुमकिन भी नहीं है।
- स्वंय को व्यस्त रखें।
- परिवार का सहयोग।
- एक समय सीमा तय करें। अगले 7 दिनों के भीतर छोड़ने की तारीख तय करें । सबसे अच्छा होगा कि आप सप्ताह का कोई ऐसा दिन चुनें जो बहुत तनावपूर्ण न हो।
- एकदम से बंद करने की बजाय धीरे-धीरे बंद करें।
- उन ब्रांड्स का चयन करें, जो आपको नापसंद है।
- निकोटिन थेरेपी की भी सहायता ली जी सकती है।
- निकोटिन पैच या निकोटिन च्युंगम भी एक अच्छा विकल्प है।
- इसके साथ ही बिहेवियरल थेरेपी से भी इसमें मदद मिल सकती है।
सरकार की पहल
डब्ल्यूएचओ के अनुसार दुनिया के 1.3 अरब लोग तम्बाकू का इस्तेमाल करते हैं। इनमें से लगभग 80 फीसदी लोग उन देशों से आते हैं, जहां निम्न और मध्यम आय वाले यानी जहां प्रति व्यक्ति आय बहुत कम होती है। ऐसे में इन देशों की सरकारों को तंबाकू की फसलों पर सब्सिडी देना बंद करना चाहिए। दुनिया की 22.3 फीसदी आबादी ने तम्बाकू का उपयोग किया जिसमें 36.7 फीसदी पुरुष और 7.8 फीसदी महिलाएं थी।
50 से अधिक देशों ने फ्लेवर्ड तम्बाकू पर प्रतिबंध लगा रखा है। 40 से अधिक देशों ने ई-सिगरेट की बिक्री को बैन कर दिया है, जब कि पांच देशों ने विशेष रूप से डिस्पोजेबल पर और सात देशों ने ई-सिगरेट के फ्लेवर पर प्रतिबंध लगा रखा है।
World no tobacco day 2026 health risks prevention and reason of smoking
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CWG 2025 Day 4: मीराबाई से लेकर जदुमणि तक, आज भारत के लिए हर मुकाबला होगा खास, जानिए पूरा शेड्यूल
Jul 26, 2026 | 10:20 AMमुंबई पुलिस Viral Video मामले में नया मोड़, हिरासत में लिए युवक ने की सिपाही का निलंबन रद्द करने की मांग
Jul 26, 2026 | 10:15 AMThe Odyssey BO Collection: 10वें दिन द ओडिसी ने कर दिया कमाल, 100 करोड़ में हो गई धमाकेदार एंट्री
Jul 26, 2026 | 10:10 AMCanada Forest Fire: ‘साफ हवा, साफ बॉर्डर’! कनाडा की आग पर भड़के ट्रंप, शेयर की AI ‘एयर फिल्टर’ तस्वीर
Jul 26, 2026 | 10:07 AMमेलघाट में बड़ा हादसा, आश्रमशाला के 60 से अधिक छात्र फूड पॉइजनिंग के शिकार, अस्पताल में भर्ती
Jul 26, 2026 | 10:06 AMPhoto: अगस्त में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 8 खूबसूरत जगहों को करें अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल
Jul 26, 2026 | 10:00 AMएयर इंडिया का बड़ा फैसला: संभाजीनगर-दिल्ली उड़ान के समय में बदलाव, 1 अगस्त से नया शेड्यूल लागू!
Jul 26, 2026 | 10:00 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














