-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Tobacco Use Increases The Risk Of Cancer
सिगरेट ज्यादा खतरनाक है या तंबाकू? कैंसर पैदा करने के किसका खतरा है ज्यादा, स्टडी में हुआ खुलासा
- Written By: दीपिका पाल
Tobacco Causes Cancer: स्टडी में कहा गया कि, सिगरेट का कुछ धुंआ हवा में उड़ जाता है जबकि तंबाकू सीधा हमारे मुंह के सेल्स को डैमेज करता है। अगर आप तंबाकू जैसे मादक पदार्थों का सेवन करते है।

सिगरेट ज्यादा खतरनाक है या तंबाकू (सौ. सोशल मीडिया)
Tobacco Cancer Risk: अच्छी सेहत के लिए खानपान बेहद जरूरी होता है वहीं पर गलत आदतों से पूरी स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। हाल ही में एक स्टडी में खुलासा हुआ है सिगरेट ही केवल कैंसर जैसी बीमारी को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार नहीं है बल्कि तंबाकू का सेवन करना भी शरीर को कई गुना ज्यादा नुकसान पहुंचाने का काम करता है।
स्टडी में कहा गया कि, सिगरेट का कुछ धुंआ हवा में उड़ जाता है जबकि तंबाकू सीधा हमारे मुंह के सेल्स को डैमेज करता है। अगर आप तंबाकू जैसे मादक पदार्थों का सेवन करते है तो आपको बड़ी बीमारी का खतरा हो सकता है।
जानिए स्टडी में क्या हुआ खुलासा
हाल ही में सामने आई स्टडी में खुलासा हुआ है कि, दुनियाभर में मुंह और गले का कैंसर सबसे ज्यादा होता है। अगर आप रोजाना तंबाकू खाने के आदी है तो आपको कैंसर जैसी बीमारी नुकसान पहुंचाती है। तंबाकू का सेवन करने से शरीर में कैंसर का असर देखने के लिए मिलता है। कैंसर सेल्स काफी तेजी से डेवलप होते हैं और यह पूरे मुंह में फैल जाता है वहीं पर कई मामलों में तो यह कैंसर गले तक भी फैल जाता है। इसके अलावा रिसर्च में कहा गया कि, तंबाकू में पाए जाने वाले नाइट्रोसामाइंस (TSNAs) और पॉलीसायक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) जैसी चीजें शामिल होती है जो सेल्स में मौजूद DNA को नुकसान पहुंचाती हैं और हेल्दी सेल्स को मारकर कैंसर सेल्स को बढ़ाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
HbA1c Test: 3 महीने की औसत ब्लड शुगर बताता है यह टेस्ट, जानें कब और क्यों कराना चाहिए
भंडारा जिले में प्रजनन दर घटकर 1.33 हुई; सुरक्षित मातृत्व और परिवार नियोजन में हासिल की उल्लेखनीय सफलता
रोज सुबह करें ये 7 योगासन, शरीर रहेगा फिट और दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस का खतरा, 3 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
इसके अलावा सिगरेट की बात करें तो इसमें निकोटिन और टार काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है यह हमारे लंग्स को नुकसान पहुंचाता है, लेकिन इससे निकलने वाला धुंआ डायरेक्ट शरीर या सेल्स के कॉन्टेक्ट में नहीं होता, जिससे तंबाकू के मुकाबले यह कम हानिकारक होता है।
कैसे फैलता है कैंसर
अगर आप तंबाकू और गुटखा जैसी चीजों का सेवन करते है तो भले ही यह आपके फैशन का हिस्सा है लेकिन आपकी सेहत पर बुरा असर डालता है। स्ट्रेस, डिप्रेशन या प्रेशर के चलते कई लोग नशीली चीजों का सेवन कर लेते है। यहां पर लगातार तंबाकू जैसे चीजों के चबाने से मुंह में धीरे-धीरे हल्के जख्म बनने लगते हैं।इसके अलावा इससे दांतों में सड़न, मसूड़ों की बीमारियां भी हो जाती हैं और बाद में जाकर यहीं कैंसर का रूप ले लेती है।
ये भी पढ़ें- आयुर्वेद में गुणों का खजाना है हल्दी, सर्दी-जुकाम से लेकर कैंसर रोगों से लड़ने में करती है मदद
जानिए कैसे हो सकता है इलाज
यहां पर कैंसर जैसी बीमारी का इलाज कराना बेहद मुश्किल हो जाता है। कई बार इस बीमारी का पता इंसान को पहले नहीं होता है जहां पर बीमारी की जानकारी तीसरी या आखिरी स्टेज पर ही नजर आती है। अगर इस आदत को समय रहते रोक लिया जाए तो कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से समय रहते बचा जा सकता है. इसके लिए लोगों में अवेयरनेस लाना बेहद जरूरी है. इसके लिए सरकारें और कई NGO भी अपने स्तर पर कार्य कर रहें हैं।
Tobacco use increases the risk of cancer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMमहाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:21 PMVIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMदर्यापुर टोल नाके पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध परिवहन से दो गायों को मुक्त कराया
Jul 11, 2026 | 07:01 PMKareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














