- Hindi News »
- Health »
- Turmeric Helps Fight Diseases Ranging From Colds To Cancer
आयुर्वेद में गुणों का खजाना है हल्दी, सर्दी-जुकाम से लेकर कैंसर रोगों से लड़ने में करती है मदद
- Written By: दीपिका पाल
Benefits of Turmeric: हल्दी आयुर्वेद की सबसे खास औषधि में से एक है जो बहुत सारे गुणों से भरपूर होने के साथ ही कई बीमारियों से लड़ने में मदद करती है।

जीवन रक्षक औषधि है हल्दी (सौ. सोशल मीडिया)
Benefits of Turmeric: आयुर्वेद में कई तरह की जड़ी-बूटियां और प्राकृतिक मसाले मौजूद है जो किसी ना किसी रूप में आपके जीवन में भूमिका निभाते है। हम बात कर रहे है, हल्दी की, यह आयुर्वेद की सबसे खास औषधि में से एक है जो बहुत सारे गुणों से भरपूर होने के साथ ही कई बीमारियों से लड़ने में मदद करती है।’हरिद्रा’ के अलावा हल्दी को लौंगा, कुरकुमा, और गौरी वट्ट विलासनी के नाम से भी जाना जाता है। खास बात ये है कि खाने और सेहत के अलावा धर्म से भी हल्दी का गहरा नाता है। चाहे पूजा हो या कोई भी मंगलकार्य, हल्दी हर जगह अपनी भागीदारी निभाती है।
पोषक तत्वों से भरपूर होती है हल्दी
हल्दी कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें ही करक्यूमिन, करक्यूमिनोइड्स, तेल, आयरन, पानी और वसा भी होती है। इसके सभी गुण किसी न किसी रूप में सेहत के लिए फायदेमंद होते है। हल्दी के करक्यूमिन गुण की बात की जाए तो, यह शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है और सुनहरा रंग देने का काम करता है। इसके अलावा कई रोगों से लड़ने में हल्दी का सेवन बेहद जरूरी है। करक्यूमिन एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और कैंसर जैसे रोगों से लड़ने में सहायक है। इसके अलावा शरीर में किसी तरह की सूजन या गठिया की परेशानी को भी हल्दी कम करने में मदद करती है। स्किन और दिल के लिए भी हल्दी फायदेमंद होती है।
इन फायदों के लिए करें हल्दी का सेवन
आयुर्वेद में हल्दी का अलग स्थान है जो कई तरह के फायदे दिलाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Fashion Tips For Short Height: छोटे कद की लड़कियां इन फैशन हैक से कम हाइट में भी दिखेंगी लंबी और कॉन्फिडेंट
Dahi Ki Sabzi: क्या आपने ट्राई की आयुष्मान खुराना की फेवरेट दही की सब्जी, रेसिपी भी है बहुत आसान; नोट करें
Dementia Awareness: भूलना ही नहीं, सूंघने की शक्ति कम होना भी हो सकता है डिमेंशिया का संकेत, जानें कारण व बचाव
Nautapa Summer Cooling Drinks: भीषण गर्मी में अमृत समान हैं ये 7 देसी ड्रिंक, लू और हीटस्ट्रोक से करेंगे बचाव
1- आयुर्वेद में हल्दी को प्राकृतिक गुणों से भरपूर माना गया है। यहां पर हल्दी शरीर के तीनों दोषों को संतुलित करती है, जिसमें कफ प्रवृत्ति और वात को कम करती है। इसके अलावा सदियों से हल्दी का इस्तेमाल घावों को ठीक करने में होता रहा है क्योंकि हल्दी घाव को भरने के साथ-साथ घाव के संक्रमण को भी कम करती है और पाचन को दुरुस्त करती है।
2- हल्दी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तो वहीं पर सर्दी से बचने में मदद करती है। सर्दी के मौसम में इसका फायदा लेने के लिए आप एक खास तरह की औषधि अपना सकते है। सर्दी से बचने के लिए हल्दी और शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आधा चम्मच हल्दी को एक चम्मच शहद के साथ लें, इससे गला और कफ भी साफ होगा। हल्दी का काढ़ा कई संक्रमित करने वाले रोगों से निजात दिलाने में सहायक है।
3- हल्दी में अन्य औषधियों को मिलाने से सेहत में फायदा मिलता है। यहां पर हल्दी में अदरक, तुलसी, शहद और काली मिर्च मिलाकर काढ़ा पीने से सर्दी-जुकाम, बुखार और गले में होने वाली दिक्कतों से बचाव करता है। इसके अलावा शरीर को शक्ति प्रदान करने का काम हल्दी करती है।
ये भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है ये हरी दाल
4- हल्दी का सेवन आप रोजाना तरीके से कर सकते है। इसके लिए आप हल्दी वाले दूध का सेवन जरूर करें।हल्दी वाला दूध शरीर को अंदर से गर्म करता है, शरीर के अंदर की सूजन को कम करने में मदद करता है और अंदरुनी घावों को भरने में मदद करता है। इसके लिए रात के समय दूध में आधा चम्मच हल्दी को उबालकर लें। इसके अलावा हल्दी का लेप घावों को ठीक करता है और सौंदर्य को भी बढ़ाता है।
आईएएनएस के अनुसार
Turmeric helps fight diseases ranging from colds to cancer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














