-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- These 5 Yogasanas Helpful In Improving Eyesight
आंखों की रोशनी बढ़ाने की खासियत रखते हैं ये 5 योगासन, जानिए कौन से हैं वो आसन और कैसे करें
- Written By: सीमा कुमारी
आंखें शरीर की सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से हैं और इसका खास ख्याल रखने और रोशनी बढ़ाने के लिए कुछ योगासन रोजाना कर सकते सकते है। इन्हें करना भी बेहद आसान है। आइए जानते है इन योगासन के बारे में।

आंखों की रोशनी बढ़ाएंगे ये 5 योगासन (सौ.सोशल मीडिया)
आंखें शरीर की सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से हैं और फिर भी इनका ठीक तरह से ख्याल रखने में लोग चूक जाते हैं। कम उम्र में ही नजरें कमजोर हो जाना आज के टाइम में काफी नॉर्मल होता जा रहा है, जो चिंता का एक विषय है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कम उम्र में नजरें कमजोर होने के पीछे की मुख्य वजह है बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल, पोषक तत्वों की कमी और लंबा स्क्रीन टाइम होने के साथ ही सही तरह से नींद न लेना भी।
आपको बता दें, जिससे न सिर्फ आंखें कमजोर हो जाती हैं, बल्कि कई और बीमारियां होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। इसी के साथ अपने रूटीन में योग को शामिल करना चाहिए, जिससे आप तन और मन दोनों से हेल्दी रह पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Tea/Coffee After Meal: खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीना सही है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Aloo Recipe: मेहमानों से बटोरनी है तारीफ? 10 मिनट में झटपट बनाएं नेपाली आलू का अचार
Jamun Side Effects: जामुन के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
PCOD/PMOS से हैं परेशान? रोज करें ये 5 योगासन, हार्मोनल बैलेंस में मिलेगी मदद
ऐसे योगा पोज भी हैं जो आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। चलिए बिना देर किए जान लेते हैं, वो कौन से योगासन हैं जो आंखों को रोशनी बढ़ाने में कारगर साबित हो सकता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाएंगे ये 5 योगासन :
त्राटक योग करें
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए त्राटक एक बेहतरीन योग क्रिया है। इसमें आपको एक आसानी सी प्रक्रिया दोहरानी होती है। सबसे पहले अंधेरे कमरे में मोमबत्ती जलाएं और उसे अपने आप से एक हाथ की दूरी पर किसी स्टैंड पर रखें।
मोमबत्ती की ऊंचाई आपकी आंखों के बराबर होनी चाहिए। ताकि आप सीधे एकटक मोमबत्ती को निहार सकें। बिना पलक झपकाए जलती हुआ लौ को देखते रहें और जब आंखों में पानी आने लगे, तो आंखों को बंद कर लें। इस प्रक्रिया को दो से तीन बार दोहराएं और नियमित रूप से करें।
सर्वांगासन भी है बड़ा फायदेमंद
आपको बता दें, आंखों को स्वस्थ रखने के लिए सर्वांगासन भी फायदेमंद हैं। आप अपने डेली रूटीन में एक से दो मिनट सर्वांगासन करें। इससे भी आंखों को फायदा मिलता है, क्योंकि सिर की और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है।
ये योगा पोज आपको स्ट्रेस से भी राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इस आसन को नियमित रूप से करने से नींद में भी सुधार होता है और थायराइड वालों के लिए भी ये फायदेमंद योगासन है।
पामिंग करना भी बड़ा फायदेमंद
आंखों को हेल्दी रखने के लिए डेली रूटीन में कुछ सेकंड के लिए आई पामिंग करना भी बढ़िया योग क्रिया है। ये खासतौर पर आंखों को हेल्दी रखने के लिए की जाने वाली प्रक्रिया है। इसमें आंखों की मसल्स को रिलैक्स मिलता है और आई स्ट्रेस कम होता है। जिससे नजर कमजोर होने से बजाई जा सकती है।
इसे आप काम के बीच में भी कर सकते हैं। जब आंखों में थकान महसूस हो तो हथेलियों को आपस में रब करें और फिर जब ये गर्म हो जाएं तो आंखें बंद करके हथेलियां पलकों पर रख लें।
यह भी पढ़ें-सुबह जल्दी उठने से इन बीमारियों से मिल सकता है छुटकारा, आज़मा कर देख लीजिए
हलासन योग पोज करें
सर्वांगासन की तरह ही हलासन योग भी आंखों के लिए फायदेमंद रहता है और लगभग ये पोज एक जैसे ही होते हैं, बस इसमें इतना फर्क होता है कि मैट पर लेटने के बाद आपको पैरों को ऊपर ले जाने की बजाय पीछे की ओर ले जाना होता है। ये आपके बैली फैट को कम करने, डायबिटीज में सुधार करने जैसे फायदे भी करता है।
भस्त्रिका प्राणायाम
आपको बता दें, हलासन योग के अलावा, प्राणायाम करना आपके पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है और इससे ब्रेन को भी फायदा मिलता है। आंखों को हेल्दी रखने के लिए भस्त्रिका प्राणायाम को आप अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते है।
These 5 yogasanas helpful in improving eyesight
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई एमएमआर में बढ़ी घरों की बिक्री, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद आवास बाजार मजबूत
Jun 26, 2026 | 09:48 PMIND vs IRE: आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, भारत को 34 रनों से हराकर रचा इतिहास, कप्तानी डेब्यू में अय्यर फ्लॉप
Jun 26, 2026 | 09:41 PMUP Anganwadi Recruitment: बिजनौर और कानपुर नगर में 787 पदों पर भर्ती, 5वीं और 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका
Jun 26, 2026 | 09:36 PMरावण और सोने की लंका…राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अयोध्यावासियों को सता रहा ‘चोर’ के ताने का डर!
Jun 26, 2026 | 09:33 PMUCC पर बीजेपी का बड़ा बयान: ‘एक देश में दो विधान नहीं’, कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप
Jun 26, 2026 | 09:32 PM‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन मचाया धमाका, 10 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत
Jun 26, 2026 | 09:30 PMBPSSC Company Commander Recruitment 2026: बिहार होमगार्ड में 65 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Jun 26, 2026 | 09:25 PMवीडियो गैलरी

होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM














