Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Paneer vs Eggs: 100 ग्राम पनीर या 2 उबले अंडे, जानें किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन

Which Is Better Paneer Or Eggs: पनीर और अंडे में से किसमें अधिक प्रोटीन है, इसे लेकर हमेशा ही कंफ्यूजन बना रहता है। मसल्स गेन, वेट लॉस, पाचन और न्यूट्रिशन के लिहाज से कौन है बेहतर?

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 10, 2026 | 10:19 AM

पनीर या अंडे (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

100 Gram Paneer VS 2 Boiled Eggs: जब भी प्रोटीन की बात आती है, तो शाकाहारी भोजन करने वालों के लिए पनीर और मांसाहारी भोजन करने वालों के लिए अंडे का विकल्प होता है। दोनों ही झटपट बन जाते हैं और प्रोटीन से भरपूर भी होते हैं। इन दोनों को ही नाश्ते से लेकर लंच-डिनर तक में इस्तेमाल किया जा सकता है।

दोनों ही इसकी आसान उपलब्धता और बनाने में लगने वाले कम समय की वजह से बहुत पसंद किए जाते हैं, लेकिन न्यूट्रिशन, पेट भरने की क्षमता और सेहत के फायदों के मामले में दोनों में क्या अंतर है, आइए जानते हैं।

2 उबले अंडे या 100 ग्राम पनीर

जब प्रोटीन स्नैक के तौर पर 2 उबले अंडों और 100 ग्राम पनीर की तुलना की जाती है, तो दोनों में ही भरपूर न्यूट्रीशन होते है, लेकिन दोनों में अंतर भी होते हैं। दो उबले अंडों से लगभग 13 ग्राम प्रोटीन, 10-11 ग्राम फैट और लगभग 155-160 कैलोरी मिलती है। अंडों में विटामिन B12, विटामिन D, कोलीन और सेलेनियम होते हैं। जब कि 100 ग्राम पनीर में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है, साथ ही इसमें फैट की मात्रा अधिक होता है यानी 19-21 ग्राम के करीब इसमें फैट और लगभग 265 कैलोरी होती है। पनीर कैल्शियम और फास्फोरस का बेहतरीन स्रोत है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए अच्छा माना जाता है। पनीर में विटामिन की मात्रा कम होती है।

सम्बंधित ख़बरें

कम बजट में पाएं स्टाइलिश ऑफिस लुक, ये आउटफिट्स करेंगे आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद

Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय

रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल

प्रोटीन का खजाना है पनीर! रोज़ की डाइट में शामिल करें ये 5 सीक्रेट रेसिपी, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी चमकेगी

अंडे (फोटो.सोशल मीडिया)

मसल्स के लिए कौन सा प्रोटीन बेहतर है

विशेषज्ञ मानते हैं कि जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए उबले अंडे आमतौर पर बेहतर स्नैक होते हैं। इनमें कैलोरी और फैट कम होता है, इसलिए डेली कैलोरी इनटेक नहीं बढ़ता है और पेट भरा हुआ महसूस करता है। दूसरी ओर, अंडे से अच्छी क्वालिटी का प्रोटीन तो मिलता ही है, साथ ही पेट भी भरा हुआ लगता है। इससे वेट कंट्रोल के दौरान मसल्स को बनाए रखने में मदद मिलती है।

पनीर में प्रोटीन और कैलोरी दोनों अधिक होते हैं, इसलिए यह मसल्स बनाने के लिए बहुत अच्छा प्रोटीन रिच फूड माना जाता है। पनीर एक अच्छा वेजिटेरियन ऑप्शन है और जो लोग लीन मसल मास गेन करना चाहते हैं, उनके लिए बेस्ट है।

पनीर या अंडे (फोटो.सोशल मीडिया)

पनीर में मौजूद फैट व कैलोरी उन लोगों के लिए बेहतर है, जिन्हें अधिक एनर्जी की जरूरत होती है। इसे अपनी जरूरत के हिसाब से सही मात्रा में खाया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- प्रोटीन का खजाना है पनीर! रोज़ की डाइट में शामिल करें ये 5 सीक्रेट रेसिपी, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी चमकेगी

अंडे और पनीर के पाचन में लगने वाला समय

जब बात अंडे और पनीर से मिलने वाले प्रोटीन को शरीर किस प्रकार से इस्तेमाल करता है, तो दोनों के पाचन में फर्क है। अंडे में सभी जरूरी अमीनो एसिड के साथ पूरा प्रोटीन मिलता है और इसकी बायोअवेलेबिलिटी बहुत अच्छी होती है यानी आपका शरीर इनके प्रोटीन को बहुत अच्छे से सोखता और इस्तेमाल करता है। अंडे का प्रोटीन जल्दी पचता भी है, इसलिए वर्कआउट के बाद मसल्स की रिकवरी के लिए अंडे बहुत अच्छे होते हैं।

पनीर (फोटो.सोशल मीडिया)

वहीं, पनीर में केसिन प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो धीरे-धीरे पचता है और अमीनो एसिड की लगातार सप्लाई करता रहता है, जिससे लंबे समय तक मसल्स रिकवरी में मदद मिलती है। हालांकि, लैक्टोज इनटॉलरेंस वाले लोगों को इसका कंजप्शन ध्यान से करना चाहिए।

Paneer vs eggs which is better for muscle gain weight loss protein

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2026 | 10:03 AM

Topics:  

  • Fitness Tips
  • Gym
  • Health Benefit
  • Health Tips
  • Lifestyle News
  • Paneer
  • Protein
  • Weight Loss Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.