-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Peanut Butter Vs Almond Butter Which Is Better For Protein And Health
Peanut Butter VS Almond Butter Benefit: किसमें है अधिक प्रोटीन? जानिए कौन-सा नट बटर है आपके लिए बेहतर
- Written By: रीता राय सागर
Peanut Butter VS Almond Butter: फिटनेस और हेल्दी डाइट में पीनट बटर और आलमंड बटर दोनों ही लोकप्रिय विकल्प हैं। लेकिन जब बात प्रोटीन, कैलोरी और बजट की आती है, तो दोनों के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं।

प्रोटीन रिच बटर (फोटो.सोशल मीडिया)
Peanut Butter VS Almond Butter For Protein: आजकल की डाइट में नट बटर का इस्तेमाल बढ़ गया है। खासकर फिटनेस के शौकीन, स्टूडेंट्स और बिजी प्रोफेशनल के बीच, जिन्हें कम समय में अधिक न्यूट्रिशन की जरूरत होती है।
इसमें पीनट बटर और आलमंड बटर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले दो विकल्प हैं। वैसे तो यह अपनी शारीरिक जरूरत के हिसाब से या फिर अपने बजट के हिसाब से चुना जाना चाहिए, लेकिन दोनों में से कौन सा बेहतर है, आइए इसे आसान तरीके से समझते हैं।
पीनट बटर और बादाम बटर में प्रोटीन की मात्रा
अगर प्रति सर्विंग प्रोटीन की बात करें, तो पीनट बटर में प्रोटीन की मात्रा अधिक है।
सम्बंधित ख़बरें
High Protein Paneer Prawn Recipe: 30 ग्राम प्रोटीन से भरपूर इस क्रीमी करी का स्वाद है लाजवाब, नोट करें रेसिपी
Sadhguru Health Tips: कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
Heart Attack Risk : सुबह की ये 4 गलतियां बढ़ा सकती हैं हार्ट अटैक का खतरा, रोज करते हैं तो हो जाएं सतर्क
Excessive Sleep: क्या आपको भी आती है जरूरत से ज्यादा नींद? नजरअंदाज करना पड़ सकता है महंगा
पीनट बटर (2 बड़े चम्मच): ~7–8 ग्राम प्रोटीन
बादाम बटर (2 बड़े चम्मच): ~6–7 ग्राम प्रोटीन
पीनट बटर (फोटो.सोशल मीडिया)
प्रोटीन की क्वालिटी और अमीनो एसिड
पीनट बटर और बादाम बटर दोनों ही प्लांट-बेस्ड प्रोटीन सोर्स हैं, लेकिन इनमें से कोई भी ‘कम्प्लीट प्रोटीन’ नहीं है, क्यों कि इनमें सभी जरूरी अमीनो एसिड सही अनुपात में नहीं होते हैं। इसलिए इसे कंप्लीट प्रोटीन मानकर खाना गलत होगा।
पीनट बटर में ल्यूसीन (leucine) की मात्रा ज्यादा होती है, जो मांसपेशियों के विकास के लिए जरूरी अमीनो एसिड है जब कि बादाम बटर में अमीनो एसिड का बैलेंस बेहतर होता है, लेकिन इसमें कुल प्रोटीन की मात्रा थोड़ी कम होती है। अगर आपको मसल्स गेन करने हैं, तो इसके लिए पीनट बटर को दूध, दही या साबुत अनाज के साथ मिलाकर एक कम्प्लीट प्रोटीन बनाया जा सकता है।
आलमंड बटर (फोटो.सोशल मीडिया)
पीनट बटर/ आलमंड बटर में तुलना
- प्रोटीन डेंसिटी के लिहाज से पीनट बटर की हर कैलोरी में ज्यादा प्रोटीन है, जब कि आलमंड बटर में हेल्दी फैट ज्यादा होने के कारण कैलोरी भी ज्यादा होती है।
- प्रोटीन डेंसिटी का मतलब है कि हर कैलोरी के साथ आपको कितना प्रोटीन मिलता है। अगर आप कैलोरी कम करना चाहते हैं, लेकिन प्रोटीन भी चाहते हैं, तो पीनट बटर ज्यादा बेहतर है।
- आलमंड बटर विटामिन E, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जब कि पीनट बटर विटामिन बी और नियासिन का अच्छा सोर्स है।
- आलमंड बटर स्किन और दिल की सेहत के लिए अच्छा है, जबकि पीनट बटर एनर्जी मेटाबॉलिज़्म में मदद करता है।
- दोनों के बजट पर नजर डालें, तो पीनट बटर सस्ता है और आसानी से उपलब्ध है, जब कि बादाम बटर काफी महंगा है।
अगर आपका मकसद ज्यादा प्रोटीन लेना है, आप मसल्स बना रहे हैं या बल्किंग कर रहे हैं, तो पीनट बटर आपके लिए बेस्ट है। लेकिन अगर आप ठीक-ठाक प्रोटीन के साथ-साथ बेहतर माइक्रोन्यूट्रिएंट्स चाहते हैं और आपको मूंगफली से एलर्जी है, तो आलमंड बटर आपके लिए बेहतर काम करेगा।
Peanut butter vs almond butter which is better for protein and health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Peanut Butter VS Almond Butter Benefit: किसमें है अधिक प्रोटीन? जानिए कौन-सा नट बटर है आपके लिए बेहतर
Jun 23, 2026 | 10:14 AMनागपुर कांग्रेस में गुडधे बनाम ठाकरे की जंग ने डुबोई नैया: 250+ वोटों का दावा हवा, अपनों ने लोंढे को दिया दगा
Jun 23, 2026 | 10:14 AMअकोला: कम मजदूरी दर के कारण रोजगार गारंटी योजना से भटके मजदूर, बार्शीटाकली में खेत मार्गों के निर्माण कार्य ठप
Jun 23, 2026 | 10:14 AMबंडा में विवाहिता की मौत के बाद दहेज प्रताड़ना के आरोप, न्याय की मांग लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन
Jun 23, 2026 | 10:05 AMIND vs IRE: आयरलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के कारण धाकड़ मैच-विनर पूरी सीरीज से बाहर
Jun 23, 2026 | 10:03 AMनागपुर के रामदासपेठ में हड़कंप! फिटनेस जिम में लगी भीषण आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे लोग
Jun 23, 2026 | 09:59 AMLucknow Coaching Fire: सरकार का सख्त संदेश! नियम तोड़ने वालों पर एक साथ चला प्रशासन का डंडा
Jun 23, 2026 | 09:56 AMवीडियो गैलरी

फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:45 PM
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:38 PM
21 साल पुराने सपा पार्टी के दफ्तर पर गरजा बुलडोजर, सीतापुर प्रशासन ने सुबह ही कार्रवाई को दिया अंजाम- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:27 PM
लखनऊ में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से 15 बच्चों की मौत, रो पड़े डिप्टी CM बृजेश पाठक; देखें- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:16 PM
धर्म से नहीं, धन से प्यार! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 02:17 PM
मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 12:27 PM














