सावन 2026 (फोटो.सोशल मीडिया)  
धर्म

Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय

Sawan 2026: सावन के शुरू होने से पहले घर में रखी कुछ चीजों को हटा देना शुभ माना जाता है। जानिए कौन सी वस्तुओं को घर से बाहर करने से बनी रहेगी भगवान शिव की कृपा और होगा सुख-समृद्धि का आगमन।

रीता राय सागर

Sawan Ke Upay: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति में लीन रहने का है। सावन का महीना शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र और शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष सावन की शुरुआत 30 जुलाई 2026, गुरुवार से होगी और इसका समापन 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन होगा।

इस पूरे महीने श्रद्धा और नियमों के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से उनकी कृपा उनके भक्तों पर रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसलिए सावन के शुरु होने से पहले घर की साफ-सफाई करनी चाहिए और साथ ही कुछ अशुभ वस्तुओं को घर से बाहर कर देना चाहिए। इससे घर में नवीन ऊर्जा का संचार होता है और सकारात्मक माहौल बनता है।

इन वस्तुओं को घर से बाहर करने से बरसेगी महादेव की कृपा

  • टूटी-फूटी मूर्तियां और खंडित धार्मिक वस्तुएं

शास्त्रों के अनुसार घर के मंदिर में खंडित देवी-देवताओं की मूर्तियां या टूटी हुई धार्मिक सामग्री नहीं रखनी चाहिए। इन्हें किसी पवित्र नदी या धार्मिक नियमों के अनुसार विसर्जित कर देना चाहिए।

  • टूटे हुए कांच और शीशे

घर में टूटा हुआ शीशा या कांच नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यदि घर में ऐसा कोई शीशा रखा है, तो सावन के शुरू होने से पहले उसे घर से हटा दें, ताकि आपकी सुख-समृद्धि के आड़े कोई भी रूकावट न आए।

  • खराब या बंद पड़ी घड़ी

वास्तु शास्त्र में बंद घड़ी को जीवन में रुकावट और ठहराव का प्रतीक माना गया है, इसलिए यदि घर में कोई घड़ी लंबे समय से बंद पड़ी है, तो उसे ठीक करवा लें या बदल दें।

  • बेकार और टूटा हुआ सामान

घर में वर्षों से टूटा हुआ फर्नीचर, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान या अनुपयोगी वस्तुएं नकारात्मकता बढ़ाने का काम करती हैं। सावन से पहले ऐसे सामान को हटाकर घर को व्यवस्थित करना शुभ माना जाता है।

  • सूखे हुए पौधे

घर में सूखे या मुरझाए पौधे रखना अशुभ का कारक होता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बाधित होता है। इसलिए सावन शुरू होने से पहले इन्हें हटाकर नए हरे-भरे पौधे लगाना अच्छा माना जाता है।

  • फटे-पुराने जूते-चप्पल

वास्तु के अनुसार फटे या अनुपयोगी जूते-चप्पल घर में नहीं रखने चाहिए। इनसे नकारात्मकता बढ़ती है और साथ ही शनि दोष भी लगता है।

  • कबाड़ और अनावश्यक सामान

घर में जरूरत से ज्यादा कबाड़ जमा होना भी शुभ नहीं माना जाता है। सावन शुरू होने से पहले घर की अच्छी तरह सफाई करें और जो सामान लंबे समय से उपयोग में नहीं है, उसे दान कर दें या घर से बाहर कर दें।

इसके अलावा इन बातों का भी रखें ध्यान

  • घर के मंदिर की अच्छी तरह साफ-सफाई करें।
  • प्रतिदिन भगवान शिव को जल और बिल्व पत्र अर्पित करें।
  • घर में स्वच्छता और सात्विक वातावरण बनाए रखें।
  • जरूरतमंद लोगों को दान करने का प्रयास करें।
  • क्रोध, झूठ और अपशब्दों से बचें।
  • सोमवार के दिन शिव चालीसा या महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां