- Hindi News »
- Health »
- Know The Truth Behind The Myths Related To Smoking
क्या आप भी स्मोकिंग से जुड़े मिथकों को मान लेते हैं सच, सेहत पर इसके खतरे से बचने के लिए जान लीजिए इसमें छिपी सच्चाई
आज 31 मई को दुनियाभर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco day) मनाया जा रहा है। यह दिन तंबाकू और धूम्रपान के सेवन पर रोकथाम के लिए मनाया जाता है। इस दिन के जरिए लोगों को जागरूक किया जाता है।
- Written By: दीपिका पाल

विश्व तंबाकू निषेध दिवस (सौ,सोशल मीडिया)
तंबाकू कहें या धू्म्रपान के शौकीन तो आपको कहीं ना कहीं मिल जाते है। तंबाकू का सेवन अब फैशन स्टेटमेंट बन गया है जहां पर युवा स्टाइल में धुआं उड़ाते नजर आ ही जाएगें। आज 31 मई को दुनियाभर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco day) मनाया जा रहा है। यह दिन तंबाकू और धूम्रपान के सेवन पर रोकथाम के लिए मनाया जाता है। इस दिन के जरिए लोगों को जागरूक किया जाता है कि, वे तंबाकू का सेवन नहीं करें नहीं तो वे फेफड़ों को नुकसान पहुंचा देंगे।
कई मामलों में जागरूकता तंबाकू छोड़ने की होने के बाद भी कई लोग इसे छोड़ नहीं पाते है। इसे लेकर कई मिथकों को सच मानना है। इस कारण फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के साथ 20 अलग अलग तरह के कैंसर हो सकते है।
इन प्रकार के मिथक कर सकते हैं परेशान
मिथक: दिन में कुछ सिगरेट पीने से ज्यादा नुकसान नहीं
सम्बंधित ख़बरें
Lung Infection: जिद्दी खांसी जो जाने का नाम नहीं ले रही, कहीं ये 4 गंभीर बीमारियां दस्तक तो नहीं दे रहीं?
Gym Knowledge: आप भी ज्वाइन करना चाहते हैं जिम, तो पहले जरूर जान लें ये 5 बातें, नुकसान से बच जाएंगे
Holiday Activity: छुट्टियों में बोर हो रहें बच्चे, तो उनके साथ करें ये मजेदार एक्टिविटी; दूर होगी बोरियत
Sunglasses For Summer: गर्मियों में धूप से बचते हुए दिखना है स्टाइलिश, तो ट्राई करें ये ट्रेंडी सनग्लासेस
सच्चाई: स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि, सिगरेट पीने या ज्यादा पीने से नुकसान की आशंका रहती है। जो लोग दिन में एक से चार सिगरेट भी पीते हैं, उन्हें भी दिल संबंधी रोग, फेफडों में कैंसर, मुंह से जुड़ी बीमारियां जैसी कई सेहत से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा ज्यादा हो सकता है। जहां पर जो लोग दिन में कम सिगरेट लेने पर खुद को बीमारियों से सुरक्षित मानते हैं, उन्हें इस मिथक की सच्चाई पता होना बहुत जरूरी है।
मिथक: स्मोकिंग करने से स्ट्रेस कम
सच्चाई: स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि, स्मोकिंग करना,फैशन स्टेटमेंट कहा जाता है जहां पर गम में ही लोग एक-दो सिगरेट या फिर स्टाइल दिखाने के लिए एक-दो सिगरेट का धुंआ उड़ा ही लेते है। “बहुत लोग सोचते हैं कि स्मोकिंग करने से स्ट्रेस और चिंता कम हो जाती है, लेकिन सच्चाई यह है कि स्मोकिंग से तनाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। हेल्दी लाइफ की चाह वाले सिगरेट को लाइफ का हिस्सा ना बनाएं। हो सकता है कि कुछ समय के लिए मन शांत हो जाए, लेकिन निकोटिन का असर खत्म होते ही फिर से टेंशन और स्ट्रेस होने लगता है। दरअसल, जब कोई ब्रेक पर जाता है, तो वैसे ही दिमाग रिलैक्स हो जाता है, लेकिन उस समय स्मोकिंग करने की वजह से लोग इसे स्ट्रेस कम करने का जरिया मान लेते हैं।”
मिथक: माइल्ड सिगरेट लेने से शरीर को नुकसान कम
सच्चाई: स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि, कई लोग माइल्ड सिगरेट लेना पसंद करते है जिसे लेकर नुकसानदायक बताते है लेकिन माइल्ड या लाइट सिगरेट, रेगुलर सिगरेट जितनी ही नुकसानदायक होती है। यहां पर स्मोकर्स अक्सर गहरी सांस लेकर सिगरेट पीते समय हैं और कई बार पीते हैं, ताकि निकोटिन ज्यादा मिल सके। इससे निकलने वाला टॉक्सिक केमिकल्स और तार शरीर में चला जाता है। इस वजह से शरीर को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
मिथक: कई सालों तक सिगरेट पीने के कारण अब छोड़ने का कोई फायदा नहीं है।
सच्चाई: स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि, सिगरेट पीने के साथ ही लोग इसके आदी हो जाते है जहां पर छोड़ने का उनका मन नहीं होता है। उम्र के किसी भी पड़ाव पर स्मोकिंग छोड़ने से सेहत बेहतर हो सकती है। इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और कैंसर जैसे बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। इसलिए जितनी जल्दी आप स्मोकिंग छोड़ते हैं, उतना ही ज्यादा फायदा मिलता है। सालों साल सिगरेट पीने के बाद भी सिगरेट छोड़ने पर सेहत पर पॉजिटिव असर देखने को मिलता है। इसलिए मैं सभी को सिगरेट छोड़ने की सलाह देता हूं।”
Know the truth behind the myths related to smoking
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी के समर्थन में उतरे शरद पवार, विदेश यात्राओं पर विपक्ष के हमलों के बीच कह दी बड़ी बात
May 20, 2026 | 12:15 PMगडचिरोली के किसानों के लिए ई-फसल पंजीयन बना सिरदर्द, खरीफ फसल पर असर संभव
May 20, 2026 | 12:06 PMआरक्षण लूट! सपा के PDA पोस्टर ने हिला दी यूपी की सियासत, आंकड़ों के साथ खोली पोल, अब क्या करेगी BJP?
May 20, 2026 | 12:06 PMपैपराजी की हरकत पर भड़के Salman Khan, सोशल मीडिया पर दी सख्त चेतावनी, बोले- ये कोई फिल्म का सीन नहीं है
May 20, 2026 | 11:59 AMनासिक में विधान परिषद सीट के लिए महायुति में होगा महायुद्ध! BJP और शिवसेना आमने-सामने, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
May 20, 2026 | 11:59 AMAI YouTube Shorts को करेंगा चेंज, Gemini Omni से बनेंगे Viral Videos, नहीं होगी वीडियो एडिटिंग की जरूरत
May 20, 2026 | 11:57 AMमां के दूध पर खबर छापने को लेकर अखबार पर भड़के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, बोले- शर्म करो
May 20, 2026 | 11:51 AMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














