शरीर में ऑक्सीजन लेवल का गिरना बन सकता है खतरा, समय रहते जान लें ये उपाय

How To Improve Oxygen Level: शरीर में ऑक्सीजन लेवल का गिरना आने वाले समय में गंभीर स्वास्थ्य समस्या का कारण बन सकता है। इसे दूर करने के लिए घर पर कुछ आसान तरीकों को अपनाया जा सकता है।
शरीर में ऑक्सीजन लेवल का गिरना बन सकता है खतरा, समय रहते जान लें ये उपाय
ऑक्सीजन लेवल (सौ. फ्रीपिक)
Updated on
oxygen level
शरीर में ऑक्सीजन लेवल का गिरना एक साइलेंट खतरा बन सकता है जिसे लोग हल्के में ले लेते हैं। थकान, चक्कर आना, सांस फूलना या दिल की धड़कन का बढ़ना जैसे लक्षण इसी का इशारा हो सकते हैं। अगर इसका ध्यान नहीं रखा तो स्थित गंभीर हो सकती है। ऐसे में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं।
kadha
गुड़, तुलसी, लौंग, अदरक और काली मिर्च का काढ़ा बनाकर पीना से ऑक्सीजन लेवल में सुधार ला सकते हैं। इसकी थोड़ी सी मात्रा रोज पीने से ऑक्सीजन लेवल बेहतर होता है। गर्मियों में इस काढ़े का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें।
apple
दिन की शुरुआत सेब खाकर करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके रोजाना सेवन से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर सुधरता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और आयरन रक्त में मौजूद ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाते हैं।
sprouts
अंकुरित अनाज को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो ऑक्सीजन लेवल को सही रखते हैं। रोजाना एक कटोरी अंकुरित अनाज का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। सांस से संबंधित समस्याओं के इलाज के लिए कई मरीज इसका सेवन करते हैं।
iron rich food
हेल्दी रहने के लिए डाइट में आयरन से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। ब्लड में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने और उसे बनाए रखने के लिए आयरन से भरपूर भोजन का सेवन करें। हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, दालें मछली आदि को जरूर खाएं।
exercise
रोजाना एक्सरसाइज की आदत शरीर में कई बीमारियों को आने नहीं देती है। ब्लड में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ाना चाहते हैं तो रोज 30 से 35 मिनट तक एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे श्वसन क्षमता बढ़ती है।
indoor plant
घर पर इंडोर प्लांट्स लगाएं जिससे खूबसूरती के साथ सेहत का भी ख्याल रखा जा सके। पौधे कार्बन डाइऑक्साइड लेकर ऑक्सीजन देने का काम करते हैं। घर पर स्नैक प्लांट, एलोवेरा, मनी प्लांट आदि पौधे लगाना फायदेमंद होता है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com