- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Aaj Ka Rashifal 14 December 2025 Today Horoscope Insights For Your Lucky Zodiac Sign
आज का राशिफल 14 दिसंबर 2025: कन्या और तुला समेत 5 राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शानदार
Aaj Ka Rashifal 14 December 2025:ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है।
- Written By: सीमा कुमारी

आज का राशिफल (सौ. सोशल मीडिया)
Today Horoscope 14 December 2025: आज का दिन रविवार हैं। जो सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से निरोगी शरीर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की उपासना करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।
इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से इस बारे में बाकी राशियों का राशिफल भी।
♈ मेष राशि
आज भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और तकनीकी कार्यों में संतोष मिलेगा। लंबे समय से अटके कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं। विवादों से दूरी बनाकर रखें, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मन उत्साहित रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope 3 March: मेष से मीन राशि तक, किनके खुलेंगे किस्मत के दरवाजे और किन्हें रहना होगा सावधान?
Aaj Ka Rashifal 3 March: मंगलवार को वृषभ और वृश्चिक राशि वालों पर बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
Birthday Horoscope: 2 मार्च को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? जानें अपनी राशि का हाल!
Aaj Ka Rashifal 2 March 2026: सोमवार को मकर राशि वालों को धन लाभ तो कन्या वाले रहें सावधान; जानें आज का राशिफल
लकी नंबर: 3 | लकी कलर: नीला
♉ वृष राशि
आज पिकनिक या किसी उत्सव में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। यात्रा लाभकारी रहेगी और बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग संतुष्ट रहेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। शेयर मार्केट और बैंकिंग क्षेत्र से लाभ संभव है। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा, हालांकि शत्रु पक्ष परेशान कर सकता है।
लकी नंबर: 7 | लकी कलर: पीला
♊ मिथुन राशि
नई परियोजनाओं को लेकर चर्चा हो सकती है। अपने विचारों को मजबूती से रखें, लेकिन जल्दबाज़ी में निर्णय न लें और किसी पर तुरंत भरोसा न करें। कीमती वस्तुओं के खोने या चोरी का योग है। सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
लकी नंबर: 3 | लकी कलर: फिरोज़ा
♋ कर्क राशि
आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। भावनाओं को संयम में रखें और परिवार के साथ समय बिताएं, इससे घर का माहौल सुखद रहेगा। आय सामान्य रहेगी और धन को लेकर चिंता दूर होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक रहेगा, लेकिन नया निवेश फिलहाल टालें।
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: भूरा
♌ सिंह राशि
कार्य के नए अवसर सामने आएंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। विवादों से दूर रहना आपके हित में रहेगा। प्रतिद्वंद्विता बढ़ सकती है। मकान या भूमि से जुड़ी योजना बन सकती है। नई नौकरी के लिए आवेदन किया है तो सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
लकी नंबर: 4 | लकी कलर: केशरी
♍ कन्या राशि
आज आपकी वाणी में सुधार आएगा और बातचीत के तरीके में सकारात्मक बदलाव दिखेगा। व्यापार सामान्य से अच्छा रहेगा और व्यापारिक यात्रा संभव है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कर्ज में कमी आएगी। अनावश्यक विवादों से बचें। ध्यान और योग से मानसिक संतुलन बना रहेगा।
लकी नंबर: 2 | लकी कलर: नीला
♎ तुला राशि
रिसर्च से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा और सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे अधूरे कार्यों पर चर्चा आगे बढ़ेगी। यात्रा लाभकारी रहेगी। पुराने विवाद बातचीत से सुलझ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: आसमानी
♏ वृश्चिक राशि
वाणी में संयम रखें। मित्र या मेहमान शाम तक घर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी से धोखा मिलने की आशंका है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और अचानक धन लाभ हो सकता है। संगीत व कला में रुचि बढ़ेगी। निवेश सोच-समझकर करें और पारिवारिक विवादों से दूर रहें।
लकी नंबर: 9 | लकी कलर: पीला
♐ धनु राशि
परिवार की गतिविधियों पर ध्यान देना जरूरी होगा। किसी सदस्य की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। अनावश्यक दौड़-धूप बनी रहेगी। खर्च बढ़ सकता है। छात्रों के लिए दिन शुभ है। नए प्रोजेक्ट और पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
लकी नंबर: 8 | लकी कलर: गुलाबी
♑ मकर राशि
आज कार्य पर ध्यान केंद्रित करने से अनुकूल परिणाम मिलेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों से मान-सम्मान मिलेगा। नई परियोजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, सर्दी-जुकाम से सावधान रहें।
लकी नंबर: 9 | लकी कलर: बैंगनी
♒ कुंभ राशि
भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। साहित्य और कला के क्षेत्र में उन्नति होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, लेकिन मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
लकी नंबर: 6 | लकी कलर: भूरा
♓ मीन राशि
आज मानसिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है, जिससे निर्णय क्षमता प्रभावित होगी। सामाजिक कार्यों से लाभ मिलेगा। धन लाभ के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी से उपहार मिलने के योग हैं।
बच्चों की बुरी नजर और पितृदोष दूर करने के लिए रोटी का यह उपाय बड़ा कारगर
लकी नंबर: 7 | लकी कलर: लाल
Aaj ka rashifal 14 december 2025 today horoscope insights for your lucky zodiac sign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 3 मार्च LIVE: ईरान-इजरायल की महाजंग जारी, रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन से हमला
Mar 03, 2026 | 07:27 AMShankar Mahadevan Breathless Song: इंजीनियर से म्यूजिक आइकन बने शंकर महादेवन, चार नेशनल अवॉर्ड्स से नवाजे गए
Mar 03, 2026 | 07:25 AMErdogan की अमेरिका और इजरायल को बड़ी चेतावनी… ईरान पर हमले नहीं रुके तो दुनिया पर आएगा भारी संकट
Mar 03, 2026 | 07:24 AMसहकारी संस्थाओं में जांच प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की स्पष्टता, अंतरिम आदेशों को नहीं माना जाएगा अंतिम निर्णय
Mar 03, 2026 | 07:22 AMईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर बरसाए बम, उठ रहा काला धुआं, देखें खौफनाक VIDEO
Mar 03, 2026 | 07:11 AMसावधान! अगर आप भी नहीं करते ब्रेकफास्ट, तो आज ही जान लें खाली पेट रहने के ये नतीजे
Mar 03, 2026 | 06:49 AMJamsetji Tata Birth Anniversary: आधुनिक भारतीय उद्योग के जनक और उनके सपनों के भारत की एक अनूठी कहानी
Mar 03, 2026 | 06:46 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














