- Hindi News »
- Health »
- Prediabetes Controlling Can Reduce Heart Risk Study Revelation
प्रीडायबिटीज को हल्के में लेना पड़ सकता है दिल पर भारी, स्टडी में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा!
Prediabetes Cause Heart Problem: प्री डायबिटीज को नजरअंदाज करना दिल की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अगर समय रहते इसे कंट्रोल नहीं किया गया तो यह गंभीर समस्या बन सकती है।
- Written By: प्रीति शर्मा

प्रीडायबिटीज (सौ. फ्रीपिक)
Prediabetes and Heart problems: प्रीडायबिटीज को अक्सर लोग मामूली समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन ए नई स्टडी में इसे दिल की सेहत के लिए गंभीर चेतावनी बताया गया है। रिसर्च के अनुसार अगर इस स्टेज पर लापरवाही बरती गई तो हार्ट अटैक का खतरा तेजी से बढ़ सकता है। चौंकाने वाली बात यह है कि अगर समय रहते प्री डायबिटीज को कंट्रोल किया जाए तो दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।
द लैंसेट डायबिटीज एंड एंडोक्रिनोलॉजी जर्नल में पब्लिश रिसर्च के अनुसार ब्लड ग्लूकोज को नॉर्मल लेवल पर लाने से यानी प्रीडायबिटीज को प्रभावी ढंग से ठीक करने से दिल की बीमारी से मौत या हार्ट फेलियर के लिए हॉस्पिटल में भर्ती होने का खतरा कम हो जाता है।
यह खोज खासकर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हालिया रिसर्च से पता चला है कि सिर्फ लाइफस्टाइल में बदलाव जिसमें एक्सरसाइज, वजन कम करना और खाने-पीने में सुधार शामिल है प्रीडायबिटीज वाले लोगों में कार्डियोवैस्कुलर जोखिम को कम नहीं करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
First Aid Tips: घर में अचानक आ जाए मेडिकल इमरजेंसी, तो पैनिक होने की बजाए इन तरीकों से बचा सकते है जान
MP Deputy CM Hospitalized: एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा अस्पताल में भर्ती, लू लगने के कारण बिगड़ी तबीयत
जालना मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण; कहा- मरीजों को न हो कोई असुविधा
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव

स्टडी में खुलासा
किंग्स कॉलेज लंदन और यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ट्यूबिंग में डायबिटीज के रीडर लीड लेखक डॉक्टर एंड्रियास बिर्केनफेल्ड ने कहा कि यह स्टडी मॉडर्न प्रिवेंटिव मेडिसिन की सबसे बड़ी मान्यताओं में से एक को चुनौती देती है। सालों से प्रीडायबिटीज वाले लोगों से कहा जाता रहा है कि वजन कम करने के साथ-साथ ज्यादा एक्सरसाइज करने और हेल्दी खाना खाने से वे हार्ट अटैक और जल्दी मौत से बच सकते हैं। हालांकि ये लाइफस्टाइल में बदलाव निस्संदेह मूल्यवान हैं लेकिन सबूत इस बात का समर्थन नहीं करते कि वे प्रीडायबिटीज वाले लोगों में हार्ट अटैक या मृत्यु दर को कम करते हैं।
यह भी पढ़ें:- शरीर में ऑक्सीजन लेवल का गिरना बन सकता है खतरा, समय रहते जान लें ये उपाय
बिर्केनफेल्ड के अनुसार इसके बजाय हम दिखाते हैं कि प्री डायबिटीज से छुटकारा पाने का संबंध जानलेवा कार्डियक घटनाओं, हार्ट फेलियर और सभी कारणों से होने वाली मृत्यु दर में स्पष्ट कमी से है।
प्रीडायबिटीज एक ऐसी स्थित है जिसमें ब्लड ग्लूकोज का स्तर सामान्य से ऊपर पहुंच जाता है लेकिन अभी इतना नहीं बढ़ता कि टाइप 2 डायबिटिज की पुष्टि हो सके।
लाइफस्टाइल में बदलाव
पिछली स्टडीज में दिखाया गया था कि लाइफस्टाइल में किए गए मिले-जुले बदलाव जिसमें ज्यादा एक्सरसाइज और हेल्दी खाना शामिल है। कार्डियोवैस्कुलर बीमारी को कम नहीं करते हैं। यह बताता है कि डायबिटीज की शुरुआत में देरी करना ही कार्डियोवैस्कुलर सुरक्षा की गारंटी नहीं देता जब तक कि महत्वपूर्ण मेटाबॉलिक बदलाव न हों।
बिरकेनफेल्ड ने कहा स्टडी के नतीजों का मतलब है कि प्रीडायबिटीज रिमिशन, ब्लड प्रेशर कम करने, कोलेस्ट्रॉल कम करने और स्मोकिंग छोड़ने के साथ, चौथे बड़े प्राइमरी प्रिवेंशन टूल के तौर पर अपनी जगह बना सकता है, जो सच में हार्ट अटैक और मौतों को रोकता है।
Prediabetes controlling can reduce heart risk study revelation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














