- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 14th December 2025 Live Updates Today Latest And Breaking News Hindi
आज की ताजा खबर 14 दिसंबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Breaking News Update: दिल्ली के राम लीला मैदान में आज कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली हुई। इस कार्यक्रम राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता शामिल रहें।
- Written By: अर्पित शुक्ला

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News: दिल्ली के राम लीला मैदान में आज कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली हुई। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्य के कांग्रेस नेता एकजुट हुए। कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी जो इस देश के लिए, जनता के लिए लड़ रहे हैं, उस लड़ाई को मजबूत करना हम सबका काम है…अगर आप उन विचारों को मजबूत नहीं करेंगे तो वो आपका नुकसान है, देश का नुकसान है…हमारे विचारों को आगे ले जाने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं, तो यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम एक होकर उनके विचारों को मजबूत करें और साथ ही कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ें। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ही देश को बचा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 10 मार्च LIVE: लोकसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्षी नेताओं की नारेबाजी जारी
राज्यसभा चुनाव: BJP की बड़ी तैयारी! बिहार समेत 3 राज्यों के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
दिल्ली में बेकाबू DTC बस ने सड़क पर लोगों को कुचला, 3 की मौत से गुस्साई भीड़ ने बस को आग के हवाले किया- VIDEO
आज की ताजा खबर 9 मार्च LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
14 Dec 2025 09:26 PM (IST)
14 Dec 2025 09:26 PM (IST)फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी से मिले सीएम फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया कि प्रोजेक्ट महादेव के तहत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी, लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल का स्वागत किया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया, "प्रोजेक्ट महादेव के तहत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी, लुइस सुआरेज़ और रोड्रिगो डी पॉल का स्वागत किया।" pic.twitter.com/9eXGDWqgmH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2025
14 Dec 2025 08:22 PM (IST)
14 Dec 2025 08:22 PM (IST)उपराष्ट्रपति से मिले असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज दिल्ली में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति को असम आने और हाल के सालों में राज्य में हुए बदलाव और विकास की प्रगति देखने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।
14 Dec 2025 07:20 PM (IST)
14 Dec 2025 07:20 PM (IST)मनोज तिवारी ने नितिन नबीन को दी बधाई
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कहा कि बिहार का एक नेता भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना है, यह खुशी की बात है...भाजपा की जो संस्कृति है, उसपर देश बहुत विश्वास कर रहा है...मैं नितिन नबीन को बधाई देता हूं..."
14 Dec 2025 06:45 PM (IST)
14 Dec 2025 06:45 PM (IST)दिलीप जायसवाल ने नितिन नबीन को दी बधाई
बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा और अन्य नेताओं ने बधाई दी।
14 Dec 2025 05:55 PM (IST)
14 Dec 2025 05:55 PM (IST)राहुल गांधी ने BJP को बेनकाब किया है- कुमारी शैलजा
कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने रामलीला मैदान में कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली पर कहा कि वे (भाजपा) जिस तरह से पूरे देश को चुनाव आयोग के जरिए नियंत्रण में करना चाहते हैं, सब कुछ राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा बेनकाब किया गया है। समय आ गया है कि हम सभी भारतीय एक साथ आएं और लोकतंत्र की रक्षा करें।
#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने रामलीला मैदान में कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली पर कहा, "...वे(भाजपा) जिस तरह से पूरे देश को चुनाव आयोग के जरिए नियंत्रण में करना चाहते हैं, सब कुछ राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा बेनकाब किया गया है... समय आ गया है कि हम सभी… pic.twitter.com/0i3O196xtd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2025
14 Dec 2025 04:43 PM (IST)
14 Dec 2025 04:43 PM (IST)देश की जनता के लिए लड़ रहे राहुल गांधी- खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी जो इस देश के लिए, जनता के लिए लड़ रहे हैं, उस लड़ाई को मजबूत करना हम सबका काम है...अगर आप उन विचारों को मजबूत नहीं करेंगे तो वो आपका नुकसान है, देश का नुकसान है...हमारे विचारों को आगे ले जाने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं, तो यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम एक होकर उनके विचारों को मजबूत करें और साथ ही कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ें। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ही देश को बचा सकती है।
14 Dec 2025 03:24 PM (IST)
14 Dec 2025 03:24 PM (IST)यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के अंदर हमारे चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो रही है और एक अनुभवी कार्यकर्ता को उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलने के साथ ही उत्तर प्रदेश के अंदर अब नई गति के साथ सरकार और संगठन मिलकर प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप आगे बढ़ने के संकल्प के साथ बढ़ पाएगा। नए दायित्व के कार्य हम सभी के सामने नई चुनौती के साथ हैं।
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "...आज उत्तर प्रदेश के अंदर हमारे चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो रही है और एक अनुभवी कार्यकर्ता को उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलने के साथ ही उत्तर प्रदेश के अंदर अब नई गति के साथ सरकार और संगठन मिलकर… https://t.co/l8U35uinRl pic.twitter.com/an3BDaQ0jX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2025
14 Dec 2025 02:16 PM (IST)
14 Dec 2025 02:16 PM (IST)पंकज चौधरी बने UP भाजपा के नए अध्यक्ष
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और महाराजगंज से सातवीं बार लोकसभा के सदस्य पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।
14 Dec 2025 01:50 PM (IST)
14 Dec 2025 01:50 PM (IST)वोट चोरी पर उन्होंने गलत जानकारी दी-मल्लिकार्जुन खरगे
‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस की मेगा रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संसद में जवाब देना एक बात है, लेकिन उन्होंने (गृह मंत्री अमित शाह) हमारे सवालों का जवाब नहीं दिया। उन्होंने अपने मन से जवाब दिए। उन्होंने संसद में गलत जानकारी दी।
14 Dec 2025 01:20 PM (IST)
14 Dec 2025 01:20 PM (IST)दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे।
#WATCH | Delhi: Indian Cricketer Virat Kohli, along with his wife and actor Anushka Sharma, arrives at Delhi airport. pic.twitter.com/D8jgRU0CyU
— ANI (@ANI) December 14, 2025
14 Dec 2025 12:47 PM (IST)
14 Dec 2025 12:47 PM (IST)मुंबई पहुंचे फुटबॉलर मेस्सी
अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी मुंबई के ताज होटल पहुंचे। लियोनेल मेस्सी अपने ‘जीओए.टी.’ टूर इंडिया 2025 के लिए मुंबई में हैं।
#WATCH | Maharashtra: Argentine footballer Lionel Messi arrives at the Taj Hotel in Mumbai.
Lionel Messi is in Mumbai for his G.O.A.T. Tour India 2025. pic.twitter.com/SYo8FeUvRW
— ANI (@ANI) December 14, 2025
14 Dec 2025 12:00 PM (IST)
14 Dec 2025 12:00 PM (IST)हैरानी की बात है कि सदन में चर्चा के बाद भी कांग्रेस पार्टी रैली कर रही: BJP
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, आज कांग्रेस पार्टी रामलीला मैदान में मतदान धांधली के खिलाफ रैली कर रही है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस शासित अन्य राज्यों से भी लोग आ रहे हैं। हैरानी की बात है कि सदन में चर्चा के बाद भी कांग्रेस पार्टी यह रैली कर रही है। इसी कांग्रेस पार्टी ने सदन में एसआईआर पर चर्चा के लिए आवेदन दिया था।
#WATCH | Delhi: BJP MP Sambit Patra says, "Today the Congress party is holding a rally against vote theft at Ramlila Maidan. It is being said that people are also coming from other states ruled by Congress. Surprisingly, even after the discussion in the House, the Congress party… pic.twitter.com/QpLW8Eb4o3
— ANI (@ANI) December 14, 2025
14 Dec 2025 11:27 AM (IST)
14 Dec 2025 11:27 AM (IST)CBI का ट्रांसनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर बड़ा खुलासा
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने भारत के कई राज्यों में चल रहे एक बड़े, सुनियोजित ट्रांसनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश करने के बाद 4 विदेशी नागरिकों सहित 17 आरोपियों और 58 कंपनियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।
14 Dec 2025 10:12 AM (IST)
14 Dec 2025 10:12 AM (IST)औपचारिक घोषणा हो जाने दीजिए, पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर कहा
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर कहा, "हम लोग अभी जिम्मेदार पद पर हैं। औपचारिक घोषणा हो जाने दीजिए उसके बाद सभी सवालों का जवाब दिया जाएगा..."
#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर कहा, "हम लोग अभी जिम्मेदार पद पर हैं। औपचारिक घोषणा हो जाने दीजिए उसके बाद सभी सवालों का जवाब दिया जाएगा..."
आज SIR के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली पर उन्होंने… pic.twitter.com/DpxYd9obOL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2025
14 Dec 2025 09:43 AM (IST)
14 Dec 2025 09:43 AM (IST)दिल्ली घुट रही जहरीले स्मॉग में, AQI पहुंचा 484
दिल्ली के AIIMS के पास प्रदूषण के ज़हरीले धुएं की मोटी चादर ने पूरे शहर को ढक लिया है। CPCB (सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) के अनुसार इस इलाके में AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 484 है, जिसे ‘गंभीर’ कैटेगरी में रखा गया है।
14 Dec 2025 08:59 AM (IST)
14 Dec 2025 08:59 AM (IST)शिंदे-फडणवीस ने RSS के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने नागपुर के स्मृति मंदिर में RSS के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी। साथ ही एकनाथ शिंदे ने भी RSS मुख्यालय पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
14 Dec 2025 08:10 AM (IST)
14 Dec 2025 08:10 AM (IST)बीजेपी आलाकमान की सभी 37 विधायकों के साथ दिल्ली में बैठक
मणिपुर की राजनीति में एक बार फिर तेजी से बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी ने राज्य में स्थिर सरकार बनाने की कोशिशों को आगे बढ़ाने के लिए अपने सभी 37 विधायकों को 14 दिसंबर को नई दिल्ली बुलाया है।
14 Dec 2025 06:49 AM (IST)
14 Dec 2025 06:49 AM (IST)वर्तमान में हमारे पास 33 कोल्ड स्टोर चालू : उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह
ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने कहा, वर्तमान में हमारे पास 33 कोल्ड स्टोर चालू हैं। कई कोल्ड स्टोर निष्क्रिय पड़े हैं। राज्य सरकार ने अब उन सभी के लिए एक नीति जारी की है जो अपने कोल्ड स्टोर को फिर से शुरू करना चाहते हैं। दूसरे, पहले हमने कहा था कि प्रत्येक उपखंड में एक कोल्ड स्टोर होना चाहिए, लेकिन यदि किसी उपखंड में एक से अधिक कोल्ड स्टोर की मांग है, तो हम उसे मंजूरी देने के लिए तैयार हैं।
14 Dec 2025 06:47 AM (IST)
14 Dec 2025 06:47 AM (IST)आज रामलीला मैदान में होगी कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली
दिल्ली के राम लीला मैदान में आज कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली होगी। जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा है कि हम देश को यह मैसेज देना चाहते हैं कि आप वोटर्स के अधिकार नहीं छीन सकते. उन्होंने कहा कि हम सब लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए लड़ रहे हैं।
Aaj ki taaja khabar 14th december 2025 live updates today latest and breaking news hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ममता का मास्टरस्ट्रोक: चुनाव से पहले कानून मंत्रालय अपने पास लिया, आखिर क्या है ‘दीदी’ का मेगा प्लान?
Mar 10, 2026 | 11:14 AMगौरक्षकों ने युवक को पीटा और खिलाया का गोबर, पुणे से सामने हैरान करने वाला वीडियो
Mar 10, 2026 | 11:06 AMनासिक में म्हाडा घरों के नाम पर 300 करोड़ का घोटाला, जिलाधिकारी जांच के बाद 49 बिल्डरों पर धोखाधड़ी का मामला
Mar 10, 2026 | 11:03 AMNagpur Crime News: 18 बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 7.30 लाख का माल बरामद
Mar 10, 2026 | 11:00 AMLPG संकट से होटल और रेस्टोरेंट पर ताला लगने की नौबत, एक्शन में मोदी सरकार, समीक्षा के लिए बनाई टास्क फोर्स
Mar 10, 2026 | 11:00 AMMIHAN Electricity Tariff: नागपुर के MIHAN में बिजली दरें बढ़ने के संकेत, MADC का प्रस्ताव
Mar 10, 2026 | 10:59 AMहथियारों का नया सौदागर बना यूरोप… सिपरी रिपोर्ट 2026 में रूस को पछाड़कर फिर बना महाशक्ति
Mar 10, 2026 | 10:58 AMवीडियो गैलरी

इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM













