-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Instagram Is Introducing A New Auto Scroll Feature For Users Set To Change The Way People Watch Reels
Instagram यूजर्स के लिए नया Auto Scroll फीचर, Reels देखने का तरीका बदलने की तैयारी
- Written By: सिमरन सिंह
Auto Scroll Feature: Instagram लगातार अपने प्लेटफॉर्म को ज्यादा एंगेजिंग बनाने के लिए नए-नए फीचर्स टेस्ट कर रहा है। ऐसे में Instagram ने Reels प्रेमियों के लिए Auto Scroll फीचर लॉन्च कर दिया है।

Instagram का Auto scroll फीचर। (सौ. Freepik)
Instagram Auto Scroll: Instagram लगातार अपने प्लेटफॉर्म को ज्यादा एंगेजिंग बनाने के लिए नए-नए फीचर्स टेस्ट कर रहा है। इसी कड़ी में अब एक ऐसा फीचर सामने आया है, जो Reels देखने के अनुभव को पूरी तरह बदल सकता है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स बिना स्क्रीन को टच किए ही Reels स्क्रॉल कर पाएंगे। जैसे ही एक Reel खत्म होगी, अगली Reel अपने आप चलने लगेगी। माना जा रहा है कि यह फीचर उन यूजर्स के लिए खास तौर पर फायदेमंद होगा, जो लंबे समय तक Reels देखते हैं।
Reels को अनलिमिटेड बनाने के बाद Instagram का अगला बड़ा कदम
Instagram पहले ही Reels को अनलिमिटेड बना चुका है। इसका मतलब है कि यूजर चाहे जितना स्क्रॉल करे, कंटेंट कभी खत्म नहीं होता। प्लेटफॉर्म का एल्गोरिद्म यूजर्स को पब्लिक Reels दिखाता है, फिर चाहे वे क्रिएटर को फॉलो करते हों या नहीं। इनमें कुछ Reels यूजर की पसंद के मुताबिक होती हैं, जबकि कई वायरल या रैंडम कंटेंट के रूप में सामने आती हैं। ऐसे में Auto Scroll फीचर Reels देखने का समय और बढ़ा सकता है।
क्या है Auto Scroll फीचर और कैसे करता है काम
Instagram पिछले कुछ महीनों से Auto Scroll फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यह फीचर Reels सेक्शन में बॉटम राइट कॉर्नर में दिखने वाले हैंबर्गर आइकॉन के अंदर मौजूद होता है। जैसे ही यूजर Auto Scroll को ऑन करता है, Reel खत्म होते ही ऐप अपने आप अगली Reel पर चला जाता है। इससे बार-बार स्क्रीन को स्वाइप करने की जरूरत नहीं रहती और Reels बिना रुके चलती रहती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रतलाम: नाबालिग का पीछा करने वाले युवक ने तलवार दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, वायरल हुआ वीडियो
जानें मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने में कितनी बिजली खर्च होती है, 99% लोग हैं इस सच से अनजान
iPhone Fold भी रह जाएगा पीछे! Apple iPhone Ultra 2 की स्क्रीन देख उड़ जाएंगे होश, जानें कब होगा लॉन्च
Donald Trump Tariff: डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकी, डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों पर लगेगा 100% कर
ये भी पढ़े: OnePlus 15R भारत में जल्द होगी लॉन्च, सेल्फी कैमरा से लेकर बैटरी तक होंगे बड़े अपग्रेड
किस तरह के यूजर्स को होगा ज्यादा फायदा
यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है, जो खाना खाते समय, वर्कआउट के दौरान या आराम करते हुए Reels देखते हैं। बिना हाथ लगाए Reels देखने का यह तरीका यूजर एक्सपीरियंस को और आसान बना सकता है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इससे Reels देखने की लत और ज्यादा बढ़ सकती है।
किन यूजर्स को मिल रहा है यह फीचर
फिलहाल Instagram ने Auto Scroll फीचर सभी यूजर्स के लिए जारी नहीं किया है। यह सुविधा अभी सीमित अकाउंट्स पर टेस्ट की जा रही है। कंपनी पहले ही Reels को फास्ट फॉरवर्ड करने का ऑप्शन दे चुकी है, जिसमें राइट साइड टैप कर वीडियो की स्पीड बढ़ाई जा सकती है। उम्मीद की जा रही है कि टेस्टिंग पूरी होने के बाद यह फीचर ज्यादा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।
Instagram is introducing a new auto scroll feature for users set to change the way people watch reels
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रपुर में 43,816 किसानों का डेटा पोर्टल पर अपलोड, कर्जमाफी योजना को मिली रफ्तार
Jun 30, 2026 | 09:39 AMपुणे मनपा के मुख्य भवन में लगेगा अजीत पवार का तैलचित्र, पक्ष नेताओं की बैठक में मिली प्रस्ताव को मंजूरी
Jun 30, 2026 | 09:31 AMगड़चिरोली फर्जी मंजूरी घोटाला: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी दबोचा गया
Jun 30, 2026 | 09:24 AMमहिंद्रा ला रहा है ऐसी 2 SUVs जो पेट्रोल-डीजल ही नहीं, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड में भी मचाएंगी धमाल
Jun 30, 2026 | 09:22 AMCM मोहन यादव ने मुरैना की 440 मेगावॉट सोलर परियोजना को बताया युगांतरकारी,कहा- ऊर्जा क्षेत्र में नया इतिहास
Jun 30, 2026 | 09:21 AMPhoto Frame Vastu: इस दिशा में लगाएंगे फोटो फ्रेम तो घर में बढ़ेगा प्यार और खुशहाली, जानें वास्तु के नियम
Jun 30, 2026 | 09:13 AMकेतन अग्रवाल मर्डर केस: आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी की बढ़ी पुलिस कस्टडी, डिलीटेड मोबाइल डेटा की होगी जांच
Jun 30, 2026 | 09:11 AMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM














